DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label सीतापुर. Show all posts
Showing posts with label सीतापुर. Show all posts

Sunday, June 21, 2026

वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार मामले में सीतापुर जिले की बेहटा ब्लॉक की बीईओ विभा सचान निलंबित

वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार मामले में सीतापुर जिले की बेहटा ब्लॉक की बीईओ विभा सचान निलंबित

जांच में असहयोग के आरोप सिद्ध


सीतापुर। बेहटा की बीईओ विभा सचान को शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वह सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगी।

प्रयागराज निवासी विकास कुशवाहा ने विभा सचान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। शासन ने संस्कृत पाठशाला निरीक्षक प्रयागराज को मामले की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान बीईओ ने जांचकर्ता को अभिलेख उपलब्ध कराए। इसमें सामान की खरीदारी के बिल व जीएसटी बिल थे। बहराइच से खरीदे गए सामान के हाथ से बने हुए बिल भी दिए गए। इन पर जीएसटी भी नहीं दिया गया था। इससे भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई।

इसके बाद निरीक्षक ने भ्रष्टाचार करने वाले विद्यालयों की जांच की। कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में 12 मई को पांच शिक्षक, एक अनुदेशक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। जूनियर हाईस्कूल शेखनापुर 10.55 बजे पर बंद मिला। प्रधानाध्यापक व अध्यापक गैरहाजिर मिले। विद्यालय देखकर ऐसा लगा कि यहां पढ़ाई होती ही नहीं है।

प्राथमिक विद्यालय चंदीभानपुर की मिड डे मील पंजिका का किसी अधिकारी ने अवलोकन तक नहीं किया। इन विद्यालयों के शिक्षक स्कूल से नदारद थे लेकिन वह बीआरसी में बीईओ के आसपास टहलते मिले। इससे शिकायत की पुष्टि हुई। इस संबंध में बीईओ को नोटिस दिया गया। इसके बाद भी बीईओ ने कोई जवाब नहीं दिया। शासन ने इस मामले में बीईओ की संलिप्तता उजागर होने पर निलंबित कर दिया है।

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि बीईओ विभा सचान को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही वहां पर नए बीईओ की तैनाती की जाएगी।


Thursday, August 8, 2024

सीतापुर : 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

सीतापुर : 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार


सीतापुर। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को पहला ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। खंड शिक्षा अधिकारी पर एक हेडमास्टर से रिश्वत लेने का आरोप है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने पकड़े जाने पर एंटी करप्शन टीम से अभद्रता की। टीम के सदस्यों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। टीम उन्हें लखनऊ लेकर गई है।


पहला ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंंद्र प्रताप सिंह तैनात हैं। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय, खालगांव के हेडमास्टर विनोद कुमार उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 15 हजार रुपये बीईओ को दिए।


इसके बाद कार्यालय में मौजूद एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। हेडमास्टर विनोद कुमार की शिकायत पर ही यह कार्रवाई हुई है। आरोप है कि एक मामले को रफा-दफा करने के लिए बीईओ ने हेडमास्टर से 50 हजार रुपयों की मांग की थी। इसके एवज में प्रधानाचार्य ने किसी तरह 35 हजार रुपये दिए थे।


इसके बाद भी एबीएसए लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। इसके बाद हेडमास्टर ने एंटी करप्शन विभाग से बीईओ की शिकायत कर दी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। ब्लॉक संसाधन केंद्र में गिरफ्तारी के समय मौजूद लोगों ने बताया कि जब टीम ने बीईओ को पकड़ा तो उन्होंने अभद्रता की। इस पर टीम के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम एबीएसए को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।


डीवीआर भी साथ ले गई
एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए सुरेंद्र प्रताप सिंह को उनके कक्ष से गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम अपने साथ कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गई। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में ही बीईओ रिश्वत लेते कैद हुए हैं।


सेना से सेवानिवृत्त थे बीईओ 
एबीएसए सुरेंद्र प्रताप सिंह इससे पूर्व सिधौली व सीतापुर नगर क्षेत्र में बतौर खंड शिक्षा अधिकारी तैनात रहा। वह सेना से सेवानिवृत्त था। उनके साथ काम करने वाले शिक्षकों ने बताया कि वह थोड़ा सख्त स्वभाव के थे।

Saturday, May 18, 2024

मई के दूसरे सप्ताह में दीक्षा एप से पढ़ाने में सीतापुर अव्वल, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी की जिलेवार रैंकिंग

मई के दूसरे सप्ताह में दीक्षा एप से पढ़ाने में सीतापुर अव्वल, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी की जिलेवार रैंकिंग

🆕 





मई के प्रथम सप्ताह में दीक्षा एप से पढ़ाने में प्रयागराज अव्वल, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी की जिलेवार रैंकिंग

प्रतापगढ़ तीसरे, सीतापुर चौथे, जौनपुर पांचवें स्थान पर, संभल, हमीरपुर और चित्रकूट का प्रदर्शन निराशाजनक

प्रयागराज । दीक्षा एप की मदद से पढ़ाने में प्रयागराज के शिक्षक पूरे प्रदेश में अव्वल हैं तो वहीं राजधानी लखनऊ का दूसरा स्थान है। तकनीक की सहायता से परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से दीक्षा एप पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से जारी जिलों की रैंकिंग में प्रयागराज के शिक्षकों ने मई के प्रथम सप्ताह में 26772 डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि) का उपयोग करते हुए कुल 49823 सामग्री से बच्चों को पढ़ाने की कोशिश की है।


इस रैंकिंग में लखनऊ का दूसरा स्थान है। लखनऊ में 16430 डिवाइस से 48151, जबकि तीसरा स्थान पाने वाले प्रतापगढ़ के शिक्षकों ने 13311 डिवाइस से 43448 सामग्री का उपयोग किया है। चौथा नंबर पाने वाले सीतापुर में 122229 डिवाइस से 35533 और पांचवें स्थान पर रहे जौनपुर में 7566 डिवाइस से 23143 सामग्री का उपयोग किया गया। मई के पहले सप्ताह में प्रदेश के सभी 75 जिलों में 286888 डिवाइस से दीक्षा एप पर कुल 818397 शैक्षणिक सामग्री से बच्चों को पढ़ाया गया है। 


संभल, हमीरपुर और चित्रकूट का प्रदर्शन निराशाजनक

दीक्षा एप के उपयोग में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन संभल का है। यहां 428 डिवाइस से 1287 सामग्री का उपयोग किया गया। 74वें स्थान पर हमीरपुर है जहां 932 डिइवाइस से 2634 सामग्री से अध्यान हुआ, जबकि 73वें स्थान पर चित्रकूट है जहां 1017 डिवाइस से बच्चों को 2990 कंटेंट दिखाया गया।

Thursday, March 28, 2024

शिक्षक संगठनों के विरोध के बावजूद डिजिटल हाज़िरी के मामले में सीतापुर प्रदेश में नंबर वन

शिक्षक संगठनों के विरोध के बावजूद डिजिटल हाज़िरी के मामले में सीतापुर प्रदेश में नंबर वन

 41.8 फीसदी शिक्षक नौनिहालों की लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी


सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट से नौनिहालों की हाजिरी लगाने में जहां विरोध चल रहा है, वहीं सीतापुर के शिक्षक इस सिस्टम का बेहतर तरीके से फॉलोअप कर रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से रोजाना 41.18 फीसदी शिक्षक नौनिहालों की हाजिरी लगा रहे हैं। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में सीतापुर नंबर वन आया है।


परिषदीय ऑनलाइन हाजिरी के विद्यालयों मामले में अपना जिला को टैबलेट प्रदेश में बना नंबर वन वितरित कर दिए गए हैं। इनके माध्यम से ही शिक्षक व नौनिहालों की हाजिरी रोजाना लगाई जानी है। कुछ शिक्षक संगठन इसका विरोध भी कर रहे हैं। 


 सीतापुर में 3527 विद्यालय हैं। इसमें 5,54,808 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें 2,28,454 नौनिहालों की रोजाना ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। जिले में हाजिरी लगाने का यह प्रतिशत 41.18 फीसदी है। जबकि दूसरे नंबर पर हरदोई व तीसरे नंबर पर मैनपुरी जिला है।


एमडीएम भी इस आधार पर बन रहा : नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। इस हाजिरी के आधार पर ही नौनिहालों का भोजन पकाया जा रहा है। भोजन करते हुए उनकी फोटो भी अपलोड हो रही है। इससे एमडीएम में भी अब गड़बड़ी की आशंका समाप्त हो रही है।


बेहतर हो रही है हाजिरी : बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में ऑनलाइन हाजिरी लगाने को लेकर शिक्षक काफी संजीदा हैं। वह बेहतर तरीके से इसका पालन कर रहे हैं। 

Saturday, February 3, 2024

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों /ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर कार्यरत परिषदीय मृतक आश्रित शिक्षेणत्तर कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में

सीतापुर : पूर्व माध्यमिक विद्यालयों /ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर कार्यरत परिषदीय मृतक आश्रित शिक्षेणत्तर कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में


Friday, November 24, 2023

शिक्षक संगठनों के कड़े विरोध और सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद बैकफुट पर आईं सीडीओ, अब बीडीओ करेंगे मॉनीटरिंग

शिक्षक संगठनों के कड़े विरोध और सोशल मीडिया पर फजीहत के बाद बैकफुट पर आईं सीडीओ, अब बीडीओ करेंगे मॉनीटरिंग

शिक्षक संगठनों ने हाजिरी रोजगार सेवक से प्रमाणित करने पर जताई थी आपत्ति

कड़े विरोध के बाद सीडीओ बोलीं- मिस प्रिंट हो गया था आदेश

सीतापुर। शिक्षकों की रोजाना हाजिरी पंचायत सहायक से लेने के आदेश के एक दिन बाद सीडीओ बैकफुट पर आ गईं। इस आदेश का शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया था। सीडीओ ने कहा कि आदेश मिस प्रिंट हो गया था। बीडीओ इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।


सीडीओ निधि बंसल ने बुधवार को एक आदेश पारित किया था। इसमें कहा था कि पंचायत सहायक प्रतिदिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की हाजिरी सुबह नौ बजे लेंगे। अगर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक नहीं है तो ग्राम रोजगार सेवक यह काम करेंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने ऐतराज जताया था।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा था हमें हाजिरी की मॉनीटरिंग से कोई आपत्ति नहीं है। बस किसी कैडर के अफसर से हाजिरी प्रमाणित कराई जाए।


वहीं सोशल मीडिया पर इस आदेश की खूब खिल्ली उड़ी थी। इस कड़े विरोध के बाद सीडीओ बैकफुट पर आ गईं। सीडीओ ने कहा आदेश मिस प्रिंट हुआ था। इसे संशोधित करके जारी किया जाएगा। बीडीओ रोजाना गूगल सीट पर इसकी जानकारी भरकर उपलब्ध कराएंगे।



अब संविदाकर्मी लगाएंगे हमारी हाजिरी...ये शिक्षकों का अपमान, शिक्षक और संगठन उबाल पर

सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने बुधवार को संविदाकर्मियों को शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया। आदेश की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त करना शुरू कर दिया। इस आदेश के मुताबिक पंचायत सहायक प्रतिदिन अपनी ग्राम पंचायत में सुबह 9 बजे शिक्षकों की हाजिरी लगाएंगे।

जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का पद रिक्त है, वहां पर ग्राम रोजगार सेवक गूगल शीट पर अध्यापकों की उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके बाद वह एक्सल शीट को प्रतिदिन जीपीएस फोटो के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। यदि कोई अध्यापक इस दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ के इस आदेश का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रवींद्र दीक्षित ने बताया कि यह शिक्षक समाज को अपमानित करने वाला आदेश है। हम निरीक्षण व उपस्थिति से भाग नहीं रहे हैं। कैडर बेस अधिकारियों को निरीक्षण में लगाया जाए जिससे सम्मान सुरक्षित रहे। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी शिक्षकों की गरिमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। शिक्षक जैसे सम्मानित पेशे की उपस्थिति जांचने के लिए संविदाकर्मियों को लगाना कितना उचित है?

शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शासन हर स्तर पर शिक्षकों को अपमानित करने का प्रयास कर रहा है।



सीतापुर में अब अध्यापकों की उपस्थिति जांचेंगे पंचायत सहायक और रोजगार सेवक, सीडीओ द्वारा जारी आदेश हुआ सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र

शिक्षक तंज कस रहे और कह रहे साहेब यह काम सफाई कर्मियों से ही कराते तो कम से कम इसी बहाने उनके स्कूल भी नियमित हो जाते साफ। 🙆
 

Sunday, January 29, 2023

सीतापुर : ARP ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा, गलत रिपोर्टिंग का लगाया आरोप, डायट प्राचार्य व बीएसए को दिया पत्र, जानिए पूरा मामला

सीतापुर : ARP ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा, गलत रिपोर्टिंग का लगाया आरोप, डायट प्राचार्य व बीएसए को दिया पत्र, जानिए पूरा मामला



सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एकेडमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। बीएसए पर गलत रिपोर्टिंग के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कार्यमुक्त करने की बात कही है। इसका पत्र वायरल होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। अफसर जवाब देने से कतराते रहे।


एआरपी ने डायट प्राचार्य व बीएसए को सामूहिक इस्तीफा दिया है। जिसके जरिए कहा कि हम लोगों को नियमित रूप से विद्यालयों का पर्यवेक्षण करके शिक्षक माड्यूल विद्यालयों में लागू कराना है। जिससे प्रत्येक नौनिहाल को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। इसके लिए हम लोग लगातार प्रयास कर रहे है।


अगर कोई शिक्षक किसी ट्रेनिंग में गए है या अवकाश पर है फिर भी उनको अनुपस्थित दिखाकर बीएसए की तरफ से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। हम लोग भी शिक्षक है। इससे शिक्षकों में हमारे प्रति गलत भावना उत्पन्न हो रही है। इस तरह की कार्रवाई बिना कोई सही जांच कराए ही कर देने से शिक्षक समुदाय आहत है। इसलिए हम लोग नैतिकता के आधार पर अपने एआरपी के दायित्व से सामूहिक रूप से इस्तीफा देते हैं। इस सामूहिक इस्तीफे पर 60 एआरपी ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई है।



देखेंगे मामला

 लखनऊ में हूं। आधा घंटे पहले ही फोन पर पत्र आया है। सोमवार को सभी एआरपी को बुलाकर बैठक की जाएगी। उसके बाद पूरे मामले को देखा जाएगा। - अजीत कुमार, बीएसए

त्यागपत्र जैसी कोई बात नहीं है। वह एआरपी का रोष था जो वायरल हो गया। बीएसए की ओर से आ खंडन पत्र जारी होगा।
- मनोज अहिरवार, डायट प्राचार्य


Thursday, November 17, 2022

केयर इंडिया कृत 21वीं सदी कौशल पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला हेतु शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को प्रतिभाग कराये जाने के सम्बन्ध में

केयर इंडिया कृत 21वीं सदी कौशल पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला हेतु शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को प्रतिभाग कराये जाने के सम्बन्ध में


Tuesday, October 4, 2022

बेहतर सुविधाओं के लिए सीतापुर दो कस्तूरबा विद्यालयों को मिला ISO प्रमाणन

बेहतर सुविधाओं के लिए सीतापुर दो कस्तूरबा विद्यालयों को मिला ISO प्रमाणन 

खैराबाद व बिसवां कस्तूरबा स्कूल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ


सीतापुर। जिले के खैराबाद व बिसवां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ होने का इनाम मिला है। आईएसओ संस्था ने स्कूल में बेहतर तरीके से पठन पाठन व बालिकाओं को सुविधाएं देने के लिए प्रमाणपत्र दिया है। डीएम ने बीएसए को प्रमाणपत्र देकर तारीफ की।



बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तायुक्त रुचि पूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा व खेल सहित विभिन्न गतिविधि के माध्यम से बालिकाओं में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है। इसी आधार पर जनपद के खैराबाद व बिसवां विद्यालय को आईएसओ संस्था ने प्रमाणपत्र दिया है।


डीएम अनुज सिंह ने बीएसए को यह प्रमाणपत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, एडीएम राम भरत तिवारी, डीसी बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। आईएसओ प्रमाणन संस्था की तरफ से रामधन गौतम एवं रमेश राय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रदेश के पहले विद्यालय हैं, जिन्हें आईएसओ प्रमाणित किया गया है।

Saturday, September 24, 2022

सालों से पदोन्नति न होने से उपजा आक्रोश, अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे सीतापुर के बेसिक शिक्षक

सालों से पदोन्नति न होने से उपजा आक्रोश, अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे सीतापुर के बेसिक शिक्षक


सहायक शिक्षकों के सहारे चल रहे प्रधानाध्यापक विहीन विद्यालय


सीतापुर। पदोन्नति न होने से शिक्षकों में आक्रोश है। गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय पर जमा हुए और पदोन्नति की मांग करते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व परसेण्डी ब्लॉक के शिक्षक राजीव गौड़ ने किया। शिक्षकों का कहना है कि जनपद में विगत कई वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है।


सीतापुर। शिक्षक संगठन के बैनर से परहेज करते हुए गुरुवार जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर अपनी सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए पदोन्नति की मांग पर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व परसेण्डी ब्लॉक के शिक्षक राजीव गौड़ कर रहे थे।


ज्ञातव्य है कि जनपद में विगत कई वर्षो से शिक्षकों की पदोन्नतियाँ नही हुई है। नतीजतन हजारों विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन होकर सहायक शिक्षकों के भरासे चल रहे है। प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में शिक्षकों को कई साल से प्रधानाध्यापक पद का पूरा कार्य बिना किसी अतिरिक्त वेतन या लाभ के करना पड़ रहा है। कमी मिलने यह सहायक शिक्षक प्रधानाध्यापक पद के सापेक्ष दंड के भोगी बना दिये जाते हैं परन्तु लाभ के नाम पर सिर्फ उत्पीड़न का दंश झेलने का मजबूर है। 


इसी एक मांग को लेकर जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर सामूहिक रूप से उपस्थित होकर बीएसएस को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। जिस पर लगभग 250 300 शिक्षकों ने अपने हस्ताक्षर किये हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव गौड़, सेरेन्द्र गुप्ता, खुश्तर रहमान खां, बिसम्बर सिंह, जितेंद्र सिंह, अभय तिवारी, सुनील बागपत, सुधीर यादव, कुलदीप, आदर्श गौर, आदर्श पांडे, सूर्य नारायण, अनिल मिश्र, संजीव रावत, पूजा आदि मौजूद रहे।

Saturday, August 6, 2022

नए आदेश से उठे सवाल! बिना बजट सात दिन हलवा, लड्डू और खीर खिलाएंगे तो बाकी दिन MDM कैसे बनवाएंगे?

नए आदेश से उठे सवाल!  बिना बजट सात दिन हलवा - खीर खिलाएंगे तो बाकी दिन MDM कैसे बनवाएंगे? 




परिषदीय स्कूलों के MDM खाते खाली, लड्डु, हलवा व खीर परोसे जाने का आदेश बना मुसीबत


दाल-रोटी खिलाने के लाले, छात्रों को कैसे खिलाएं हलवा-खीर और लड्डू 


देवरिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दोपहर में एक सप्ताह तक विशेष भोजन कराया जाना है।

छात्रों को भोजन के साथ लड्डू, हलवा, खीर खिलाई जानी है। अब प्रधानाध्यापकों की समझ में नहीं आ रहा है कि 4.97 और 7.45 रुपये में कैसे व्यवस्था करें। इसके लिए अतिरिक्त बजट नहीं है।

दूसरी तरफ, रसोइया ये पकवान बनाने में असमर्थ हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को लड्डू, हलवा, खीर खिलाने और फल वितरण के आदेश दिए गए हैं। शासन के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में तैयारी भी की जा रही है।



बहराइच : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील वितरण में करीब पांच माह से बजट न आने के कारण दिक्कत आ रही है। अब स्वतंत्रता सप्ताह के तहत स्कूलों में बच्चों को लड्डु, हलवा व खीर परोसे जाने का आदेश आ गया है। यह शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 2,803 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।


बहराइच :  बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील वितरण में करीब पांच माह से बजट न आने के कारण दिक्कत आ रही है। अब स्वतंत्रता सप्ताह के तहत स्कूलों में बच्चों को लड्डु, हलवा व खीर परोसे जाने का आदेश आ गया है। यह शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 2,803 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसमें करीब 5.95 लाख छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक यहां मीनू के हिसाब से खाना दिया जा रहा है। अभी तक यहां की कन्वर्जन कास्ट में पैसा नहीं भेजा जा सका हैं।



सीतापुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को हलवा, खीर व लड्डू खिलाने के आदेश तो कर दिए गए हैं लेकिन विभाग के पास मौजूद 15 करोड़ का बजट महज छह दिन मैं ही खर्च हो जाएगा उसके बाद विद्यालय में हलवा, खीर तो दूर एमडीएम बनना भी मुश्किल होगा।


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस सप्ताह परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को निर्धारित मेन्यू के अलावा अन्य स्वादिष्ट भोजन खिलाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में नौनिहालों को हलवा, खीर, लड्डू, बूंदी व फल खिलाया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश जारी होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत बजट को लेकर आएगी।


नौनिहालों को एक सप्ताह तक लगातार हलवा, खीर, लड्डू व फल का वितरण किया जाना है। एक अनुमान के मुताबिक एक बच्चे पर करीब 40 रुपये का रोजाना खर्च आएगा इस हिसाब से जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छह लाख नौनिहालों के लिए करीब 16.80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। छह लाख बच्चों के लिए रोजाना करीब 35 लाख रुपये का खर्च आता है। आप यह पोस्ट प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। अगर हलवा, खीर व लड्डू का बजट जोड़ लिया जाए तो करीब 2.75 करोड़ का खर्च एक दिन में आएगा। यानि यह बजट महज छह दिन में ही खर्च हो जाएगा। उसके बाद विद्यालय में इसका वितरण तो दूर एमडीएम बनना भी मुश्किल हो जाएगा।



वितरण पर असमंजस की स्थिति

एक नौनिहाल पर कितने रुपये का बजट खर्च किया जाएगा, यह बजट किस मद से खर्च होगा, कन्वर्जन कास्ट से बजट लिया जाएगा या कोई बजट अलग से दिया जाएगा, इसकी स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में हलवा, खीर, लड्डू, बूंदी व फल के वितरण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक से लेकर अफसर तक शासन के स्पष्ट आदेश का इंतजार कर रहे हैं।


40 रुपये प्रति बच्चा खर्च

स्कूल में रोजाना एमडीएम बनवा रहे एक शिक्षक ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक 50 ग्राम हलवा 10 रुपये का मिलेगा। बूंदी व लड्डू सात-सात रुपये में मिलेंगे। छह रुपये का एक केला मिलेगा। खीर पर करीब 10 रुपये का खर्च आएगा। इस लिहाज से एक नौनिहाल पर करीब 40 रुपये खर्च होंगे।


यह है रेट

परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों के लिए कन्वर्जन कास्ट का रेट निर्धारित है। प्राथमिक विद्यालय के एक नौनिहाल के लिए 4.97 रुपये मिलते हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक बच्चे के लिए 7.45 रुपये मिलते हैं। इस तरह एक दिन में छह लाख बच्चों के लिए करीब 35 लाख का खर्च आता है।



हो रहा है बजट के आदेश का इंतजार

"अमृत महोत्सव के तहत नौनिहालों को हलवा, खीर व लड्डू का वितरण किया जाएगा। इसकी मात्रा व बजट के बावत शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जिले में कन्वर्जन कास्ट का पर्याप्त बजट है। बृजमोहन सिंह, डीसी, एमडीएम

Tuesday, June 14, 2022

परिषदीय स्कूलों में लगेंगे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जानिये किन 5 जिलों में निजी संस्था लगाएगी सिस्टम?

परिषदीय स्कूलों में लगेंगे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जानिये किन 5 जिलों में निजी संस्था लगाएगी सिस्टम?


बारिश के पानी का संरक्षण अब शहरों के बड़े भवनों तक ही सीमित नहीं रहेगा। गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में भी अब वर्ष जल संरक्षण सिस्टम लगाने की तैयारी है। यह पहल निजी संस्था ने की है। इसके लिए पांच जिले बांदा, चित्रकूट, बाराबंकी, सीतापुर और वाराणसी को चिह्नित भी कर लिया गया है। इन जिलों में 100 प्राथमिक विद्यालयों में वर्षा जल संरक्षण सिस्टम लगाया जाना है।


चयनित जिलों में ये सिस्टम उन्हीं विद्यालयों में लगाया जाएगा जो डार्क एरिया में होंगे। संस्था अपने सीएसआर फंड के तहत पांच जिलों के 20-20 प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने का काम करेगा। इसको लेकर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राउंड वाटर के हिसाब से उन ब्लॉकों के विद्यालयों को चयनित करें जो डार्क एरिया में आते हों। चयन किए जाने वाले विद्यालय में पर्याप्त स्थान होना चाहिए।

Saturday, May 21, 2022

परिषदीय विद्यालयों में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पूर्णकालिक प्र०अ० का वेतनमान एवं अन्य लाभ दिए जाने के संबंध में उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ईकाई का बीएसए सीतापुर को ज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पूर्णकालिक प्र०अ० का वेतनमान एवं अन्य लाभ दिए जाने के संबंध में उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन





Saturday, April 23, 2022

सीतापुर : रिक्त पदों पर ARP चयन हेतु विज्ञप्ति जारी।

सीतापुर : रिक्त पदों पर ARP चयन हेतु विज्ञप्ति जारी।


Saturday, September 25, 2021

सीतापुर : परिषदीय शिक्षकों को DBT डाटा फीडिंग से मुक्त रखते हुए निजी एजेंसी अथवा अभिभावकों से आवेदन प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में प्रा0शि0संघ का ज्ञापन

सीतापुर : परिषदीय शिक्षकों को DBT डाटा फीडिंग से मुक्त रखते हुए निजी एजेंसी अथवा अभिभावकों से आवेदन प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में प्रा0शि0संघ का ज्ञापन



 

Tuesday, September 21, 2021

बेसिक शिक्षा परिषद को हाईकोर्ट ने विचार करने के लिए कहा, पति-पत्नी को एक ही जिले में नियुक्ति पर हो विचार

शिक्षक दंपती को एक ही जिले में रखने का दिया निर्देश, याची ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए किया था आवेदन

बेसिक शिक्षा परिषद को हाईकोर्ट ने विचार करने के लिए कहा, पति-पत्नी को एक ही जिले में नियुक्ति पर हो विचार



प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद से पति-पत्नी को एक ही जिले में नियुक्ति देने के मामले में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के परिप्रेक्ष्य में विचार करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने सहायक अध्यापक राधाकांत त्रिपाठी की याचिका निस्तारित करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि याची की नियुक्ति सीतापुर जिले में है और उसकी पत्नी प्रयागराज में सहायक अध्यापिका है।

 याची ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका आवेदन मात्र इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि उसने सहायक अध्यापक के रूप में पांच वर्ष की अनिवार्य सेवा पूरी नहीं की है। एडवोकेट अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि 2008 की नियमावली के नियम 8 (2)(डी) के अनुसार अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए एक जिले में पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य है लेकिन इस नियम में कुछ अपवाद भी हैं। 

पति-पत्नी को एक ही जिले में नियुक्त देना इसी अपवाद के तहत आता है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रकरण को विचारणीय मानते हुए बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया कि इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेश व नियमों के तहत याची के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर विचार करें।


प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति-पत्नी को एक ही जिले में रखने के मामले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर बेसिक शिक्षा परिषद को विचार करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने राधाकांत त्रिपाठी की याचिका पर दिया है।


याची सीतापुर जिले में सहायक अध्यापक है, जबकि उसकी पत्नी प्रयागराज में सहायक अध्यापिका है। याची ने अंतरजनपदीय तबादला हेतु आवेदन किया था। आवेदन इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि उसने सहायक अध्यापक के रूप में पांच वर्ष की अनिवार्य सेवा पूरी नहीं की है।


 याची का कहना था कि 2008 की नियमावली के नियम 8 (2) (डी) के अनुसार अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए एक जिले में पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य है। इस नियम में कुछ अपवाद भी हैं। पति पत्नी को एक ही जिले में नियुक्ति देना इसी अपवाद के तहत आता है।

Tuesday, August 10, 2021

सीतापुर : बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन (BTCU) के तत्वावधान में TPL-9 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित

सीतापुर : बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन (BTCU) के तत्वावधान में  TPL-9 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित


🔶🔸🏏🎾🏅🏆🏅🎾🏏🔸🔶
TEACHER's PREMIER LEAGUE-9 : TPL-9
🔶🔸🏏🎾🏅🏆🏅🎾🏏🔸🔶


🏏  बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन (BTCU) के तत्वावधान में  TPL-9 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित

🏏  TPL-09 का उद्घाटन मैच 01 सितम्बर 2021 को खेला जाएगा।

🏏 TPL-09 खेलने के इच्छुक प्रत्येक खिलाड़ी को गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

🏏 यदि कुल इच्छुक खिलाड़ियों की संख्या 72-78 हुई तो निम्न 6 टीम TPL-09 में प्रतिभाग करेगी-

1.राइजिंग स्टार्स
2.रॉयल चैलेंजर्स
3.रॉयल पैंथर्स
4.सीतापुर वारियर्स
5.रॉयल लायंस
6.सुपर स्ट्राइकर्स


🏏यदि कुल इच्छुक खिलाड़ियों की संख्या 96-104 हुई तो निम्न 8 टीम TPL-09 में प्रतिभाग करेगी-

1.राइजिंग स्टार्स
2.रॉयल चैलेंजर्स
3.रॉयल पैंथर्स
4.सीतापुर वारियर्स
5.रॉयल लायंस
6.सुपर स्ट्राइकर्स
7.&8 
(सुपर थण्डर्स,सुपर जम्बोज,मास्टर ब्लास्टर्स,किंग्स XI में से कोई दो)


🏏 यदि कुल इच्छुक खिलाड़ियों की संख्या 120-130 हुई तो निम्न 10 टीम TPL-09 में प्रतिभाग करेगी-
1.राइजिंग स्टार्स
2.रॉयल चैलेंजर्स
3.रॉयल पैंथर्स
4.सीतापुर वारियर्स
5.रॉयल लायंस
6.सुपर स्ट्राइकर्स
7.किंग्स XI
8.सुपर जम्बोज
9.मास्टर ब्लास्टर्स
10.सुपर थण्डर्स


🏏  प्रत्येक मैच 12-12 ओवर की प्रति पारी के हिसाब से होगा।
(बॉलर 3-3-2-2-2)

🏏  TPL-09 के आयोजन की जिम्मेदारी कार्यकारी समिति को सौंपी जाएगी जिसकी घोषणा अलग से होगी।

🏏  टीम में खिलाड़ियो के चयन हेतु गूगल Registration फॉर्म 700/- शुल्क जमा करने के बाद 16.08.2021 दिन सोमवार शाम 5 बजे तक अवश्य भरना होगा।
(700 Rs में एंट्री फीस, टीशर्ट एवम उसकी छपाई सम्मिलित रहेगी)
(उक्त खिलाड़ियों का अगले TPL में रजिस्ट्रेशन शुल्क 500/- रहेगा)

(वर्तमान में कोई सदस्य 700 Rs जमा न करेगा..गूगल फॉर्म में ट्रांजेक्शन id की जगह RATNESH भरा जाएगा। उक्त सभी सदस्यो को टीम चयन के बाद 700 नगद श्री रत्नेश मिश्रा जी के पास जमा करना होगा। जो सदस्य मार्च 2021 में फॉर्म भर चुके है उनको न दुबारा फॉर्म भरना है न फीस जमा करनी है।)


🏏 TPL-09 हेतु टीम चयन अगले TPL-10 हेतु भी यथावत रहेगा।
(स्थानांतरण वाले खिलाड़ियों की जगह BTCU के नियमो के अनुसार खिलाड़ी प्राप्त होंगे।)

🏏 TPL-09 में खेलने हेतु वह सभी खिलाडी अर्ह होंगे जो TPL-1 से TPL-8 खेल चुके है या वर्तमान में बेसिक विभाग में कार्मिक के रूप में सीतापुर में कार्यरत है।

🏏 16.08.2021 तक प्राप्त गूगल फॉर्म के सभी खिलाडी की लिस्ट 17 अगस्त 2021 को प्रातः 09 बजे जारी कर दी जाएगी।


🏏 18 अगस्त 2021 को कुल टीम संख्या, उनके मेन्टर एवम उनके कप्तानों की घोषणा की जाएगी।


■  सम्भावित मेन्टर सूची-
1.मदन मोहन त्रिवेदी
2.अनिल अवस्थी
3.विजय सिंह
4.मो वाइज़
5.रईस अहमद
6.नित्यानन्द
7.महेंद्र सिंह
8.नवीन श्रीवास्तव
9.शरद दीक्षित
10.विजय श्रीवास्तव


■  सम्भावित कप्तानों की सूची-
1.मो वाइज़
2.मो अहमद
3.एहितिशाम आलम
4.मो फाईक
5.मदनेश मिश्रा
6.अमित यादव
7.दीपक वर्मा
8.शबाब आलम
9.धीरेंद्र
10.अर्जित सिंह चौहान
11.ख़लीक अहमद
12.अनूप तिवारी
13.ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा
14.राघवेंद्र प्रताप सिंह
15.शिवम तिवारी
16.राजेश मलिक

🏏 18.08.2021 दिन बुधवार को सभी नवप्रवेशी खिलाड़ी RMP इंटर कालेज मैदान सीतापुर पर शाम 4 बजे आमंत्रित रहेंगे। जहां पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों के प्रतिभाग से ट्रायल होगा।

🏏 19 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को श्री रत्नेश मिश्रा एवम श्री आशीष पाण्डेय जी के दिशानिर्देशन में दोपहर 12 बजे सभी चयनित खिलाड़ियो की सूची से सभी कप्तान एवम मेन्टर मिलकर ऑक्शन प्रक्रिया से अपनी 12 या 13 सदस्यी टीम का चयन करेगे।

🏏  प्रत्येक टीम अपने समूह की 2 या 3 या 4 टीम(कुल टीम का निर्धारण 18 अगस्त 2021 को होगा) से एक एक लीग मैच खेलेंगी फिर क़वालीफ़ायर 1,एलिमिनेटर क़वालीफ़ायर 2 और फाइनल होंगे।

🏏  GROUP A और GROUP B की टीम और सभी लीग मैच ,क़वालीफ़ायर 1 ,एलिमिनेटर,क़वालीफ़ायर 2 और GRAND FINAL की तिथियां 22 अगस्त 2021 को घोषित की जायेगी।

🏏  01 सितम्बर 2021 को उद्घाटन मैच होगा।

🏏  30 सितम्बर 2021 के पूर्व TPL-09 का समापन हो जाएगा।

🏏  TPL-09 के सभी मैच RMP इंटर कालेज मैदान या GIC मैदान (सीतापुर) में खेले जाएंगे।

🏏 प्रत्येक चयनित कप्तान को 1100/- Rs आयोजन कमेटी के पास  जमा करना होगा।

🏏 TPL-09 की विजेता टीम को कतर्निया घाट की वन डे ट्रिप रहेगी।

● ट्रिप में विजेता टीम,सभी मेन्टर,सभी BTCU007 सदस्य रहेंगे।
● ट्रिप का वित्तीय भार सभी मेन्टर ,सभी BTCU007 सदस्य एवम विजयी कप्तान एवम विजयी मेन्टर पर रहेगा।
(जिसका प्रतिशत निर्धारण BTCU007 31 अगस्त 2021के पूर्व कर देगा)




सौजन्य- 
बेसिक टीचर क्रिकेट यूनियन  (BTCU)
🔶🔸🏏🎾🏅🏆🏅🎾🏏🔸🔶

Sunday, May 30, 2021

सीतापुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी

सीतापुर :  कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी


Thursday, May 27, 2021

सीतापुर : शिक्षक संकुल के कार्यकाल के परफॉर्मेंस को रिव्यू करते हुए पुनः चयन की सूची भेजने के निर्देश

सीतापुर : शिक्षक संकुल के कार्यकाल के परफॉर्मेंस को रिव्यू करते हुए पुनः चयन की सूची भेजने के निर्देश।

Tuesday, April 6, 2021

विभागीय ऑफलाइन ट्रेनिंग बनी करोना कैरियर, सीतापुर के बेहटा विकासखंड में ऑफलाइन ट्रेनिंग के सभी सन्दर्भदाता निकले कोरोना पॉजिटिव, 60 कार्मिको की जांच का हुआ आदेश।

विभागीय ऑफलाइन ट्रेनिंग बनी करोना कैरियर, सीतापुर के बेहटा विकासखंड में ऑफलाइन ट्रेनिंग के सभी सन्दर्भदाता निकले कोरोना पॉजिटिव। 

●  बेहटा कार्यरत 240 कार्मिक संदेह के घेरे में।

●  60 कार्मिको की जांच का हुआ आदेश।