DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कन्नौज. Show all posts
Showing posts with label कन्नौज. Show all posts

Thursday, June 4, 2026

अध्यापिका को CCL दिए जाने के मामले में मनमानेपन और मानसिक शोषण किए जाने तथा विभाग की छवि धूमिल करने पर कन्नौज के खण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित, देखें आदेश

उत्पीड़न और भ्रष्टाचार की शिकायत पर कन्नौज के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित, प्रधानाध्यापक की शिकायत पर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने की कार्रवाई

चार बार सीसीएल निरस्त करने का भी आरोप

कन्नौज। जिले में भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के आरोप में मंगलवार को सौरिख ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल ने निलंबित कर दिया। इससे पहले तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र चौधरी को भी निलंबित किया जा चुका है। सौरिख क्षेत्र की एक प्रधानाध्यापक की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्हें भी एडी बेसिक कानपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

सौरिख ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया की प्रधानाध्यापक कल्पना पाल ने 24 अप्रैल को शपथ पत्र के साथ उच्चाधिकारियों से बीईओ विश्वनाथ पाठक की लिखित शिकायत की थी। उनका आरोप था कि दिसंबर 2025 में विद्यालय के मरम्मत कार्य के लिए 4,62,796 रुपये का बजट आया था। इस धनराशि को जारी करने और पास कराने के एवज में बीईओ उन पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 20 प्रतिशत कमीशन (सुविधा शुल्क) देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने रिश्वत देने से साफ मना कर दिया, तो बीईओ ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। 25 मार्च 2026 को बीईओ एक शिक्षामित्र को साथ लेकर स्कूल पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर सील कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा था कि जब तक रुपये नहीं दोगी, ऐसे ही परेशान किया जाएगा। काम चाहे जितना अच्छा कराओ, कमियां निकाली जाएंगी। उन्होंने इस 20 प्रतिशत कमीशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीसी का भी हिस्सा होने की बात कही थी। इसके बाद बीआरसी पर बुलाकर बीईओ ने धमकी दी कि आजकल पैसे से किसी भी अधिकारी को खरीदा जा सकता है। उसने (बीईओ) बहुत रुपया कमाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सात मई 2026 को बीईओ विश्वनाथ पाठक से स्पष्टीकरण मांगा था।


चार बार सीसीएल निरस्त करने का भी आरोप
प्रधानाध्यापक कल्पना पाल ने आरोप लगाया विश्वनाथ और बीएसए ने मिलकर सोची-समझी रणनीति के तहत उनकी बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) को चार बार आवेदन करने के बावजूद निरस्त किया। बीएसए कंट्रोल रूम से सुबह-सुबह स्कूल में फोन करवाकर पहले शिक्षिका को अनुपस्थित दर्शाया जाता था और फिर तकनीकी आधार पर रात को 9:50 बजे छुट्टी निरस्त कर दी जाती थी। 22 अप्रैल 2026 को स्कूल में पूरी टीम के साथ छापा मारकर शिक्षिका को निलंबित करने की धमकी भी दी गई थी। आरोप है कि नवंबर 2025 और फरवरी 2026 में जब प्रधानाध्यापिका छुट्टी या चिकित्सीय अवकाश पर थीं, और उसी दौरान सहायक अध्यापक ने भी आकस्मिक अवकाश लिया, तब बीईओ ने विद्यालय संचालन के लिए किसी अन्य शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिससे स्कूल बिना देखरेख के चलता रहा।

तालग्राम के बाद अब सौरिख बीईओ पर गिरी गाज
तालग्राम विकास खंड में तैनात बीईओ रमेशचंद्र चौधरी पर बिना मान्यता संचालित राजकुमारी मेवाराम आदर्श विद्यालय को संरक्षण देने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप थे। इसके अलावा अन्य आरोप लगाए गए थे। इन सभी आरोपों को देखते हुए आठ मई 2026 को निलंबित कर दिया गया था। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर कार्यालय में संबद्ध किया गया था।




अध्यापिका को CCL दिए जाने के मामले में मनमानेपन और मानसिक शोषण किए जाने तथा विभाग की छवि धूमिल करने पर कन्नौज के खण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित, देखें आदेश 

Monday, March 11, 2024

रिश्वत काण्ड में नया मोड़ : कन्नौज में लिपिक और बिधूना बीईओ के रिश्वत लेने के दौरान मौजूद औरैया का शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच में 12 मामलों में बताया दोषी

रिश्वत काण्ड में नया मोड़ : कन्नौज में लिपिक और बिधूना बीईओ के रिश्वत लेने के दौरान मौजूद औरैया का शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच में 12 मामलों में बताया दोषी

दो खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति करेगी मामले की जांच

रिश्वत लेन-देन मामले में उपस्थित रहे शिक्षक का निलंबन आदेश


औरैया : कन्नौज में लिपिक के रिश्वत लेते पकड़े जाने के दौरान मौजूद रहे शिक्षक को बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में वह 12 मामलों में दोषी पाए गए हैं। जांच दो खंड शिक्षा अधिकारी की समिति को दी गई है। उन्हें पूरे 15 दिन में जांच आख्या देनी होगी।


कन्नौज में बीएसए कार्यालय के लिपिक विमल पांडेय को एंटी करप्शन टीम ने 29 फरवरी को वहां रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस दौरान बिधूना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय झबरा में तैनात सहायक अध्यापक पंकज कुमार वहां मौजूद थे। उन्होंने कार्यालय में घुसकर डीवीआर आदि निकाल लिया था। लिपिक के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ भी की थी। बाद में डीवीआर बैग में रखकर ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ था। 

इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि पंकज बिना अवकाश के वहां गए थे। इसके लिए उन्होंने विभाग के किसी अधिकारी से अनुमति भी नहीं ली थी। इसके अलावा एक मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना पुष्पेंद्र जैन को उनके कार्यालय से विजलेंस टीम ने शिक्षक शरद कुमार से तीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। तब भी पंकज वहां मौजूद थे।

इससे पहले 4 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी विधूना अवनीश कुमार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2010 में बैंक से 3,64,386 रुपये लोन लिया गया था। इसकी किस्तें जमा न होने पर आरसी जारी हुई थी। इसकी वसूली करने वाले अमीन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। जांच में इन सभी मामलों में उन्हें दोषी पाया गया है। 

बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षक स्कूल में बच्चों को शिक्षा न देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इससे उसे निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी सदर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।


इन मामलों में पाया दोषी 

1. नियमावली का पालन न करने में।

2. आदेशों की अवहेलना करने, अफसरों व सरकारी कर्मचारी के प्रति द्वेष रखने।

3. विभाग की छवि धूमिल करने में।

4. परिषदीय शिक्षकों की गरिमा धूमिल करने में।

5. बिना आदेश व अनुमित के औरैया से 60 किलोमीटर दूर कन्नौज जाने में।

6. बिना किसी अधिकार के बीएसए कन्नौज के दफ्तर में कार्यरत लिपिक विमल के साथ मारपीट करने में।

7. बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज के कार्यालय कक्ष में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से डीवीआर तोड़कर ले जाने में।

8. बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज के कार्यालय में सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ व तोड़फोड़ करने में।

9. विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में।

10. तत्कालीन शिक्षा अधिकारी बिधूना अवनीश यादव के साथ मारपीट करने में।

11. बेसिक शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी व अधिकारी के कार्रवाई करने पर झूठे आरोप लगाकर विजलेंस से पकड़वाने में।

12. सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य करने का भी दोषी पाया गया है।

Friday, March 1, 2024

कन्नौज : बकाया भुगतान के लिए शिक्षक से रिश्वत लेते बीएसए दफ्तर का बाबू गिरफ्तार


कन्नौज : बीएसए दफ्तर का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

कन्नौज। बकाया भुगतान दिलाने के एवज में शिक्षक से दस हजार रुपये की घूस लेते बीएसए दफ्तर के बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम शुक्रवार को आरोपी को लेकर लखनऊ जाएगी। एंटी करप्शन टीम की अगुआई कर रहे इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि शिक्षक अनुराग कुमार ने का एरियर निकलवाने के एवज में बीएसए कार्यालय का लिपिक विमल पांडेय 20 हजार रुपये मांग रहा है। उसने 10 हजार रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया है। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर 10 हजार रुपये की घूस लेते लिपिक को पकड़ लिया। 


कन्नौज : बकाया भुगतान के लिए शिक्षक से रिश्वत लेते बीएसए दफ्तर का बाबू गिरफ्तार

कन्नौज जिले में एक शिक्षक से बकाया भुगतान निकलवाने के एवज में रिश्वत देने की मांग करने वाले लिपिक को कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक आरोपी बाबू ने 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को उसे 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।


एंटी करप्शन टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर मृत्यंजय मिश्रा ने बताया कि एक शिक्षक अनुराग कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शिक्षक की शिकायत थी कि उसके पांच माह का बकाया वेतन निकलवाने के एवज में बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक विमल कुमार ने 20 हजार रुपये की मांग की है।


उसी आधार पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बाकायदा जाल बिछाकर उसे तब धर दबोचा जब उसने रिश्वत के 20 हजार रुपये में से पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लिए। उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। उसे पकड़ कर सदर कोतवाली ले जाया गया। उससे पूछताछ भी की गई। इस दौरान कोतवाली में बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।

Tuesday, April 19, 2022

बीएसए कन्नौज का वरिष्ठ लिपिक एरियर निकालने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा

बीएसए कन्नौज का वरिष्ठ लिपिक एरियर निकालने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा



कन्नौज : जिले के बीएसए ऑफिस में एक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात बीएसए के करीबी सीनियर क्लर्क बलवीर सिंह यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क को एक शिक्षक का एरियर निकालने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस लखनऊ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक के पकड़े जाने के बाद बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया।


सूचना के अनुसार उत्कर्ष कटिहार सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक स्कूल अवनी द्वितीय जलालाबाद में तैनात है। उत्कर्ष की तैनाती 69000 शिक्षकों की भर्ती के दूसरे बैच में दिसंबर 2020- 21 में हुई थी। शिक्षक का कहना है कि कई महीने से उसका एरियर नहीं निकल रहा था। इसके चलते वह बाबू बलबीर सिंह यादव से लगातार एरिया निकालने की बात कह रहा था। इसके लिए वह लगातार ऐसे ऑफिस के चक्कर लगा रहा था। शिक्षक ने कई बार बीएसए से भी एरियर निकलवाने की बात कही, लेकिन बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते का एरियर नहीं मिला।


बीएसए के चहेते बाबू बलबीर सिंह ने शिक्षक से एरिया निकालने के नाम पर 10,000 की रिश्वत मांगी। परेशान होकर से शिक्षक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम लखनऊ से की। विजिलेंस की योजना के मुताबिक सोमवार को शिक्षक रुपए देने के लिए पहुंचा, तो कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों सीनियर बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इस समय बाबू को कोतवाली लाया गया है, जहां पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Friday, January 14, 2022

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाए कन्नौज के 9 शिक्षक बर्खास्त

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाए कन्नौज के 9 शिक्षक बर्खास्त

कन्नौज : फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी पाने वाले कन्नौज के नौ शिक्षक गुरुवार को बर्खास्त कर दिए गए। इनमें सात फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले हैं। इसके अलावा अभी 13 और शिक्षक रडार पर हैं। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया है। बाकी पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटकी है।

प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत तीन चरणों में कन्नौज में 1,450 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। शैक्षिक अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन कराया गया तो 22 सहायक शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिले। इसके बाद बीएसए संगीता सिंह ने सभी को तीन-तीन नोटिस भेजकर जवाब मांगा, लेकिन कोई भी जवाब देने के लिए हाजिर नहीं हुआ। जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस भेजा गया, इस पर जवाब न आने पर नौ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। सभी को वेतन रिकवरी के नोटिस के साथ बर्खास्तगी का पत्र भेजा गया है। साथ ही सभी के खिलाफ सम्बंधित थानों एफआईआर के भी निर्देश दिए गए हैं।

इनकी हुई बर्खास्तगी
फिरोजाबाद के शंभूनगर की प्रियंका यादव, शिकोहाबाद के बृजेश कुमार, नीरज यादव, दिग्विजय सिंह, राहुल यादव, नीलम यादव, दिव्या निवासी हैं। इटावा के सत्यम त्रिपाठी और कानपुर देहात के विनोद कुमार को बर्खास्त किया गया है।

Sunday, August 1, 2021

कन्नौज : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें


कन्नौज : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें


Sunday, January 31, 2021

कन्नौज : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

कन्नौज  :  पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी




Sunday, June 21, 2020

फर्रुखाबाद / कन्नौज : आगरा विवि की फर्जी बीएड डिग्री से नियुक्ति पाए 22 शिक्षकों के खाते सीज, लाखों डंप


फर्रुखाबाद / कन्नौज : आगरा विवि की फर्जी बीएड डिग्री से नियुक्ति पाए 22 शिक्षकों के खाते सीज, लाखों डंप


आगरा विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने वाले 22 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी आदेश के बाद इन शिक्षकों के बैंक के वेतन खातों पर भी रोक लगा दी गई । शिक्षकों के खातों में लाखों रुपए डंप हैं।


डा. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा में 2004-05 सत्र में बीएड की डिग्री के सहारे 51 शिक्षकों ने जिले में नौकरी हासिल कर ली थी। एसआईटी ने मामले की जांच की तो उनकी डिग्रियां फर्जी पाई गयी। एसआईटी की जांच पर तत्कालीन बीएसए ने 51 शिक्षक शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया था । बर्खास्तगी आदेश के विरुद्घ शिक्षक हाईकोर्ट पहुंच गए थे। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षकों ने फिर से अपने स्कूलों में ज्वाइन करके वेतन भुगतान कराया । 


कोर्ट के आदेश पर 22 शिक्षकों की डिग्रियों को फर्जी घोषित कर दिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारियों को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ थानों में एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। जो अभी तक नहीं हो पाई है। 


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बैंक प्रबंधक को पत्र भेजकर सभी 22 शिक्षकों के खाते में आहरण पर रोक लगाने को पत्र भेज दिया है। बीएसए ने बताया कि सभी फर्जी शिक्षक शिक्षिकाओं के खातों पर रोक लगाने के लिए शाखा प्रबंधकों को पत्र भेज दिया गया है । अब फर्जी शिक्षक शिक्षिकाएं अपने खातों में पड़े धन को निकाल नहीं पाएंगे।

Thursday, June 18, 2020

कन्नौज में विभव बनकर फर्जी कागजात से नौकरी करने वाले जसवंत से होगी 25 लाख रुपये की रिकवरी

कन्नौज में विभव बनकर फर्जी कागजात से नौकरी करने वाले  जसवंत से होगी 25 लाख रुपये की रिकवरी



 कन्नौज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बरेली में विभव की डिग्री पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले जसवंत से वेतन और अन्य मदों में दिए गए 25 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जसवंत को बर्खास्त किया जा चुका है। जल्द ही उसे रिकवरी नोटिस जारी किया जाएगा। 


बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि पर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बरौली में विभव की डिग्री पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले जसवंत को मंगलवार को बर्खास्त किया जा चुका है। जसवंत सितंबर 2015 में सहायक अध्यापक के रूप में भर्ती हुआ था। 


करीब एक साल पहले उसे प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया। लिपिक से रिकार्ड खंगलवाया गया। जसवंत को वेतन व एरियर मिलाकर करीब 25 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जसवंत अभी जेल में है। जल्द ही नाटिस भेजकर उसे धनराशि की रिकवरी की जाएगी।

Saturday, March 21, 2020

कन्नौज : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

कन्नौज : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, February 5, 2020

कन्नौज : मिड-डे-मील बनाने के दौरान लगी आग, दहशत में छत से कूदे बच्चे

कन्नौज : मिड-डे-मील बनाने के दौरान लगी आग, दहशत में छत से कूदे बच्चे

Monday, December 23, 2019

कन्नौज : 24/12/19 को बंद रहेंगे कक्षा-8 तक के विद्यालय, आदेश देखें

कन्नौज : 24/12/19 को बंद रहेंगे कक्षा-8 तक के विद्यालय, आदेश देखें

Friday, December 20, 2019

कन्नौज : 21-12-2019 को 8वीं तक के स्कूल बंद, आदेश देेखें


कन्नौज : 21-12-2019 को 8वीं तक के स्कूल बंद, आदेश देेखें

Monday, December 16, 2019

कन्नौज : विद्यालयों में विकसित होंगी रसोई वाटिका, केंद्र सरकार की नई पहल के तहत राजकीय व परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन को कराया जाएगा तैयार

कन्नौज : विद्यालयों में विकसित होंगी रसोई वाटिका, केंद्र सरकार की नई पहल के तहत राजकीय व परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन को कराया जाएगा तैयार।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, November 6, 2019

कन्नौज : ARP पद के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें चयन हेतु अर्हता एवं शर्तें

कन्नौज : ARP पद के चयन  हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें चयन हेतु अर्हता एवं शर्तें।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, October 2, 2019

अब फर्रुखाबाद और कन्नौज के 50 शिक्षक हुए बर्खास्त, आगरा से बीएड की डिग्री एसआईटी जांच में मिली फर्जी, बीईओ को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर व रिकवरी के आदेश

अब फर्रुखाबाद और कन्नौज के 50 शिक्षक हुए बर्खास्त, आगरा से बीएड की डिग्री एसआईटी जांच में मिली फर्जी, बीईओ को फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर व रिकवरी के आदेश।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, September 15, 2019

कन्नौज : 30 शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी, अंतिम नोटिस जारी

30 शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी, अंतिम नोटिस जारी





Sunday, September 8, 2019

कन्नौज : 30 शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस, एसआईटी से कराई गई जांच में फर्जीवाड़ा का हुआ था खुलासा

कन्नौज : 30 शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस, एसआईटी से कराई गई जांच में फर्जीवाड़ा का हुआ था खुलासा।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, August 31, 2019

कन्नौज : प्रेरणा एप के लिए शिक्षक हैं तैयार, लेकिन मिले एंड्रॉयड फोन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, बीएसए और बीईओ कार्यालय को भी एप से जोड़ने की मांग

कन्नौज : प्रेरणा एप के लिए शिक्षक हैं तैयार, लेकिन मिले एंड्रॉयड फोन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, बीएसए और बीईओ कार्यालय को भी एप से जोड़ने की मांग।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, August 30, 2019

कन्नौज : लोकेशन चेक की तो दस शिक्षामित्र-शिक्षक थे स्कूल से गायब, मानदेय/वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक

लोकेशन चेक की तो दस शिक्षामित्र-शिक्षक थे स्कूल से गायब, मानदेय/वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक