Friday, December 22, 2017

हाथरस : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के अंतर्गत नामित परिषदीय विद्यालयों के भौतिक सत्यापन हेतु समिति गठित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी, आदेश देखें
Sunday, October 8, 2017
Sunday, September 17, 2017
Tuesday, September 20, 2016
Wednesday, September 7, 2016

बहराइच (जरवल) : परिषदीय विद्यालय में कंप्यूटर में दक्ष हो रहे बच्चे, राज्य सरकार ने विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत किया पुरस्कृत, परसोहर विद्यालय के अध्यापकों ने अन्य विद्यालयों को दिखाया आइना
राज्य सरकार ने विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत किया पुरस्कृत
परसोहर विद्यालय के शिक्षकों ने अन्य सरकारी स्कूलों को दिखाया आइना
जरवलरोड (बहराइच) : प्राथमिक विद्यालय परसोहर से शिक्षकों के लिए उम्मीद की एक नई किरण निकली है। इस विद्यालय में पठन-पाठन व शिक्षण व्यवस्था कान्वेंट स्कूल से पीछे नहीं है। कंप्यूटर शिक्षा, सोलर लाइट और आधुनिक शौचालय इस विद्यालय की शोभा को और बढ़ाते हैं। उत्कृष्ट शिक्षण के लिए राज्य सरकार ने विद्यालय को विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया है।विद्यालय में प्रवेश करते ही यहां का परिसर खुद को बाग में होने का खुशनुमा एहसास कराता है। गमले में खिले फूल और परिसर की साफ-सफाई देखते ही बनती है। विद्यालय में 275 बच्चों का पंजीकरण है। इनके पठन-पाठन के लिए एक प्रधान शिक्षक और चार सहायक शिक्षक तैनात हैं। प्रधान शिक्षक आसिफ अली ने बताया कि मंगलवार को 185 बच्चे स्कूल में पढ़ने आए। शिक्षक विनोद वर्मा, शिक्षिका सीमा अस्थाना, नेहा तिवारी व एस करन यहां के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। विद्यालय में इनवर्टर, सोनल पैनल व जनरेटर की सुविधा है। यहां के मुख्य कक्ष खासा सुसज्जित है। शौचालय में आधुनिक सुविधा और पानी की आपूर्ति के प्रबंध हैं। बकौल प्रधान शिक्षक वे यहां के पठन-पाठन के स्तर को और ऊंचा करने के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये की पुरस्कार सहायता राशि दी है। इस राशि से वे पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर प्रयोगशाला का निर्माण कराएंगे। बच्चे उसमें वैज्ञानिक हलचलों को जानेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालय का नए सिरे से रंग-रोगन होगा। अमूमन परिषदीय विद्यालयों का नाम सुनते हैं कई अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल कौंधने लगते हैं। उनके सवालों का जवाब देने के लिए इस विद्यालय का पठन-पाठन और सुविधा उदाहरण है। बीएसए डॉ.अमरकांत सिंह ने बताया कि विद्यालय के पठन-पाठन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षकों ने जो सहयोग मांगा उसे पूरा किया गया। उनका प्रयास है कि जिले में सिर्फ परसोहर ही नहीं, ऐसे कई विद्यालय ब्लॉकों में हो।
Monday, August 29, 2016

पडरौना : शिक्षण संकल्प को मिलेगा सम्मान, शिक्षक दिवस पर सीएम अखिलेश करेंगे सम्मानित
पडरौना : शिक्षण संकल्प को मिलेगा सम्मान, शिक्षक दिवस पर सीएम अखिलेश करेंगे सम्मानित।
शिक्षकों के प्रयास ने बनाया प्रदेश में मुकाम 16जिला प्रशासन और विभाग भी कर चुका है सम्मानित, सम्मानित होंगे माडल विद्यालय के प्रधानाध्यापक
तुर्कपट्टी, कुशीनगर : नव वर्ष के प्रथम दिन जागरण में ‘‘ एक संकल्प नई दिशा की ओर’’ नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने फाजिलनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने डीएम व बीएसए को लिखे पत्र में आगामी 5 सितंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार त्रिपाठी व शिक्षा प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालसा चौहान को लखनऊ बुलाया है। वर्ष 2010 में इस विद्यालय पर मात्र दो शिक्षा मित्र तैनात थे और विद्यार्थियों की संख्या सौ थी।1 इसी समय प्रधानाध्यापक त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। त्रिपाठी ने शिक्षा मित्रों सुनैना मिश्र व सन्तोष प्रसाद को साथ लेकर शिक्षा की ज्योति जलाई तो एक ही वर्ष में छात्र संख्या 300 से पार चली गई।
पठन-पाठन के मामले में विद्यालय कान्वेंट विद्यालयों का मुकाबला करने लगा। शिक्षा प्रबंध समिति व अध्यापकों ने अपने खर्च से छात्रों को टाई, बेल्ट उपलब्ध कराया। पौधरोपण कर विद्यालय को सुसच्जित किया। जागरण ने विद्यालय के इस प्रयास को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन व विभाग ने मानकों की कसौटी पर विद्यालय को कसा तो वह खरा उतरा। इस पर इस विद्यालय को माडल विद्यालय चुना गया और प्रधानाध्यापक सम्मानित भी किए गए।
इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक त्रिपाठी ने कहा कि सफलता के लिए श्रम जरूरी है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। इसमें सहयोगी शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला।
बेहतर कार्यों के लिए घोषित किया गया है माडल विद्यालय: खंड शिक्षा अधिकारी फाजिलनगर विजय कुमार यादव ने कहा है कि बेहतर कार्यों के लिए प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया पूर्व में ही माडल विद्यालय घोषित किया जा चुका है। विभाग के निदेशक ने पत्र लिख कर इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षा समिति अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
Wednesday, March 16, 2016

मुरादाबाद : प्राइमरी विद्यालय ठीकरी को बेस्ट स्कूल का खिताब
प्राइमरी विद्यालय ठीकरी को बेस्ट स्कूल का खिताब
मुरादाबाद। विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत बेस्ट स्कूल अवॉर्ड के लिए जनपद के प्राइमरी विद्यालय ठीकरी विकास खंड मुरादाबाद को चुना गया है। सभी बिंदुओं पर अधिक अंक हासिल कर विद्यालय ने बेस्ट स्कूल की कटेगरी में अपना स्थान बना लिया है। विद्यालय को बतौर पुरस्कार 1 लाख 20 हजार रुपए मिलेंगे। इस सत्र से पुरस्कार व्यवस्था लागू की गई है। शासन स्तर पर प्रत्येक जिले से एक विद्यालय को बेस्ट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में पहले ब्लॉक स्तर पर एक-एक विद्यालयों का चुनाव किया गया था। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने ग्रेडिंग कर अपने-अपने ब्लॉक के बेस्ट स्कूल की सूची बीएसए कार्यालय में जमा कर दी थी। जिले की चयन समिति ने इनमें से प्राइमरी विद्यालय ठीकरी को बेस्ट स्कूल का खिताब दिया है। चयन समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और डीआईओएस द्वितीय शामिल हैं। परिषदीय विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से पहली बार विद्यालय पुरस्कार योजना लागू की गई है। इसके तहत प्रत्येक जिले से एक बेस्ट स्कूल का चुनाव किया गया है। बेस्ट विद्यालय को पुरस्कार की धनराशि 1 लाख 20 हजार दी जाएगी। पुरस्कार की धनराशि का उपयोग विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से विद्यालय के विकास के लिए किया जाएगा। बीस बिंदुओं के तहत बेस्ट स्कूलों का चयन किया गया है।
इन बिंदुओं पर विद्यालयों को दिया गया नंबर
शैक्षिक सत्र 2015-16 में विद्यालय में कम से कम 150 छात्र-छात्रएं नामांकित हों और विगत तीन वर्षों में छात्र नामांकन में गिरावट नहीं हुई हो, बच्चों की मासिक औसतन उपस्थिति 60 प्रतिशत से अधिक हो, शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो, विद्यालय निरीक्षण में विद्यालय को उत्कृष्ट अंक मिले हों, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौंचालय, पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, रंगाई-पुताई, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन, किताबें, वर्क बुक, यूनिफॉर्म आदि की व्यवस्था दुरुस्त हो। कुल मिलाकर ऐसे बीस बिंदुओं पर विद्यालयों को नंबर मिले हैं। राज्य स्तर पर सम्मान समारोह: सभी जनपदों से चयनित कुल 75 प्राथमिक विद्यालयों को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को 1 लाख 20 हजार धनराशि दी जाएगी।




