DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कानपुर. Show all posts
Showing posts with label कानपुर. Show all posts

Thursday, March 19, 2026

अध्यापकों को प्रताड़ित करने के आरोप में कानपुर के बीईओ निलंबित, शिक्षा निदेशक बेसिक ने जारी किया निलंबन का आदेश, बीएसए ने की थी संस्तुति

अध्यापकों को प्रताड़ित करने के आरोप में कानपुर के बीईओ निलंबित, शिक्षा निदेशक बेसिक ने जारी किया निलंबन का आदेश, बीएसए ने की थी संस्तुति

31 जनवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद की थी निलंबन की संस्तुति

कानपुर: बिधनू ब्लाक के शिक्षकों को प्रताड़ित करने और विभागीय आदेशों की अवहेलना करने, स्वेच्छाचारिता के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भरत कुमार वर्मा को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने आरोपों की जांच के बाद शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज को निलंबन करने की संस्तुति की थी जिसके बाद शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से अमल में लाते हुए निलंबित बीईओ को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण में आगे की जांच के लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम, पाल की ओर से जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर के 31 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र का उल्लेख किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिधनू, बीईओ कार्यरत शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश आवेदन जैसे बाल्य देखभाल और चिकित्सा अवकाश आदि को बिना किसी ठोस वजह के आपत्ति लगाकर निरस्त कर देते हैं। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त रहता है और विभाग की छवि धूमिल होती है। यह भी आरोप लगाया गया कि डीएम के स्तर पर बुलाई गई विभागीय समीक्षा बैठक में अक्सर अनुपस्थित रहते हैं और इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी जाती। 

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से संचालित समर कैंप का मानदेय समय से नहीं देते हैं। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक जियाउल्लाह खां की पत्रावली समय से न देने के भी आरोप हैं। गठित जांच समिति के समक्ष बीईओ ने आरोपों को लेकर अपना पक्ष न रखकर बार-बार जांच के लिए समय मांगते रहे। उन पर विभागीय कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न करने के आरोप भी लगाए गए हैं। निलंबित बीईओ भरत कुमार वर्मा से उनका पक्ष जानने लिए बार-बार मोबाइल फोन नंबर पर काल किया गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

हालांकि, बीईओ ने बीएसए को पत्र लिखकर स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर चिकित्सा अवकाश देने  को कहा है। वहीं, बीएसए सुरजीत  कुमार सिंह ने कहा कि अपर शिक्षा अ निदेशक (बेसिक) से जारी बीईओ  का निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से कि अमल में लाते हुए डायट, नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है। 

उच्चाधिकारियों ने निलंबन के बाद सा प्रकरण की जांच के लिए मंडलीय वि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को प्रस जांच अधिकारी नामित किया है। कि बीईओ का चिकित्सा अवकाश आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।



Sunday, October 8, 2023

डीएलएड में फेल 107 प्रशिक्षु को बाबुओं ने कर दिया पास, प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बाबुओं ने किया कारनामा

डीएलएड में फेल 107 प्रशिक्षु को बाबुओं ने कर दिया पास, प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बाबुओं ने किया कारनामा

रिजल्ट बनाने के समय मिली गड़बड़ी, आरोपियों के निलंबन की तैयारी

कानपुर डायट में हुई धांधली, परीक्षा नियामक को मिली रिपोर्ट


प्रयागराज । गणित में फेल डीएलएड के 2021 व 2022 सत्र के 107 प्रशिक्षुओं को बाबुओं ने पास कर दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कानपुर नगर के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फेल प्रशिक्षुओं की अंकचिट बदल दी। मामले की शिकायत मिलने पर डायट प्राचार्य ने जांच की तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। डायट प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट के साथ अपनी आख्या परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज को भेज दी है।


इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार को घोषित डीएलएड (बीटीसी) की सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में इन 107 प्रशिक्षुओं का रिजल्ट रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपित बाबुओं को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जिस प्रकार के आरोप लगे हैं उसमें दोषी बाबुओं के निलंबन की तैयारी है।

Friday, August 27, 2021

कानपुर नगर : प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 1 दिन का उपार्जित अवकाश अनुमन्यता के आधार पर सेवा गणना करते हुए मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने के संबंध में।

कानपुर नगर : प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 1 दिन का उपार्जित अवकाश अनुमन्यता के आधार पर सेवा गणना करते हुए मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने के संबंध में।



Thursday, October 29, 2020

कानपुर विवि : बीएड व एमएड प्रथम वर्ष के 20 हजार छात्र छात्राएं होंगे प्रमोट

कानपुर विवि : बीएड व एमएड प्रथम वर्ष के 20 हजार छात्र छात्राएं होंगे प्रमोट

 
कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले बीएड व एमएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्रएं इस वर्ष प्रमोट किए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालयों से छात्र छात्रओं के आंतरिक परीक्षा के अंक मंगाए जाएंगे। उन अंकों को जोड़कर विश्वविद्यालय से संबद्ध 260 से अधिक बीएड व एमएड कॉलेजों प्रथम वर्ष के करीब 22 हजार छात्र छात्रओं को प्रमोट किया जाएगा।


इन छात्र छात्रओं को प्रमोट करने के बाद इनका मूल्यांकन द्वितीय वर्ष की परीक्षा के आधार पर होगा। बीएड व एमएड द्वितीय व अंतिम वर्ष की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें औसत अंक देकर उनकी डिवीजन तय होगी। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉक डाउन के कारण बीएड व एमएड प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई थीं। पिछले सात माह से बीएड व एमएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्रएं अगली कक्षा में जाने का इंतजार कर रहे थे।

Friday, September 18, 2020

कानपुर : गुरुजी ने दी 78 बिंदुओं पर जानकारी, अब सत्यापन में फर्जीवाड़ा मिला तो जाएगी नौकरी

कानपुर : गुरुजी ने दी 78 बिंदुओं पर जानकारी, अब सत्यापन में फर्जीवाड़ा मिला तो जाएगी नौकरी।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन शीघ्र फर्जीवाड़ा मिलने पर होगी एफआइआर।

कानपुर :  फर्जी अंकतालिका समेत अन्य दस्तावेजों को लगाकर शिक्षक बनने के मामले में परिषदीय विद्यालयों के 5000 शिक्षकों से कुछ जानकारियां मांगी गईं थीं, जो कि 78 अलग-अलग बिंदुओं पर दी जानी थीं। अब उन जानकारियों का ब्योरा एकत्रित करने के साथ ही उनके सत्यापन का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बीएसए डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि उक्त 78 बिंदुओं में, शिक्षकों के नाम, उनकी जन्मतिथि, अनुक्रमांक, स्थानांतरण की स्थिति, पिता का नाम, जन्मस्थान आदि अन्य बिंदु सुनिश्चित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।


बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्जी दस्तावजों के आधार पर शिक्षक बनने का मामला प्रकाश में आने के बाद उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच का आदेश दिया था। उधर, 2000 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की अंकतालिकाएं भी संबंधित विवि को प्रेषित की जा चुकी हैं। डीआइओएस सतीश तिवारी ने बताया कि यदि किसी शिक्षक के शैक्षणिक दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Monday, August 3, 2020

कानपुर में तैनात बीईओ ने कोरोना पॉजिटिव आने पर लगाई फांसी

पांच दिन बाद भी नहीं आई बीएसए कार्यालय के 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट

पांच बीई ओ पॉजिटिव एक लिपिक भी गंभीर



कानपुर  : बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), एक लिपिक और एक शिक्षक व इनके परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव निकले किदवई नगर, सदर और तीन दिन पहले तक मुख्यालय का भी कार्यभार संभालने वाले बीईओ सुरेश कुमार ने रविवार को उन्नाव में आत्महत्या कर ली। वह शुक्रवार को कार्यालय आए थे और कई कर्मचारियों से मिले थे। बीईओ सदर कार्यालय के एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नारायणा के आईसीयू में भर्ती हैं। बीएसए कार्यालय में जिन 20 की पांच दिन पहले जांच हुई थी, उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कोरोना को लेकर हुई लापरवाही अब सामने आने लगी है।





बीएसए ने माना, स्थिति गंभीर

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पवन कुमार तिवारी ने कहा कि स्थितियां ठीक नहीं हैं। हमारे 50 फीसदी खंड शिक्षा अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। कर्मचारी भी संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि काम अधिक है। अभी चार-पांच दिन पहले बीईओ सुरेश कुमार से उनके आग्रह पर बीईओ मुख्यालय का काम हटाया था। किदवई नगर और तहसील का काम उनके पास था। उन्होंने कहा कि स्थितियों को देखते हुए जो भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा सकते हैं, वह उठाएंगे।

--------


उन्नाव में खंड शिक्षाधिकारी ने कोरोना पॉजिटिव होने पर फांसी लगा कर दे दी जान।

उन्नाव :  कानपुर नगर में तैनात खंड शिक्षाधिकारी ने कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने शव लटकता देखा तो होश उड़ गए। परिजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





शहर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी देवी निवासी सुरेश कानपुर में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) के पद पर तैनात थे। एक पखवाड़ा पहले तबीयत खराब होने पर 27 जुलाई को उर्सला में टायफाइड और कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार दोपहर 2.30 पर उर्सला से फोन पर जानकारी दी गई कि जांच में सुरेश कोरोना से संक्रमित है। परिजनों ने उन्हें समझाया कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। इसी दौरान सुरने ने पंखे से लटककर जान दे दी।





रविवार सुबह पत्नी हेमलता ने सुरेश को फंदे से लटकता देखा को सन्न रह गईं। बेटे सुमित ने बताया कि पिता की कानपुर में तैनाती थी। उनके पास तीन ब्लॉक सदर बाजार, किदवईनगर और मुख्यालय था। तबीयत खराब होने पर छुट्टी ले रखी थी। टायफाइड व कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार दोपहर उर्सला से फोन पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई थी।








 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, July 4, 2020

कानपुर : 17 हजार शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

17 हजार शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 12 हजार से अधिक शिक्षकों की तीन स्तरों पर जांच होगी इसमें अब शक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी शामिल कर लिया गया है। अंतिम सत्यापन आधार से होगा। पहले चरण की जांच प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। उधर, माध्यमिक के करीब पांच हजार शिक्षकों की जांच के लिए भी दस्तावेज जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्यों को शनिवार तक प्रत्येक शिक्षकों के पूरे दस्तावेज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे। एक के ही पत्राजात से कई स्थानों पर नौकरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा और संपूर्णानन्द संस्कृत वैवि के फर्जी प्रमाणपत्रों से की जा रही नौकरी जैसे मामले सामने आने के बाद बड़े स्तर पर जांच का फैसला लिया गया है। अब नए सिरे से सभी परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जानी है।

Friday, February 21, 2020

कानपुर : पांच सितारा मॉडल पर बनाएंगे सरकारी स्कूल, आपरेशन कायाकल्प मंडलीय संगोष्ठी में बोले बेसिक शिक्षा के महानिदेशक

Sunday, January 5, 2020

कानपुर डीएम के निर्देश : मार्कशीट से मिलेगा टीईटी केंद्र पर प्रवेश

कानपुर डीएम के निर्देश : मार्कशीट से मिलेगा टीईटी केंद्र पर प्रवेश

Sunday, December 8, 2019

कानपुर नगर : ARP चयन लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 09 दिसम्बर 2019 को होगी माइक्रो टीचिंग, देखें सूची

कानपुर नगर : ARP चयन लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 09 दिसम्बर 2019 को होगी माइक्रो टीचिंग, देखें सूची।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, November 16, 2019

कानपुर नगर : ARP चयन हेतु पर्याप्त आवेदन प्राप्त नही, बढ़ाई गई आवेदन तिथि, सूचना देखें

कानपुर नगर : ARP चयन हेतु पर्याप्त आवेदन प्राप्त नही, बढ़ाई गई आवेदन तिथि, सूचना देखें

Monday, October 21, 2019

शिक्षामित्रों के पीएफ अंशदान पर मच गया घमासान, ईपीएफओ ने की कानपुर नगर के बीएसए के खाते से रिकवरी की तैयारी

शिक्षामित्रों के पीएफ अंशदान पर मच गया घमासान, ईपीएफओ ने की कानपुर नगर के बीएसए के खाते से रिकवरी की तैयारी।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, August 4, 2019

NPS के दायरे में मौत फिर भी नही मिला पैसा, सदन में उठाया मुद्दा तो जागा शिक्षा विभाग

NPS के दायरे में मौत फिर भी नही मिला पैसा, सदन में उठाया मुद्दा तो जागा शिक्षा विभाग





Tuesday, May 14, 2019

UPTET 2018 : टीईटी प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया बनाई फुलप्रूफ, अभिलेखों की जांच के बाद मिलेंगे प्रमाणपत्र

टीईटी प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया बनाई फुलप्रूफ, अभिलेखों की जांच के बाद मिलेंगे प्रमाणपत्र



Wednesday, May 1, 2019

कानपुर नगर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा-8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 11:30 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

कानपुर नगर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा-8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 11:30 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Wednesday, February 13, 2019

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में कानपुर के शिक्षक शीर्ष पर, शिक्षकों को मिलेगा प्रमाणपत्र, अपर शिक्षा निदेशक ने बीएसए को प्रमाणपत्र जारी करने का दिया आदेश


केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में कानपुर के शिक्षक शीर्ष पर, शिक्षकों को मिलेगा प्रमाणपत्र,  अपर शिक्षा निदेशक ने बीएसए को प्रमाणपत्र जारी करने का दिया आदेश।




Thursday, January 24, 2019

चार माह से वेतन के लिए भटक रहे हैं शिक्षक, दस्तावेजों का सत्यापन न होने से अटका वेतन

चार माह से वेतन के लिए भटक रहे हैं शिक्षक, दस्तावेजों का सत्यापन न होने से अटका वेतन।





Tuesday, January 22, 2019

अब बच्चे पढ़ सकेंगे प्रेरक कहानियाँ, बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए विद्यालयों में होगी पुस्तकालय और किताबों की व्यवस्था


अब बच्चे पढ़ सकेंगे प्रेरक कहानियाँ, बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए विद्यालयों में होगी पुस्तकालय और किताबों की व्यवस्था।










Thursday, January 10, 2019

क्लैट के लिए आवेदन आज से, 12 मई को होगी परीक्षा

क्लैट के लिए आवेदन आज से, 12 मई को होगी परीक्षा।


Saturday, December 8, 2018

कानपुर : खुद को बीडीओ बताकर स्कूलों में निरीक्षण करने वाले एडीओ पर शिक्षिकाओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर : खुद को बीडीओ बताकर स्कूलों में निरीक्षण करने वाले एडीओ पर शिक्षिकाओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच