DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label रायबरेली. Show all posts
Showing posts with label रायबरेली. Show all posts

Wednesday, March 5, 2025

डीआईओएस के खिलाफ जांच रिपोर्ट 5 अप्रैल को देगा शासन, सदन में तलब किए गए थे दोनों अफसर, शिक्षक का वेतन रोके जाने की शासन करेगा जांच


डीआईओएस के खिलाफ जांच रिपोर्ट 5 अप्रैल को देगा शासन,  सदन में तलब किए गए थे दोनों अफसर,  शिक्षक का वेतन रोके जाने की शासन करेगा जांच 

05 मार्च 2025
लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं रायबरेली के डीआईओएस मंगलवार को फिर से विधान परिषद के सभापति के समक्ष पेश हुए। बीते 25 फरवरी को समुचित जवाब नहीं मिलने पर सभापति ने मंगलवार चार मार्च का दिन फिर से मुकर्रर किया था। दोनों अफसर नियत समय चार बजे सभापति के कक्ष में उपस्थित हुए।

दोनों अधिकारियों का पक्ष सुनने के बाद सभापति ने शासन से आए विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि वे डीआईओएस ओंकार राणा द्वारा वसी नकवी नेशनल इंटर कालेज के कार्यकारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार का 21 माह का वेतन रोके जाने की जांच कर उसकी रिपोर्ट से 5 अप्रैल को सभापति कार्यालय को अवगत कराएं।

साथ ही सभापति ने निर्देश दिया कि सदन को गलत सूचना दिए जाने एवं सूचनाएं देने में विलम्ब किए जाने की जानकारी का उल्लेख करते हुए उनकी ओर से शासन को पत्र भेजा जाए। साथ ही वेतन के भुगतान में जो दिक्कतें आ रही हैं, उसे शासन को दूर करने के निर्देश दिए भी गए। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिह ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं रायबरेली के डीआईओएस को चार मार्च को दोपहर चार बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव अथवा विशेष सचिव के साथ सभापति के कक्ष में उपस्थित होने को कहा था।



विधान परिषद में माध्यमिक शिक्षा निदेशक व डीआईओएस फिर तलब, समुचित उत्तर नहीं देने पर चार मार्च को बुलाए गए, सदन को गलत सूचना देने के आरोप में तलब हुए थे

26 फरवरी 2025
लखनऊ । विधान परिषद सभापति ने समुचित जवाब नहीं मिलने पर चार मार्च को फिर से अपने कक्ष में माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं रायबरेली के डीआईओएस को तलब किया है। दोनों अधिकारियों को चार मार्च को दोपहर चार बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव अथवा विशेष सचिव के साथ सभापति के कक्ष में उपस्थित होने को कहा गया है।


दरअसल, सदन को गलत सूचना देने के आरोप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक व रायबरेली के डीआईओएस को विधान परिषद सभापति ने मंगलवार को अपने कक्ष में तलब किया था। दोनों अधिकारी आज सभापति के समक्ष शाम चार बजे उपस्थित हुए और अपनी बात रखी लेकिन सभापति द्वारा यह पूछे जाने पर कि पीठ से तीन-तीन बार आदेश दिए जाने के बाद भी उसका अनुपालन क्यों नहीं किया गया। इसका समुचित जवाब दोनों अधिकारियों की ओर से नहीं मिलने पर सभापति ने चार मार्च को फिर से दोनों को तलब किया है।


यह है मामला

रायबरेली के वसी नकवी नेशनल इंटर कालेज में 30 सितम्बर 1992 को प्रवक्ता (संस्कृत) के पद पर नियुक्त प्रदीप कुमार को 21 मई 2022 को निलम्बित कर दिया गया था। रायबरेली के डीआओएस द्वारा निलम्बन का पहले अनुमोदन कर दिया गया और फिर बाद में अनुमोदन को वापस ले लिया गया। इस दौरान 21 माह से प्रदीप को वेतन का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। 6 फरवरी 2024 को सदन में जब इस मामले को उठाया गया तब माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा कहा गया कि फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर कूटरचित तरीके से नौकरी प्राप्त की गई थी।




गलत सूचना देने के आरोप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और रायबरेली के डीआईओएस विधान परिषद में तलब

सदन को गलत सूचना दी तो सभापति ने तलब किया,  बिना आधार सदन को सूचना देने पर कार्रवाई

22 फरवरी 2025
लखनऊ । सदन को गलत सूचना देने के आरोप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक, रायबरेली डीआईओएस को विधान परिषद सभापति ने 25 फरवरी को अपने कक्ष में तलब किया है। दो वर्षों में सदन में चार बार उठ चुके प्रकरण को शुक्रवार को शिक्षक दल के ध्रुव त्रिपाठी ने फिर से उठाया।

ध्रुव ने कहा कि यह न सिर्फ सदन में असत्य एवं त्रुटिपूर्ण सूचना दिए जाने पर नियमों के उल्लंघन का प्रकरण है बल्कि सदन की प्रक्रिया-कार्य संचालन नियमावली के तहत औचित्य का प्रश्न भी बनता है। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिह ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, रायबरेली डीआओएस को 25 फरवरी को कक्ष में हाजिर करने के निर्देश दिए।

ध्रुव ने कहा कि रायबरेली के वसी नकवी नेशनल कालेज में प्रवक्ता (संस्कृत) पर 30 सितम्बर 1992 को प्रदीप कुमार की तदर्थ नियुक्ति की गई थी। बाद में वरिष्ठता पर 29 दिसम्बर 2016 को तत्कालीन प्रबन्धक ने प्रदीप कुमार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बना दिया गया। वर्तमान प्रबन्धक ने 21 मई 2022 को प्रदीप को निलम्बित कर दिया। रायबरेली डीआईओएस द्वारा निलम्बन का पहले अनुमोदन कर दिया गया और बाद में अनुमोदन को वापस ले लिया गया।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक और रायबरेली के डीआईओएस को किया तलब

लखनऊ। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 25 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक और रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को अपने कार्यालय में तलब किया है। रायबरेली के वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के एक शिक्षक को वेतन न देने का मामला कई बार सदन में उठने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, मामले में अधिकारियों ने जवाब देना भी उचित नहीं समझा। उन्होंने सदन में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अफसर ढीठ हो चुके हैं। तय तिथि को इन अधिकारियों को अपने कक्ष में बुलाकर स्पष्टीकरण लेंगे।

शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सदन में यह मामला उठाते हुए कहा कि वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदीप कुमार का मामला कई बार सदन में उठ चुका है। उन्होंने 30 सितंबर 1992 को विद्यालय में संस्कृत प्रवक्ता के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। 21 मई 2022 को उन्हें निलंबित किया गया। डीआईओएस की ओर से पहले निलंबन का अनुमोदन और फिर अनुमोदन वापस लिए जाने के बावजूद 21 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

सदन में सवाल उठने पर शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि प्रदीप कुमार ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर कूटरचित तरीके से नौकरी प्राप्त को है। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये मामला उठाते हुए कहा कि आज तक विभाग ने दस्तावेज फर्जी होने का कोई नोटिस नहीं दिया है। फरवरी 2024 में पीठ ने सरकार को निर्देश दिए कि सत्र के अंत तक गलत सूचना देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें। हैं। पीठ ने कहा कि अधिकारी उत्तर देना नहीं चाह रहे हैं। इसलिए अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर जवाब लेंगे। 

Tuesday, December 24, 2024

नियमित NPS अंशदान में घोर लापरवाही पर वित्त नियंत्रक (बेसिक शिक्षा) ने रायबरेली के वित्त एवं लेखाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण, देखें कोर्ट ऑर्डर और आदेश

नियमित NPS अंशदान में घोर लापरवाही पर वित्त नियंत्रक (बेसिक शिक्षा) ने रायबरेली के वित्त एवं लेखाधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण, देखें कोर्ट ऑर्डर और आदेश 

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार के निर्देशों की अनदेखी पर इस कृत्य को बताया सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही का प्रतीक 

पर्याप्त बजट के बावजूद जमा नहीं हुआ अंशदान  


रायबरेली । हाईकोर्ट के आदेश और पर्याप्त धनराशि आवंटन के बावजूद रायबरेली में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) अंशदान जमा करने में हो रही लापरवाही ने सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक राकेश सिंह ने इस मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी, रायबरेली से स्पष्टीकरण मांगते हुए इसे सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही का प्रतीक बताया है।  


कंपोजिट स्कूल बेलाखारा, विकास क्षेत्र राही के सहायक अध्यापक श्री राहुल बाजपेयी ने 21 नवंबर 2024 को लिखित शिकायत में बताया कि उनके वेतन से हर महीने एनपीएस अंशदान काटा जा रहा है, लेकिन अगस्त 2024 से अब तक यह उनके एनपीएस खाते में जमा नहीं किया गया है। यही नहीं, सरकारी अंशदान भी लगातार लंबित है, जिससे उनके वित्तीय अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।  


रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यालय ने जून और अक्टूबर 2024 में क्रमशः ₹36.60 करोड़ और ₹19.16 करोड़ की धनराशि, कुल ₹55.76 करोड़, रायबरेली को आवंटित की थी। इतनी बड़ी राशि होने के बावजूद एनपीएस खाते में अंशदान जमा न करना विभागीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है।  


वित्त नियंत्रक ने रायबरेली के वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिया है कि तत्काल लंबित अंशदान को अद्यतन कराते हुए यह स्पष्ट करें कि पर्याप्त बजट होने के बाद भी नियोक्ता अंशदान नियमित रूप से क्यों नहीं जमा किया गया। इसके साथ ही मुख्यालय ने इसे शासकीय कार्यों में ढिलाई का गंभीर मामला मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।  


इस घटना से रायबरेली के बेसिक शिक्षा के कर्मचारियों और शिक्षकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि एनपीएस जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय दायित्वों में ही विभाग इतनी लापरवाही बरतेगा, तो कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कैसे होगा?  


वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना उच्च अधिकारियों की कार्यशैली और सरकारी आदेशों के अनुपालन में ढिलाई का नतीजा है। यदि समय पर अंशदान जमा नहीं किया गया, तो न केवल कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड पर असर पड़ेगा, बल्कि यह सरकार की साख पर भी बट्टा लगाएगा।  


हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद एनपीएस अंशदान में हो रही इस घोर लापरवाही ने सरकारी तंत्र की जवाबदेही और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला केवल वित्तीय लापरवाही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का उदाहरण है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।  

Saturday, September 7, 2024

रायबरेली : शिकायतों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित

रायबरेली : शिकायतों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित 


Friday, December 24, 2021

रायबरेली : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन विज्ञप्ति जारी।

रायबरेली : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन विज्ञप्ति जारी।


Tuesday, May 18, 2021

रायबरेली : 52 बेसिक शिक्षकों की कोरोना से मौत और सरकारी आंकड़ों में एक की भी गिनती नहीं

रायबरेली : 52 बेसिक शिक्षकों की कोरोना से मौत और सरकारी आंकड़ों में एक की भी गिनती नहीं


रायबरेली : तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है... कवि अदम गोंडवी की यह लाइनें बेसिक शिक्षा विभाग पर सटीक बैठ रही हैं। पंचायत चुनाव से अब तक बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब 52 शिक्षक और कर्मियों की मौत हो चुकी है। शिक्षक संगठन कोरोना संक्रमण के कारण मौत होना बता रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा इसे सिरे से खारिज कर दिया गया। शासन को भेजे गए रिपोर्ट में एक भी मौत को नहीं दर्शाया गया है।

जी हां,  बात हो रही है बेसिक शिक्षा विभाग की पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से नामांकन, प्रशिक्षण, मतदान और मतगणना तक की जिम्मेदारी शिक्षकों ने बखूबी से निभाई। इस दौरान कई शिक्षक और कर्मी सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हो गए। इससे अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी मौत की वजह शैक्षिक संगठनों द्वारा कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। इस संबंध में शासन को ज्ञापन भी भेजा गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी शिक्षक अथवा कर्मी की संक्रमण से मौत नहीं होना दर्शाया जा रहा है।


सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को मदद के लिए भेजा पत्र सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 52 शिक्षक और कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत का हवाला दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने की मांग की है। इस पत्र को शासन ने गंभीरता से लेते हुए बीएसए से रिपोर्ट तलब कर ली। इसमें शासन की गाइड लाइन के अंतर्गत आने वाले मृतक शिक्षकों की सूची मांगी गई। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि सूची में एक भी शिक्षक मौत कोरोना संक्रमण से नहीं होना दर्शाया गया।


शासन की गाइड लाइन में प्रशिक्षण, मतदान अथवा मतगणना के समय संक्रमण से मौत होने को माना गया है। इसके तहत किसी भी शिक्षक अथवा कमी की मौत नहीं हुई है। न ही अभी तक किसी पीडित परिवार ने ऐसा दावा किया है। -आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए

Sunday, March 7, 2021

रायबरेली : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

रायबरेली : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

Monday, February 1, 2021

रायबरेली : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी

रायबरेली : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी।


Friday, January 29, 2021

रायबरेली : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

रायबरेली : ARP के अवशेष पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

Wednesday, January 27, 2021

रायबरेली : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत स्थानांतरित अध्यापकों के कार्यमुक्ति किये जाने के संबंध आदेश / विज्ञप्ति


रायबरेली : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत स्थानांतरित अध्यापकों के कार्यमुक्ति किये जाने के संबंध आदेश / विज्ञप्ति।



Sunday, December 13, 2020

रायबरेली : कस्तूरबा में फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति मामले में नपे डीसी, राज्य परियोजना निदेशक ने दिया मूल विभाग में भेजने का निर्देश

रायबरेली : कस्तूरबा में फर्जी शिक्षिका की नियुक्ति मामले में नपे डीसी, राज्य परियोजना निदेशक ने दिया मूल विभाग में भेजने का निर्देश

अनामिका शुक्ला प्रकरण

रायबरेली : करीब नौ महीने पहले उजागर हुए कस्तूरबा में नियुक्त शिक्षिका अनामिका शुक्ला का प्रकरण फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रदेश के कई जिलों की तरह बछरावां स्थित कस्तूरबा विद्यालय में भी अनामिका शुक्ला तैनात थी जिसके खिलाफ मार्च में मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई और फिर उसकी संविदा समाप्त कर दी गई थी। अब इस प्रकरण में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) को हटाने का आदेश दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें मूल विभाग में भेजने को कहा है।


राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अस्थायी रूप से सृजित डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर (बालिका शिक्षा) के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर तैनात अनिल कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड में प्रत्यावर्तित किया जाता है। निदेशक ने कहा है कि तथाकथित अनामिका शुक्ला के आवेदन पत्र में इंगित कमियों, संबंधित से पत्र व्यवहार में शिथिलता बरतने तथा अभिलेखों का सत्यापन कराए बिना दो लाख 58 हजार 298 रुपये मानदेय का भुगतान किए जाने, संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया में बिना मूल अभिलेखों को प्राप्त किए ही नियुक्ति पत्र निर्गत करने के संबंध में अनियमितता और लापरवाही बरती गई है।

राज्य परियोजना निदेशक ने अनिल कुमार तिवारी को निर्देशित किया है कि अपने पटल से संबंधित समस्त कार्यों का प्रभार बीएसए को हस्तगत कराते हुए मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड में योगदान देना सुनिश्चित करें।

Friday, October 2, 2020

रायबरेली : बीज/पौध खरीद कर विद्यालयों में किचेन गार्डेन बनाने एवं शिक्षकों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जी का लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी

रायबरेली : बीज/पौध खरीद कर विद्यालयों में किचेन गार्डेन बनाने एवं शिक्षकों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जी का लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी।
स्कूल में गाजर, मूली-टमाटर लगाएंगे गुरुजी,  बीएसए रायबरेली ने किया आदेश
रायबरेली  |  राज्य मध्यान भोजन का एक आदेश यहां पहुंचा है। इसमें गुरुजनों को बच्चों के लिए ताजी-ताजी हरी हरी सब्जियां उगाना है। यही सब्जियां बच्चों के मिड डे मील में उपयोग की जाएगी। परियोजना की किचन गार्डन योजना के तहत जिन विद्यालयों में चहारदिवारी और परिसर है वहां की भूमि को किचन गार्डन के रूप में उपयोग करने का निर्देश मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने इसके लिए बाकायदा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को शुक्रवार को एक पत्र भी जारी किया है, कि किस शिक्षक को क्या-क्या योजना में जो सबसे बेहतर काम करेंगे सब्जियां उगानी हैं। लेवल पर जो शिक्षक इस उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।


सब्जियां उगाने का जो कार्यक्रम किया गया है उसके अनुसार हेड मास्टर को फूलगोभी अथवा गाजर उगानी है। सहायक अध्यापक प्रथम को मूली अथवा चुकंदर। सहायक अध्यापक द्वितीय को टमाटर अथवा पत्ता गोभी, सहायक अध्यापक तृतीय को पालक अथवा बैंगन, शिक्षामित्र और अनुदेशक को धनिया, शिक्षामित्र तृतीयको हरी मिर्च उगाना है। इस प्रकारयहजो किचन गार्डन गुरुजनों द्वारा तैयार किया जाएगा उसकी समय सीमा 30 अक्टूबर रखी गई है। आदेश पर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं है।






Friday, August 7, 2020

रायबरेली : ARP के अवशेष पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें

रायबरेली : ARP के अवशेष पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें।








 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, July 21, 2020

रायबरेली : महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रत्येक बीईओ को अगले 15 दिवस में प्रतिदिन 2 विद्यालय का भ्रमण करने एवं शिक्षक उपस्थिति पर आख्या उपलब्ध कराने का आदेश

रायबरेली : महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रत्येक बीईओ को अगले 15 दिवस में प्रतिदिन 2 विद्यालय का भ्रमण करने एवं शिक्षक उपस्थिति पर आख्या उपलब्ध कराने का आदेश

Tuesday, June 23, 2020

रायबरेली : खामी मिली तो गुरुजी जिम्मेदार, मौज करें..., परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से ग्रीन बोर्ड की खरीद में गडबडझाला

रायबरेली : खामी मिली तो गुरुजी जिम्मेदार, मौज करें..., परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से ग्रीन बोर्ड की खरीद में गडबडझाला




Friday, May 1, 2020

बाराबंकी : रायबरेली : बेसिक शिक्षा का बाबू क्वारन्टीन, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दहशत

बाराबंकी : रायबरेली : बेसिक शिक्षा का बाबू क्वारन्टीन, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दहशत

Wednesday, April 29, 2020

स्कूलों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाना अनिवार्य

स्कूलों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाना अनिवार्य

Wednesday, January 8, 2020

रायबरेली : 09 जनवरी 2020 का शीतावकाश घोषित

रायबरेली : 09 जनवरी 2020 का शीतावकाश घोषित

Friday, December 20, 2019

रायबरेली : कक्षा-12 तक के समस्त विद्यालयों में 21 दिसंबर 2019 को शीतअवकाश घोषित, आदेश देखें

रायबरेली : कक्षा-12 तक के समस्त विद्यालयों में 21 दिसंबर 2019 को शीतअवकाश घोषित, आदेश देखें

Wednesday, November 20, 2019

रायबरेली : ARP पद के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

रायबरेली : ARP पद के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, September 26, 2019

रायबरेली : लगातार हो रही बारिश के चलते नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल 27 सितंबर को रहेंगे बंद, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश


रायबरेली: लगातार हो रही बारिश के चलते नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल 27 सितंबर को रहेंगे बंद. डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश