DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कटऑफ. Show all posts
Showing posts with label कटऑफ. Show all posts

Friday, March 27, 2026

कटऑफ से अधिक अंक तो याची नियुक्ति की हकदार, 29334 विज्ञान गणित भर्ती में हाईकोर्ट का आदेश

कटऑफ से अधिक अंक तो याची नियुक्ति की हकदार,  29334 विज्ञान गणित भर्ती में हाईकोर्ट का आदेश

कोर्ट ने कहा, कार्यकारी निर्देश न्यायिक निर्देशों को रद्द नहीं कर सकते

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में कटऑफ से अधिक अंक पाने वाली अभ्यर्थी (याची) की सहायक अध्यापक विज्ञान पद पर नियुक्ति के लिए विचार करने का निर्देश दिया है।


कोर्ट ने कहा कि कार्यकारी निर्देश न्यायिक निर्देशों को रद्द नहीं कर सकते, न ही वे अर्जित अधिकारों को समाप्त कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट नीरज कुमार पांडेय के मामले में तय कर चुका है कि सीनियर बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त पदों पर कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विचार किया जाए। ऐसे अभ्यर्थियों से कानून के अनुसार नियुक्ति की पेशकश की जानी चाहिए। 

याची शर्तों को पूरा करती है क्योंकि उसने समय रहते ही इस न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उसके अंक अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक हैं इसलिए याची को विचार सूची से बाहर रखने की कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के बाध्यकारी निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जो संविधान के अनुच्छेद 141 के तहत प्रवर्तनीय हैं। 

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने दीप्ति चौहान की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने कहा कि योग्यता और पात्रता के बावजूद याची को नियुक्ति से वंचित करना एक प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार है। याची ने कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे तो वह नियुक्ति की हकदार है।

Wednesday, January 18, 2023

69000 शिक्षक भर्ती अन्तर्गत कटआफ में फंसी 6800 व एक अंक से वंचितों की नियुक्ति

69000 शिक्षक भर्ती अन्तर्गत कटआफ में फंसी 6800 व एक अंक से वंचितों की नियुक्ति



प्रयागराज : बेसिक शिक्षा की 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के चलते चयन से बाहर हुए आरक्षित वर्ग के 6,800 अभ्यर्थियों की सूची वर्ष भर पहले जारी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। इसी भर्ती में परिभाषा के एक प्रश्न के सभी विकल्प गलत होने से एक अंक से बाहर रह गए अभ्यर्थी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के बाद नियुक्ति मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरक्षित वर्ग के 6,800 पदों के मामले में हाई कोर्ट के निर्णय पर नियुक्ति टिकी है।


69,000 शिक्षक भर्ती दिसंबर 2018 में आई थी। इसमें आरक्षण का निर्धारण गलत हो जाने से आरक्षित वर्ग के वंचित अभ्यर्थी हाई कोर्ट गए थे। मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच जनवरी 2022 को आरक्षित वर्ग में 6,800 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की। 


आरक्षित वर्ग में चयनित लक्ष्मीकांत यादव के मुताबिक उनके प्रकरण में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित किया है। उन्होने बताया कि सामान्य वर्ग में कटआफ अंक 69.07 माना है, जबकि नियुक्ति 66.48 तक हुई है। इसी तरह ओबीसी में कटआफ 65.53 माना है, जबकि नियुक्ति 66.48 तक मिली है। एससी वर्ग में कटआफ 59.55 माना है, जबकि नियुक्ति 60.04 तक पाए हैं। इस भर्ती में जितने अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, उतने पद इस भर्ती में शेष नहीं हैं।  इस कारण 6800 के मामले में भी नियुक्ति प्रक्रिया अटकी है।


 फैसला आने पर स्पष्ट होगा कि कोर्ट ने क्या कटआफ निर्धारित किया। उसी आधार पर एक अंक से मेरिट से वंचितों का कटआफ तय होगा। फिलहाल एक अंक से मेरिट से बाहर हुए याची अभ्यर्थियों से पीएनपी ने आवेदन मांगे हैं। अंतिम तिथि 19 जनवरी तक आवेदन मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Sunday, October 24, 2021

अमेठी : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन के सापेक्ष कटऑफ मेरिट की विज्ञप्ति जारी

अमेठी : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन के सापेक्ष कटऑफ मेरिट की विज्ञप्ति जारी


Wednesday, July 18, 2018

श्रावस्ती : 12460 शिक्षक भर्ती में मल्टीपल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन सूची से पृथक करके संशोधित कट ऑफ मेरिट जारी, विद्यालय विकल्प 23 जुलाई 2018 को, देखें

श्रावस्ती : 12460 शिक्षक भर्ती में मल्टीपल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन सूची से पृथक करके संशोधित कट ऑफ मेरिट जारी, विद्यालय विकल्प 23 जुलाई 2018 को, देखें

Monday, July 2, 2018

अलीगढ़ : 12460 शिक्षक भर्ती में मल्टीपल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन सूची से पृथक करके संशोधित कट ऑफ मेरिट जारी, विज्ञप्ति देखें

अलीगढ़ : 12460 शिक्षक भर्ती में मल्टीपल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चयन सूची से पृथक करके संशोधित कट ऑफ मेरिट जारी, विज्ञप्ति देखें।


Sunday, May 13, 2018

महराजगंज : 12460 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने कट आफ मेरिट में नाम के दोहराव का सुधार करने तथा नई कट आफ मेरिट जारी करने की मांग का बीएसए को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज : बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया की खामियों के निस्तारण के लिए अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंप कर शिक्षक भर्ती में नई कट आफ मेरिट जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश में 12460 शिक्षक भर्ती में सैकड़ो एंसे अभ्यर्थी हैं जिनके नाम दो बार कट आफ में आ गए हैं। इसलिए दो बार कट आफ में नाम आने वालों के एक नाम को सूची से बाहर किया जाए और रिक्त स्थानों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए नई कट आफ जारी की जाए। इस अवसर पर सूर्यभान उपाध्याय, मुस्तफा हुसैन, अनिल कुमार गुप्त, शैलेंद्र यादव, दिनेश कुमार, इस्तफा, गोपाल यादव, सुनीता, कपिलदेव, सुदामा प्रसाद, दामोदर गुप्त, दुर्गेश कुमार, सुरेश प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद आदि अभ्यर्थी उपस्थित रहे।


Saturday, May 12, 2018

12460 सहायक अध्यापक भर्ती के अन्तर्गत श्रेणीवार/वर्गवार कटऑफ अंक एवं विद्यालय आवंटन हेतु काउंसिलिंग सम्बन्धी विज्ञप्ति जारी, जनपदवार कटऑफ अंक सह विज्ञप्ति देखें

12460 सहायक अध्यापक भर्ती के अन्तर्गत श्रेणीवार/वर्गवार कटऑफ अंक एवं विद्यालय आवंटन हेतु काउंसिलिंग सम्बन्धी विज्ञप्ति जारी, जनपदवार कटऑफ अंक सह विज्ञप्ति देखें।








































































जैसे जैसे जनपदवार विज्ञप्ति जारी होती जाएगी यहां अपडेट होती रहेंगी।