DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label शिकायत. Show all posts
Showing posts with label शिकायत. Show all posts

Sunday, April 21, 2024

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 24 अप्रैल से शुरू होगा ग्रीवांस सेल

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 24 अप्रैल से शुरू होगा ग्रीवांस सेल


प्रयागराज। यूपी बोर्ड का परिणाम जारी करने के साथ ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू हो गया है। परीक्षार्थी 14 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। इसके लिए पांच सौ रुपये शुल्क भी जमा करना होगा।


जिन परीक्षार्थियों का उनकी मेहनत के मुताबिक अंक न मिला हो, वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपर सचिव विभा मिश्रा ने बताया कि स्क्रूटनी का आवेदन वेबसाइट www.upmsp.edu.in किया जा सकता है। पर परिणाम आने के साथ ही वेबसाइट पर इसका लिंक दे दिया गया है।


परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रति प्रश्न पत्र की दर से पांच सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। फिर ऑनलाइन जमा हुए आवेदन का प्रिंट और मूल चालान पत्र को रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजना होगा। उन्होंने बताया कि कोरियर या साधारण डाक से भेजा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।


परिणाम जारी करने के बाद तीन दिन का अवकाश
यूपी बोर्ड का परिणाम जारी करने के बाद मुख्य कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। उप सचिव प्रशासन देवव्रत सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी की टीम परिणाम जारी करने में लगी थी। परिणाम जारी हो चुका हैं। इसलिए इन कार्यालयों में 21, 22 और 23 अप्रैल को अवकाश रहेगा।


24 अप्रैल से शुरू होगा ग्रीवांस सेल
यूपी बोर्ड परिणाम से जुड़ी किसी भी समस्या को हल करने के लिए ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। ग्रीवांस सेल 24 अप्रैल से सक्रिय होगा। परीक्षार्थियों को इसके लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। वह यूपी बोर्ड मुख्यालय में बनाए गए सेल में समस्या से जुड़ा आवेदन करेंगे। कुछ दिनों में उनकी समस्या हो हल किया जाएगा।

Tuesday, February 6, 2024

शिक्षा अधिकारियों के लगातार लखनऊ में रहने से बाधित होता है कामकाज, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर की शिकायत

शिक्षा अधिकारियों के लगातार लखनऊ में रहने से बाधित होता है कामकाज, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर की शिकायत 


प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने सोमवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा है।


 संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) का पदस्थापन शिक्षा निदेशालय उप्र के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में है। 


इसके बावजूद ये शिक्षा अधिकारी लगातार शिविर कार्यालय लखनऊ में ही उपस्थित रहते हैं। इस वजह से कार्यों का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है और कामकाज बाधित होता है।

Thursday, January 11, 2024

बेसिक शिक्षा विभाग में किताबों की छपाई के ठेके में अनियमितता का आरोप, अधिकारियों पर चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाने का आरोप

बेसिक शिक्षा विभाग में किताबों की छपाई के ठेके में अनियमितता का आरोप, अधिकारियों पर चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाने का आरोप


लखनऊ। भाजपा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए किताबों की छपाई के ठेके में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अधिकारियों पर टेंडर की शर्तों के विपरीत कुछ चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाने की शिकायत की है।


विजय सिंह का कहना है कि पाठ्य पुस्तक प्रकाशन के आमंत्रित की गई निविदा की शर्तों में साफ है कि जो भी निविदा दाता एल-1 की दरों पर कार्य करने के लिए सहमति देगा उन्हें आवश्यक रूप से कम से कम पांच प्रतिशत किताबें छापने का ठेका दिया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि 22 निविदा दाताओं ने एल-1 की दर पर कार्य करने की सहमति दी थी। इसके बाद भी मात्र सात फर्मों को ही 350 करोड़ रुपये का काम आवंटित किया गया। जबकि शेष 15 निविदादाता इस कार्य को गत कई वर्षों से करते रहे हैं, फिर भी उनकी सात क्षमता को नजरअंदाज किया गया।


 उनका कहना है कि जब केवल फर्मों को ही काम देना था तो विभाग ने सभी फर्मों से एल-1 की रेट पर काम करने का सहमति पत्र क्यों लिया। उनका आरोप है कि चार फर्मों को 80 फीसदी काम दिया गया है जबकि तीन फर्मों को कुल 20 फीसदी काम देकर नियमों का उल्लंघन किया है।


बच्चों को मुफ्त दी जाने वाली किताबों की छपाई के टेंडर में अनियमितता का आरोप


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों को मुफ्त दी जाने वाली किताबों की छपाई के टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। 


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रिंटिंग प्रेस को लाभ पहुंचाने के लिए 350 करोड़ के टेंडर सात प्रिंटिंग प्रेसों को बांट दिए गए। ऐसा पहली बार हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की है।


विजय सिंह के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू की किताबों की छपाई के लिए 20 अक्टूबर 2023 को पाठय पुस्तक अधिकारी कार्यालय से निविदा मांगी गई थी। नियमों के मुताबिक प्रकाशक का टर्नओवर एक करोड़ रुपये और कम से कम तीन वर्ष की अर्हता थी। लेवल-वन के निविदाकर्ताओं को चार वर्गों में अपेक्षित पुस्तकों में से 20 प्रतिशत छापने की बाध्यता भी थी।

Wednesday, July 29, 2020

जालौन : शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाकर नियमविरुद्ध यू-डायस (DCF) ऑनलाइन भराने के सम्बन्ध में RSM द्वारा की गई शिकायत पर जांच का आदेश

जालौन : शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाकर नियमविरुद्ध यू-डायस (DCF) ऑनलाइन भराने के सम्बन्ध में RSM द्वारा की गई शिकायत पर जांच का आदेश





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

सीएम तक पहुंची शिक्षक भर्ती की शिकायत, मानक के विपरीत शिक्षकों की नियुक्ति का मामला

सीएम तक पहुंची शिक्षक भर्ती की शिकायत, मानक के विपरीत शिक्षकों की नियुक्ति का मामला
 

प्रयागराज : 69 हजार शिक्षक भर्ती का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ कि सहायता प्राप्त विद्यालयों में मानक के विपरीत शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। इस प्रकरण की शिकायत भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की है।


सत्र 2015-16 में जिले भर के दर्जनभर सहायता प्राप्त विद्यालयों में करीब सौ शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इसमें राधा रमण इंटर कालेज, मैरीवाना मेकर, द्वारका प्रसाद गल्र्स कालेज, रमा देवी इंटर कालेज आदि हैं। इन स्कूलों में दो से लेकर दस शिक्षकों की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति शुरुआत से ही विवादों में रही। 


पिछले दिनों भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने आरटीआइ के जरिए नियुक्ति के सभी दस्तावेज डीआइओएस से मांगे। आरटीआइ के जरिए सामने आए दस्तावेजों से पता चला कि इन स्कूलों में भर्ती के विज्ञापन मानक के विपरीत निकाले गए थे। उस विज्ञापन में भर्ती का फार्मेट नहीं दिया गया था बल्कि केवल सूचना निकाली गई। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या बहुत कम थी, उसके बावजूद शिक्षक पद स्वीकृत कर भर्ती की गई। 


भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने नियुक्ति में मिली भगत का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। डीआइओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन विद्यालय प्रबंधन ने दिया था। यह सभी नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं। भाजपा नेता के आरोप निराधार हैं।

Friday, September 20, 2019

शिक्षामित्र संगठन के अध्यक्ष ने बीएसए अलीगढ़ तथा परियोजना निदेशक SSA से की महिला शिक्षामित्र की शिकायत, ऑडियो वायरल

शिक्षामित्र संगठन के अध्यक्ष ने बीएसए तथा परियोजना निदेशक SSA से की महिला शिक्षामित्र की शिकायत, ऑडियो वायरल


Friday, December 14, 2018

फतेहपुर : बीटीसी प्रशिक्षु द्वारा वसूली की शिकायत पर डीएम ने बैठाई जांच, जांच करने पहुंचे बीएसए को कॉलेज मिला बन्द, जिम्मेदारों के नहीं दर्ज हो सके बयान

फतेहपुर : बीटीसी प्रशिक्षु द्वारा वसूली की शिकायत पर डीएम ने बैठाई जांच, जांच करने पहुंचे बीएसए को कॉलेज मिला बन्द, जिम्मेदारों के नहीं दर्ज हो सके बयान।

कस्तूरबा बालिका विद्यालय में मिट्टी ढो रहीं छात्राओं का वीडियो वायरल, अधिकारी दौड़े जांच को


कस्तूरबा बालिका विद्यालय में मिट्टी ढो रहीं छात्राओं का वीडियो वायरल, अधिकारी दौड़े जांच को। 


Saturday, October 6, 2018

महराजगंज : विद्यालय भूमि को ग्रामवासी द्वारा फर्जी तरीके से खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने की ग्राम प्रधान ने डीएम से शिकायत करते हुए मामले की जांच तथा कार्रवाई करने के लिए की मांग

महराजगंज : नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत बरवाकला के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राव ने जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय को एक शिकायती पत्र सौंपकर विद्यालय की भूमि को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने लिखा है कि ग्राम पंचायत बरवाकला में प्राथमिक विद्यालय की दो एकड़ से अधिक भूमि है। जिसमें चारों तरफ से चाहरदीवारी कराया गया है। इसी भूमि पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन एवं आम व शीशम के पेड़ लगे हुए हैं। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज करा लिया गया है, जबकि बंदोबस्त रजिस्टर एवं नक्शा नजरी में स्कूल दर्ज है। ग्राम प्रधान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।


Sunday, September 9, 2018

महराजगंज : ब्लाक संसाधन केंद्र प्रभारी ने एन०पी०आर०सी० समन्वयक पर बीआरसी में हंगामा खड़ा करने का लगाया आरोप, अधूरी सूचना देने के मुद्दे पर बढ़ा विवाद

महराजगंज : ब्लाक संसाधन केंद्र मिठौरा में गुरुवार को केंद्र प्रभारी द्वारा विद्यालय से संबंधित पूर्ण सूचना मांगने पर गुस्साए एनपीआरसी समन्वयक मोहनापुर ने बीआरसी में हंगामा खड़ा कर दिया और केंद्र प्रभारी पर गलत आरोप लगाते हुए मारपीट तक करने पर उतारू हो गए। कार्यालय में मौजूद शिक्षकों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। केंद्र प्रभारी ने प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्यवाही करने व उन्हें समन्वयक पद से हटाने की मांग किया है। बीआरसी प्रभारी मोहन शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आपके निर्देश के क्रम में गुरुवार को विभागीय सूचना के लिए समस्त एनपीआरसी समन्वयकों को बीआरसी बुलाया गया, लेकिन एनपीआरसी समन्वयक मोहनापुर राजेश कार्यालय में आकर अधूरी सूचना देकर जाने लगे, जब उनसे अपनी सूचना पूरी करने के लिए कहा गया तो वह हमसे वाद विवाद करने लगे और मारपीट पर आमदा हो गए।


Tuesday, August 21, 2018

महराजगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 100 में से 30 छात्राएं हुई बीमार, इलाज कराने की जगह वार्डेन ने छात्राओं को भेजा घर

महराजगंज : आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रागिनी उपाध्याय के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं में से 30 के बीमार होने के बाद इलाज की समुचित व्यवस्था कराने की जगह बीमार छात्राओं को घर भेज देने पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष रागिनी उपाध्याय व सदस्य इंद्रा सिंह व डा. निरुपमा ने 100 में से 30 छात्राओं का बीमार होना खेदजनक बताया। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में स्थित सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय में हर माह स्वास्थ्य शिविर लगाएं और छात्राओं की जांच कर निश्शुल्क दवाएं वितरित कराएं। बीमारी की हालत में 30 छात्राओं को घर भेजने पर वार्डेन को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि छात्राओं की सेहत से खिलवाड़ ठीक नहीं है। जिस विद्यालय में नियमित सफाई नहीं होगी वहां पर बीमारी से बचाव संभव नहीं है। रसोई घर के निरीक्षण में खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली, यहां तक कि झाड़ू भी रसोई घर में ही मिला तो वार्डेन को चेतावनी दी। कहा कि रसोई की नियमित सफाई कराएं और दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। आवासीय छात्रवास में भी गंदगी मिली। इससे लगा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान की किरणों कस्तूरबा विद्यालय तक नहीं पहुंची हैं।

पाठ्य पुस्तकों का अब तक वितरण नहीं :
कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ की पाठ्य पुस्तकों का वितरण अब तक नहीं हुआ था। छात्राओं ने आकांक्षा समिति से इसकी शिकायत की। विद्यालय का कंप्यूटर व टेलीविजन खराब है। बंदना गुप्ता, संध्या प्रजापति, अनामिका कन्नौजिया आदि छात्राओं ने छात्रवृत्ति की धनराशि खाते में न भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई।



Tuesday, August 14, 2018

महराजगंज : प्राथमिक विद्यालय पर गांव वालों द्वारा कब्जा/अतिक्रमण न हटाने के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान पति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया शिकायत, पठन-पाठन में हो रही है समस्या

महराजगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिधावें के प्राथमिक विद्यालय सहित पंचायत भवन पर कब्जा व सड़क किनारे गड्ढों में रखें गोबर को हटाने की बार बार कहने के बावजूद भी न हटाएं जाने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिधावे के ग्राम प्रधान पति पशुपति नाथ कसौधन ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में रखे ईंट, बालू तथा गांव के समीप रखे खाद्य गड्ढे को हटाने की मांग की मांग करते हुए कहा है कि बार- बार कहने के बावजूद भी गांव के लोग नहीं मानते हैं । ऐसे में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय भवन में ईट, बालू रखकर अतिक्रमण कर उसे पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। जिसके वजह से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है।

Tuesday, July 24, 2018

महराजगंज : जूनियर हाई स्कूल में मानक के विपरीत नियुक्ति की शिकायत पर बीएसए ने तीन शिक्षकों से 15 दिन के अंदर समस्त शैक्षिक, प्रशिक्षण एवं नियुक्ति सम्बन्धी अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने का दिया सख्त निर्देश

महराजगंज : जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने टैगोर बालिका जूनियर हाईस्कूल में नियुक्ति प्रकरण से संबंधित मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व दो शिक्षकों को 15 दिन में अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण योग्यता से संबंधित अंक पत्र/प्रमाणपत्र व नियुक्ति से संबंधित अपनाई गई संपूर्ण औपचारिकता से संबंधित अभिलेख को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने की दशा में उनके विरुद्ध एक पक्षीय निर्णय देने की बात कही गई है। विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद के राजीव नगर वार्ड में रहने वाले प्रवीण सिंह द्वारा टैगोर बालिका जूनियर हाईस्कूल में मानक के विपरीत नियुक्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी। त्रिस्तरीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई गई। समिति ने जांच के उपरांत अपनी रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षकों की नियुक्ति अवैध होने की बात कही। जिस पर विभाग द्वारा मामले में 18 जुलाई की तिथि निर्धारित करते हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को वांछित साक्ष्य सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया गया मगर वे उपस्थित नहीं हुए। पुन: 23 जुलाई की तिथि निर्धारित कर उन्हें उपस्थित होने को कहा गया मगर कोई उपस्थित नहीं हुआ। विभाग ने प्रधानाध्यापक रामनरेश तथा सुग्रीव प्रसाद व मीना मौर्या नामक शिक्षकों को 15 दिन के अंदर साक्ष्य व अभिलेखों को कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है यदि निर्धारित समय सीमा में उन लोगों ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया तो एक पक्षीय निर्णय पारित किया जाएगा।

Sunday, July 22, 2018

महराजगंज : प्राथमिक शिक्षक संघ जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बीएसए से मिल अमान्य संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग का सौंपा पत्रक, बीएसए ने प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का दिया आश्वासन

महराजगंज : प्राथमिक शिक्षक संघ जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बीएसए से मिल अमान्य संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग का सौंपा पत्रक, बीएसए ने प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का दिया आश्वासन।

Saturday, July 21, 2018

गोरखपुर : फैजाबाद में कार्यरत शिक्षक ने अपने पैन कार्ड नंबर पर अन्य शिक्षक के वेतन भुगतान होने की शिकायत की, फर्जीवाड़ा की आशंका में बीएसए ने सम्बन्धित शिक्षक का वेतन रोक शुरू की जांच

गोरखपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले एक और शिक्षक की शिकायत की गई है। फैजाबाद के एक शिक्षक के अनुसार उनके पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर गोरखपुर में वेतन का भुगतान किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद वेतन रोक दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। फैजाबाद के मिल्कीपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरेदामादा के सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने 16 जुलाई को गोरखपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है कि उनके पैन कार्ड पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से किसी और अध्यापक के वेतन का भुगतान किया जा रहा है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उरुवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदर खास मन्नूटोला में सहायक अध्यापक राजेश कुमार का वेतन भुगतान हो रहा है। विभाग ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच शुरू करा दी है। जल्द ही दोनों पक्षों को तलब किया गया है।

जून महीने मिले थे पांच फर्जी शिक्षक :
जून महीने में भी इसी तरह के मामलों में पांच शिक्षकों ने फर्जी शिक्षकों की शिकायत की थी। पांच जुलाई को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। शिकायतकर्ता तो कार्यालय पहुंचे लेकिन आरोपित नहीं आए। उन सभी के बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू हो गई है।


Thursday, July 12, 2018

सिद्धार्थनगर : समीक्षा अधिकारी के प्रमाणपत्र पर नौ साल से शिक्षक पद पर कार्यरत फर्जी शिक्षक को एसडीएम ने पकड़ा, पू० मा० विद्यालय पर तैनात आरोपी शिक्षक से पूछताछ जारी

सिद्धार्थनगर : समीक्षा अधिकारी के प्रमाणपत्र पर नौ साल से शिक्षक पद पर कार्यरत फर्जी शिक्षक को एसडीएम ने पकड़ा, समीक्षा अधिकारी की शिकायत पर पू० मा० विद्यालय पर तैनात आरोपी शिक्षक से पूछताछ जारी।


Monday, July 2, 2018

मीरजापुर : यूनीफार्म आपूर्तिकर्ता ने वर्ष 2012 में विद्यालय प्रबंध समिति प्रभारियों द्वारा यूनीफार्म धन स्वयं निकासी की शिकायत पर कार्रवाई में शिथिलता मामले में विभागीय संलिप्तता का लगाया आरोप

मीरजापुर : यूनीफार्म वितरण के कपड़ों की आपूर्ति कर दी लेकिन भुगतान नहीं हुआ। लाखों रुपये फंसाकर आपूर्तिकर्ता अब भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है लेकिन विभाग मौन बना हुआ है। विभागीय घालमेल से पूरी व्यवस्था ही अब ध्वस्त होने के कगार पर है। आपूर्तिकर्ता तहसील दिवस और विभागों का चक्कर लगाकर हैरान- परेशान हो रहा है। विभाग मौन बना हुआ है। वर्ष 2012 में कोन विकास खंड निवासी अनुराग सिंह की फर्म ने लालगंज विकास खंड में लगभग चार लाख रुपये के कपड़े की आपूर्ति की थी। नियमत: फर्म को एसएमसी से चेक द्वारा भुगतान किया जाना चाहिए था लेकिन फर्म को संबंधित एसएमसी के प्रभारियों ने भुगतान ही नहीं किया, जब मामले की जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि संबंधित प्रभारियों ने संबंधित बैंक से खुद ही धन की निकासी करा ली। यह मामला जब खुला तो हड़कंप मच गया। विभागीय जांच होने लगी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी के साथ ही अनुराग सिंह की फर्म के दुर्दिन शुरू हो गए। चार लाख रुपया फंस जाने से वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। इस अधिकारी से उस अधिकारी के पास तथा कई तहसील दिवसों पर भी आवेदन कर वह हलकान हो गए लेकिन कहीं से उनको राहत नहीं मिली। इसी बीच कई बीएसए आए और गए लेकिन किसी ने भी उनके मामले में दिलचस्पी नहीं ली। अनुराग सिंह का कहना है कि ऐसा एक जगह नहीं बल्कि कई जगहों पर यह स्थिति है। इसमें विभागीय संलिप्तता है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। अनुराग सिंह का कहना है कि अध्यापकों से बैंक से नकद भुगतान लेने का उनके पास सबूत है। इसके बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।


एटा : भिन्न राष्ट्रगान छपने की शिकायत, एससीईआरटी ने लिया संज्ञान

 भिन्न राष्ट्रगान छपने की शिकायत, एससीआरटी ने लिया संज्ञान


Friday, June 29, 2018

फर्रुखाबाद : बैकडेट में ऐडेड स्कूलों में शिक्षक की नौकरी बेचने की शिकायत पर सांसद ने मारा छापा, डिस्पैच रजिस्टर लेकर बाबू भागा

फर्रुखाबाद : बैकडेट में ऐडेड स्कूलों में शिक्षक की नौकरी बेचने की शिकायत पर सांसद ने मारा छापा, डिस्पैच रजिस्टर लेकर बाबू भागा। 


Sunday, June 24, 2018

देवरिया : फर्जी प्रमाण पत्र वाले 11 शिक्षक यहां भी : सभी शिक्षकों की है सियासी पकड़ मजबूत , चार वर्ष पहले हुई थी शिकायत , अब तक पूरी नही हुई जांच , बार-बार नोटिस के बाद भी मूल दस्तावेज दिखाने से कतरा रहे

देवरिया : फर्जी प्रमाण पत्र वाले 11 शिक्षक यहां भी : सभी शिक्षकों की है सियासी पकड़ मजबूत , चार वर्ष पहले हुई थी शिकायत , अब तक पूरी नही हुई जांच , बार-बार नोटिस के बाद भी मूल दस्तावेज दिखाने से कतरा रहे