DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कस्तूरबा गांधी विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label कस्तूरबा गांधी विद्यालय. Show all posts

Sunday, May 16, 2021

फतेहपुर : तीन ब्लाकों में बनेंगे कस्तूरबा विद्यालय, 300 बालिकाओं को मुफ्त रहने व पढ़ने की मिलेगी सुविधा

फतेहपुर : तीन ब्लाकों में बनेंगे कस्तूरबा विद्यालय, 300 बालिकाओं को मुफ्त रहने व पढ़ने की मिलेगी सुविधा


फतेहपुर : जिले के खजुहा, अमौली, देवमई ब्लाकों में भी आर्थिक कमजोर बालिकाओं को कक्षा आठ तक रहने, खाने की मुफ्त सुविधा मिलेगी। इससे 300 छात्राएं लाभान्वित होंगी। अभी जिले के 10 ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ही संचालित हैं। यह तीनों ब्लाक इस सुविधा से वंचित हैं। उधर, जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उच्चीकृत किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


जिले के कुल 13 ब्लाकों में 10 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें धाता, विजयीपुर, ऐरायां, हथगाम, भिटौरा, असोथर, बहुआ, मलवां, तेलियानी और हसवा ब्लाक शामिल हैं। इन विद्यालयों में 100 छात्राओं के रहने, खाने समेत अन्य सभी सुविधाएं शासन निशुल्क मुहैया कराता है। इस तरह से इन ब्लाकों में हर साल 100 छात्राओं को कक्षा आठ तक की पढ़ाई निशुल्क प्रदान की जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण एक साल से यह सभी विद्यालय अन्य विद्यालयों की तरह बंद चल रहे हैं। यह सभी विद्यालय डेढ़ दशक पहले से संचालित हैं।


शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विहीन ब्लाक खजुहा, अमौली, देवमई में भी कस्तूरबा विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। शासन ने विद्यालय खोलने के लिए तीन एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जमीन की उपलब्धता के लिए डीएम के यहां पत्रावली भेजी है। डीएम ने बिंदकी एसडीएम को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शासन ने जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत करने का भी निर्णय लिया है। इनमें धाता, हथगाम, मलवां, भिटौरा और तेलियानी शामिल हैं। अब यह विद्यालय कक्षा आठ के बजाय कक्षा 10 तक संचालित होंगे। बीएसए ने बताया कि उच्चीकृत होने वाले कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में जमीन की कमी को पूरा कराने के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई है।

पांच विद्यालय पहले हो चुके उच्चीकृत

शासन ने जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को पहले ही उच्चीकृत कर दिया है। इनमें असोथर, विजयीपुर, ऐरायां, बहुआ, हसवा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शामिल हैं। हालांकि सत्र 2021 में उच्चीकृत होने के कारण अभी तक इन विद्यालयों में हाई स्कूल स्तर की कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई हैं।

Saturday, May 15, 2021

मऊ : KGBV में रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन पत्र प्रारूप सह देखें विज्ञप्ति

मऊ : KGBV में रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, आवेदन पत्र प्रारूप सह देखें विज्ञप्ति।



Tuesday, March 9, 2021

फतेहपुर : सात कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगी कंप्यूटर लैब, लैब में होंगे तीन-तीन कंप्यूटर, विद्यालय के लिए जारी की गई धनराशि

फतेहपुर : सात कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगी कंप्यूटर लैब, लैब में होंगे तीन-तीन कंप्यूटर, विद्यालय के लिए जारी की गई धनराशि

फतेहपुर :  जिले के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब खोली जाएंगी। 700 बालिकाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। शासन ने चयनीत इन सातों विद्यालयों में तीन-तीन कंप्यूटर खरीदने के एक-एक लाख रुपये का बजट आवंटित किया है।


महिला शिक्षा में पिछड़े 10 ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें से सात में कंप्यूटर लैब खोलने की स्वीकृति मिली है। इन विद्यालयों में रहने, खाने, कापी, किताब आदि की निःशुल्क व्यवस्था है। इन सभी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की तैनाती है, जो सिर्फ किताब से कंप्यूटर की पढ़ाई करा रहे हैं। कंप्यूटर न होने के कारण प्रयोगात्मक कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं।

शासन ने पहले चरण में जिले के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब के लिए एक-एक लाख की धनराशि भेजी है। इन विद्यालयों में असोथर, बहुआ, हथगाम, हसवा, भिटौरा, मलवां, तेलियानी के कस्तूरबा विद्यालय शामिल हैं। दूसरे चरण में धाता, विजयीपुर, ऐरायां में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। यह कंप्यूटर सिर्फ बालिकाओं की प्रयोगात्मक कक्षाएं चलाने के लिए हैं। आफिस काम के लिए सभी विद्यालयों में पहले से ही एक-एक कंप्यूटर की व्यवस्था है।

कंप्यूटर खरीद के लिए पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम के यहां भेजी गई हैं। अनुमोदन के बाद  जेम पोर्टल से खरीद की जाएगी। चालू महीने के अंत तक खरीद कर ली जाएगी। - शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए।

Sunday, March 7, 2021

रायबरेली : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

रायबरेली : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

रामपुर : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, क्लिक करके देखें आवेदन पत्र प्रारूप सह विज्ञप्ति

रामपुर : KGBV में चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, क्लिक करके देखें आवेदन पत्र प्रारूप सह विज्ञप्ति।


Monday, January 18, 2021

हरदोई : शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव रखेंगे बा लेखाकार, बा लेखाकारों को ब्लॉकों पर भी निभानी होगी जिम्मेदारियां

हरदोई : शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव रखेंगे बा लेखाकार, बा लेखाकारों को ब्लॉकों पर भी निभानी होगी जिम्मेदारियां

▪️महानिदेशक ने सुझाए 17 कार्य, बीएसए को जारी किए निर्देश


हरदोई : ब्लॉकों के परिषदीय शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से संबंधित सेवा पुस्तिकाओं के रखरखाव सहित 17 कार्यों का दायित्व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लेखाकारों को सौंपा गया है। महानिदेशक ने इसको लेकर बीएसए को पत्र जारी किए हैं।


पिछले वर्ष जून में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बा स्कूलों में कार्यरत लेखाकारों को ब्लॉकों के भी संबंधित दायित्व निपटाने के निर्देश दिए थे। उस दौरान कार्यों को लेकर संशय था। अब निदेशक स्तर से बा लेखाकार, खंड कार्यालय में कार्यालय सहायक व स्टाफ के कार्य आवंटन को लेकर दायित्व निर्धारित किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि निदेशक स्तर से पत्र प्राप्त हो चुके हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है। जो दायित्व बताए गए हैं उनकी जिम्मेदारी कार्यरत लेखाकार व सहायकों की होगी। उन्होंने बताया कि लेखाकारों को शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से संबंधित सेवा पुस्तिकाओं व व्यक्तिगत पत्रावलियों का रखरखाव करना होगा। 

लेखा कार्यालय को वेतन फीडिंग उपलब्ध कराना, वेतन के अंतर को बिल जनरेट होने के बाद जांच करना, जीपीएफ पत्रावली का रखरखाव करना, स्थानांतरण से संबंधित अभिलेखों का रखरखाव करना, मृतक शिक्षकों से संबंधित अभिलेखों का रखरखाव, मानव संपदा फीडिंग, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से संबंधित व्यक्तिगत पत्रावलियों का रखरखाव, शिक्षकों, शिक्षामित्रों के मानदेय बिल आदि बनाने का दायित्व सौंपा गया है। बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।