DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बस्ती. Show all posts
Showing posts with label बस्ती. Show all posts

Wednesday, August 9, 2023

परिषदीय विद्यालयों में तथाकथित पत्रकारों / यूट्यूबरों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न और धनादोहन रोकने को बस्ती का शिक्षक संघ हुआ सक्रिय

परिषदीय विद्यालयों में तथाकथित पत्रकारों / यूट्यूबरों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न और धनादोहन रोकने को बस्ती का शिक्षक संघ हुआ सक्रिय




Thursday, September 16, 2021

बस्ती : खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पकड़ा

बस्ती : खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पकड़ा

●सल्टौवा ब्लॉक में तैनात हैं आरोपी बीईओ मनोज सिंह
●अनुपस्थित रहने पर शिक्षक से मांगे थे सात हजार रुपये घूस


उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सल्टौआ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने बुधवार की शाम घूस लेते पकड़ लिया। सहायक अध्यापक की सूचना पर गोरखपुर से पहुंची टीम कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास स्थित आवास पर धरपकड़ के बाद सीधे आरोपी बीईओ को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। गोरखपुर से आई टीम ने कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी के बावत जानकारी दी है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने पूछने पर बताया कि वे अवकाश पर हैं। अभी तक उन्हें कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। लेकिन ऐसा कृत्य करने वालों पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।


सल्टौआ ब्लॉक में करीब चार-पांच महीने पूर्व मनोज कुमार सिंह बतौर खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हुए हैं। यह उनकी पहली पोस्टिंग बताई जा रही है। गोरखपुर में उनका आवास है। बताया जा रहा है कि सल्टौआ ब्लॉक के परिषदीय स्कूल बरहुआ में कार्यरत सहायक अध्यापक गौरव त्रिपाठी किसी कारण से तीन-चार दिन स्कूल से गैरहाजिर रहे थे। सहायक अध्यापक का आरोप है कि इसके एवज में उनसे प्रतिदिन के हिसाब से तीन हजार रुपये की डिमांड खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से की गई थी। बातचीत होने पर सौदा सात हजार रुपये में तय हो गया था।

बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी सहायक अध्यापक ने विजिलेंस गोरखपुर की टीम को दी थी। सबकुछ तय होने के बाद बुधवार की शाम खंड शिक्षा अधिकारी को घूस की रकम देने शिकायतकर्ता सहायक अध्यापक मड़वानगर स्थित उनके किराए के आवास पर पहुंचे थे। इधर विजिलेंस गोरखपुर से हरिसेवक शुक्ला की अगुवाई में टीम भी बस्ती पहुंच चुकी थी। खंड शिक्षा अधिकारी को घूस लेते उनके घर पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम उन्हें साथ लेकर सीधे गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। रवानगी के साथ कोतवाल को इस आशय की सूचना विजिलेंस टीम ने दी कि खंड शिक्षा अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद गोरखपुर ले जाया जा रहा है। लिखा-पढ़ी की कार्रवाई गोरखपुर में ही की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

Sunday, September 5, 2021

बस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष विज्ञप्ति जारी, देखें

बस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष विज्ञप्ति जारी, देखें



Thursday, September 2, 2021

शिक्षक नहीं उठाएंगे बीआरसी से किताब, बस्ती जनपद में शिक्षक संघ ने बजट के बंदरबांट का लगाया आरोप

शिक्षक नहीं उठाएंगे बीआरसी से किताब, बस्ती जनपद में शिक्षक संघ ने बजट के बंदरबांट का लगाया आरोप

स्कूल तक पहुंचाने के लिए 12 लाख 56 हजार रुपये आंवटित


बस्ती। परिषदीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों में वितरित होने वाले निशुल्क पाठ्य- पुस्तकों को उठाने से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मना कर दिया है। संघ का कहना है बीआरसी से स्कूलों तक पुस्तक ले जाने के लिए कोई धन नहीं मिलता है। वहीं, बीएसए ने भी शिक्षकों को बीआरसी पर जाकर कर किताबें लेने से मना किया है। कहा कि किताबें स्कूल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी की है।


इस सत्र से शासन ने स्कूलों तक पाठ्य पुस्तक पहुंचने के लिए धन आवंटित किया है। जिले में 1437 प्राथमिक, 320 जूनियर और 319 संविलियन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें लगभग 193879 बच्चे पंजीकृत हैं। हिंदी मीडियम के 1219857, अंग्रेजी मीडियम 52704 औद उर्दू के लिए 17753 किताबें आवंटित की गई हैं। 


किताबों को बीआरसी से स्कूल तक पहुंचाने के लिए शासन ने जिले को 12 लाख 56 हजार 394 रुपये आवंटित किया है। शासन ने निर्देशित किया कि इस रुपये का उपयोग केवल जिला मुख्यालय से स्कूल तक पाठ्य पुस्तकों को पहुंचने के लिए किया जाए। हिंदी मीडियम की लगभग सभी किताबें स्कूल तक पहुंच गई हैं। अधिकतर प्रधानाध्यापक बीआरसी से स्वयं लेकर आए हैं, लेकिन अंग्रेजी मीडियम और ऊर्दू की पूरी किताबें नहीं पहुंची हैं।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षकों ने स्वयं के खर्चे पर किताबों को बीआरसी से लेकर स्कूलों तक जाना पड़ा। जबकि शासन से बजट का अनुमोदन विद्यालय स्तर तक पहुंचाने के लिए किया गया था। इस संबंध में 11 अगस्त को डीएम को संगठन ने ज्ञापन दिया था। 


अब संगठन ने निर्णय लिया कोई भी शिक्षक बीआरसी से किताबों का उठान नहीं करेंगे। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी टेंडर न होने का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। जबकि शासन ने किताबों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए बजट दे दिया था। बजट को अधिकारियों के मिलीभगत के बंदरबांट किया जा रहा है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि किताबों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी शिक्षक को बीआरसी पर बुलाकर किताब देता तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


Wednesday, August 4, 2021

बस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु भर्ती की विज्ञप्ति जारी

बस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु भर्ती की विज्ञप्ति जारी



Saturday, January 30, 2021

बस्ती : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

बस्ती :  पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी



Monday, July 20, 2020

बस्ती में दूसरे की मार्कशीट पर नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों पर मुकदमा


बस्ती में दूसरे की मार्कशीट पर नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों पर मुकदमा


बस्ती जिले में दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाले तीन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बीएसए अरुण कुमार ने जांच में कूटरचित व फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हासिल करने की पुष्टि होने के बाद सभी को चार जुलाई को बर्खास्त कर दिया था। संबंधित ब्लॉक के बीईओ को प्राथमिक दर्ज कराने का आदेश दे दिया गया था। बीएसए ने बताया कि इनके स्तर से आहरित वेतन की वसूली के लिए लेखाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


बीईओ हर्रैया सुभाष चंद्र ने तहरीर दी है कि इसी ब्लॉक के बड़हरकला प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती पांडेय ने धोखाधड़ी व जालसाजी करके दूसरे की मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की थी। पुलिस ने बड़हरकला खुर्द थाना हर्रैया निवासी मालती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


कुदहरा ब्लॉक के बीईओ अंजनी कुमार सिंह ने लालगंज थाने में तहरीर दी है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर में तैनात सहायक अध्यापक राणा प्रताप सिंह और प्राथमिक विद्यालय कबरा खास की प्रधानाध्यापिका प्रियंका चौधरी ने भी दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी हासिल की थी। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है।


आरोपी राणा प्रताप सिंह संतकबीरनगर के विश्वनाथपुर खरवनिया कला और प्रियंका चौधरी संतकबीरनगर महुली थाने के तप्ता सतहरा के निवासी बताए गए हैं। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


पैन कार्ड से हुआ था खुलासा
फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हथियाने का भंडाफोड़ पैन कार्ड के सत्यापन के दौरान सामने आया। प्रदेशभर में पैन कार्ड की जांच के दौरान असली शिक्षक के पैन कार्ड पर किसी और के भी नौकरी करने के मामले प्रकाश में आए थे। ऐसे ही कुछ सहायक अध्यापकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर बस्ती जिले में फर्जी तरीके से कोई और नौकरी कर रहा है। प्रकरण में बीएसए अरूण कुमार स्तर से टीम गठित कर जांच बैठा दी गई थी। जांच के दौरान शिकायत सही मिलने पर नोटिस जारी की गई थी। तय समय में जवाब दाखिल न करने के साथ फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

Wednesday, December 25, 2019

बस्ती : कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 28 दिसम्बर तक अवकाश घोषित, आदेश देखें

बस्ती : कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 28 दिसम्बर तक अवकाश घोषित, आदेश देखें।

Saturday, December 21, 2019

बस्ती : अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा शिशु से लेकर महाविद्यालयों में 23 और 24 दिसम्बर को अवकाश, देखें

बस्ती : अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा शिशु से लेकर महाविद्यालयों में 23 और 24 दिसम्बर 2019 को अवकाश, देखें।

Saturday, November 30, 2019

बस्ती : स0अ0/प्र0अ0 प्राथमिक विद्यालय एवं स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय की वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराने का आदेश

बस्ती : स0अ0/प्र0अ0 प्राथमिक विद्यालय एवं स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय की वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराने का आदेश

Saturday, November 16, 2019

बस्ती : 75 पदों के सापेक्ष नही मिला एक भी ARP आवेदन, विभागीय अधिकारी उहापोह में

बस्ती : 75 पदों के सापेक्ष नही मिला एक भी ARP आवेदन, विभागीय अधिकारी उहापोह में

Friday, September 27, 2019

बस्ती : अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत 28 सितम्बर 2019 को समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित, आदेश देखें

बस्ती : अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत 28 सितम्बर 2019 को समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों  में अवकाश घोषित, आदेश देखें।

Friday, August 30, 2019

निदेशालय ने पूरे प्रदेश से 50 शिक्षकों का किया चयन, बस्ती-गोरखपुर मंडल के तीन शिक्षक बनेंगे किताब का हिस्सा

निदेशालय ने पूरे प्रदेश से 50 शिक्षकों का किया चयन, बस्ती-गोरखपुर मंडल के तीन शिक्षक बनेंगे किताब का हिस्सा




Thursday, August 29, 2019

बस्ती में एमडीएम में बच्चों को खिलाया नमक-चावल, बीएसए स्तर से होगी जांच

बस्ती में एमडीएम में बच्चों को खिलाया नमक-चावल, बीएसए स्तर से होगी जांच



मिड-डे-मील में पंचायती राज होगा शामिल, गड़बड़ी करने पर विभाग तय करेगा ग्रामप्रधान की जवाबदेही

मिड-डे-मील में पंचायती राज होगा शामिल, गड़बड़ी करने पर विभाग तय करेगा ग्रामप्रधान की जवाबदेही





Friday, July 26, 2019

गोरखपुर, बस्ती मंडल में 152 फर्जी शिक्षक दबोचे, 25 शिक्षक हुए बर्खास्त, केस सिर्फ दो पर कराया


गोरखपुर बस्ती मंडल में 152 फर्जी शिक्षक दबोचे, 25 शिक्षक हुए बर्खास्त, केस सिर्फ दो पर कराया



Thursday, July 25, 2019

गोरखपुर व बस्ती के सभी जिलों में दागी करोड़पति बाबू, 13 करोड़पति क्लर्क आए एसटीएफ के रडार पर

गोरखपुर व बस्ती के सभी जिलों में दागी करोड़पति बाबू, 13 करोड़पति क्लर्क आए एसटीएफ के रडार पर



Saturday, April 27, 2019

बस्ती : एक ही परिसर में स्थित विद्यालयों के संविलियन पश्चात एमडीएम योजना के संचालन के सम्बन्ध में डीएम का आदेश जारी

बस्ती : एक ही परिसर में स्थित विद्यालयों के संविलियन पश्चात एमडीएम योजना के संचालन के सम्बन्ध में डीएम का आदेश जारी

Friday, April 26, 2019

बस्ती : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तन किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

बस्ती : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तन किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Tuesday, March 26, 2019

बस्ती : बेसिक शिक्षा विभाग में दूसरे के नाम पर नौ साल तक शिक्षक बन करता रहा नौकरी, बीएसए की जांच में हुआ भंडाफोड़, सेवा समाप्त का दिया आदेश


बस्ती : बेसिक शिक्षा विभाग में दूसरे के नाम पर नौ साल करता रहा नौकरी, बीएसए की जांच में हुआ भंडाफोड़, सेवा समाप्त का दिया आदेश।