DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label आयकर. Show all posts
Showing posts with label आयकर. Show all posts

Sunday, May 17, 2026

एडेड माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को फार्म-16 निःशुल्क मिलेगा, 75 लाख बजट जारी

एडेड विद्यालय के शिक्षकों को फार्म-16 निःशुल्क मिलेगा, 75 लाख बजट जारी

सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी, भुगतान की सभी प्रक्रियाएं जेम पोर्टल से सम्पन्न होंगी


प्रयागराजः प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को फार्म-16 (पूरे वित्तीय वर्ष का वेतन विवरण) निश्शुल्क उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा निदेशालय ने 75 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। वित्त नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआइओएस) को निर्देश जारी किए गए हैं।

यह धनराशि वर्ष 2026-27 के बजट मद 'व्यावसायिक तथा विशेष सेवाओं के लिए भुगतान' के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है। डीआईओएस को निर्देशित किया गया है कि फार्म 16 की व्यवस्था के लिए भुगतान प्रक्रिया शासनादेशों, वित्तीय नियमों एवं विभागीय आदेशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। यदि किसी कारणवश अग्रिम, गलत अथवा दोहरा भुगतान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों का होगी। 

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भुगतान की सभी प्रक्रियाएं जैम पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएंगी। साथ ही व्यय का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा। 

वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित डीआइओएस तथा वित्त एवं लेखाधिकारी जवाबदेह होंगे। निदेशालय ने यह भी कहा है कि यदि वित्तीय वर्ष समाप्ति तक कोई धनराशि शेष रहती है तो उसे 31 मार्च 2027 से पूर्व नियमानुसार समर्पित करना होगा।



Thursday, July 31, 2025

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने हेतु धनावंटन के सम्बन्ध में।

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने हेतु धनावंटन के सम्बन्ध में।


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फार्म 16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इसके लिए 75 लाख का बजट भी डीआईओएस को आवंटित किया है। निदेशालय के वित्त नियंत्रक मदन लाल की ओर से इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। 

Thursday, July 20, 2023

यूपी के हजारों शिक्षक नहीं भर पा रहे ITR , लेखा कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही

यूपी के हजारों शिक्षक नहीं भर पा रहे ITR , लेखा कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही

 
लखनऊ : बेसिक शिक्षकों को मिले फार्म-16 एवं 26 एएस में मेल नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक अपना आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं। आईटीआर फाइल करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई होने के कारण शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपदों के बेसिक शिक्षा वित्त लेखा अधिकारी कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है।


वहां ध्यान देना जरूरी है कि फॉर्म 16 देना अनिवार्य है

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 203 के अनुसार विभागों को अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 देना जारी करना अनिवार्य है। अगर तय समय के अंदर फॉर्म 16 जारी नहीं करता है, तो उस पर जुर्माना लग सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272 के तहत 100 रुपये रोजाना पेनल्‍टी लगाई जा सकती है।


शिक्षक संगठनों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर तीन से चार दिनों के भीतर सभी शिक्षकों के 26 एएस अपडेट नहीं किए गए तो वे प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू कर देंगे। 


शिक्षक संगठनों आरोप है कि अब तक डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के साथ इस तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिल चुकी हैं। शिक्षकों के वेतन से आयकर काटा तो गया लेकिन उसे जमा नहीं किया गया। नतीजा 26एएस में इसका कहीं उल्लेख नहीं मिल रहा। इससे शिक्षक आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं।


Thursday, October 20, 2022

लाभ वाले शिक्षण संस्थान आयकर में छूट नहीं मांग सकते: सुप्रीम कोर्ट, केवल शिक्षा में लगे रहने पर ही संस्थानों को मिल सकता है लाभ

लाभ वाले शिक्षण संस्थान आयकर में छूट नहीं मांग सकते: सुप्रीम कोर्ट, केवल शिक्षा में लगे रहने पर ही संस्थानों को मिल सकता है लाभ

शिक्षा देना मकसद होगा तभी आयकर छूट - सुप्रीम कोर्ट

 

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि चैरिटेबल संस्थानों - एनजीओ, सोसायटी या ट्रस्ट तभी आयकर में छूट का लाभ ले सकते हैं, जब उनका एकमात्र कार्य शिक्षा देना ही हो। साथ ही वे कोई और गतिविधि नहीं कर रहे हों। यह भी देखना होगा कि इन संस्थानों का उद्देश्य लाभ कमाना भी न हो । आयकर की धारा 10 (23 सी) की व्याख्या करने से जहां चैरिटेबल संस्थानों की गतिविधियों को नए सिरे से परिभाषित करने की आवश्यकता पैदा हो गई है, वहीं इससे सरकार को टैक्स का भारी कलेक्शन होने की संभावना है, क्योंकि ऐसे संस्थान जो शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में लगे हैं उन्हें आयकर से छूट नहीं ले सकेंगे। कोर्ट ने कहा है कि यह फैसला आगामी तारीख से प्रभावी होगा, जो संस्थान छूट का लाभ पहले ले चुके हैं, लेकिन अगले वित्त वर्ष से उनका मूल्यांकन होगा।


लाभ लेने पर छूट नहीं

तीन जजों की पीठ ने फैसले में कहा कि सभी ट्रस्ट, सोसायटी आदि को शिक्षण कार्य में ही लगा होना चाहिए, लेकिन यदि ये संस्थान लाभ अर्जित करने के लिए काम करते दिख रहे हैं तो ऐसे संस्थानों को टैक्स छूट की मंजूरी नहीं मिलेगी।


बाइलॉज बदलना पड़ेगा

कोर्ट के इस फैसले से सैकड़ों संस्थानों को अपने दस्तावेजों जैसे मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन और बाइलॉज को बदलना पड़ेगा, क्योंकि कोर्ट ने कहा है कि है उन्हें यह दिखाना होगा कि वे शिक्षण संस्थानों का कार्य ही करते हैं। और अन्य गतिविधियां नहीं करते।



नई दिल्ली। यह मानते हुए कि हमारे संविधान ने शिक्षा को चैरिटी (दान) के समान माना है, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि संस्थान या ट्रस्ट कर छूट के लाभों का दावा तभी कर सकते हैं। जब वे केवल शिक्षा में लगे हों, न कि लाभ की किसी अन्य गतिविधि में आईटी अधिनियम की धारा-10 आय के कुछ वर्गों पर कराधान से छूट देती है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि ऐसे संस्थानों का उद्देश्य लाभोन्मुख प्रतीत होता है तो उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 10 (23सी) के तहत मंजूरी नहीं मिल सकती है।


मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मुख्य आयकर आयुक्त के आदेशों के खिलाफ न्यू नोबल एजुकेशनल सोसाइटी और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं के एक समूह पर यह फैसला सुनाया है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि घोषित कानून भविष्यलक्षी (भावी) प्रभाव से काम करेगा। 


अदालत ने कहा है, एक ज्ञान आधारित सूचना संचालित समाज में सच्ची संपत्ति शिक्षा है और उस तक पहुंच है। प्रत्येक सामाजिक व्यवस्था धर्मार्थ प्रयास को समायोजित करती है और यहां तक कि पोषित भी करती है क्योंकि यह वापस देने की इच्छा से प्रेरित है, जो किसी ने समाज से लिया है या लाभान्वित किया है। हमारा संविधान एक ऐसे मूल्य को दर्शाता है जो शिक्षा को चैरिटी के बराबर मानता है। इसे न तो व्यवसाय, न ही व्यापार और न ही वाणिज्य के रूप में माना जाना चाहिए।

Wednesday, February 2, 2022

जालौन : वर्तमान आयकर आंगणन में NPS के अंतर्गत नियोक्ता अंशदान 14% जोडकर 14% ही घटाए जाने का लेखाधिकारी का आदेश

जालौन : वर्तमान आयकर आंगणन में NPS के अंतर्गत नियोक्ता अंशदान 14% जोडकर 14% ही घटाए जाने का लेखाधिकारी का आदेश


Friday, August 13, 2021

हाथरस : वित्तीय वर्ष 2020-21 के फॉर्म 16 और 26AS में भिन्नता की स्थिति में 25 अगस्त तक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में

 हाथरस : वित्तीय वर्ष 2020-21 के फॉर्म 16 और 26AS में  भिन्नता की स्थिति में 25 अगस्त तक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में


 

Wednesday, December 16, 2020

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयकर गणना एवं आयकर कटौती के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी

फतेहपुर  : बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयकर गणना एवं आयकर कटौती के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी।

आयकर गणना और कटौती के नए नियमों का रखें ध्यान


फतेहपुर : चालू वित्तीय वर्ष की आयकर गणना एवं होने वाली कटौती के लिए शिक्षकों एवं कर्मियों को नए नियमों का ध्यान रखना होगा। चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट में नए प्रावधान लागू किए गए थे। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में मौजूदा व नए नियमों की जानकारी दी गई है।

वित्त एवं लेखाधिकारी विनय प्रजापति ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि कर योग्य वेतन शीर्ष के अन्तर्गत प्रभार्य किसी आय का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार कोई व्यक्ति भुगतान के समय भुगतान की जाने वाली रकम आयकर की कटौती आयकर की उस औसत दर पर करेगा जो इस शीर्ष के अन्तर्गत कर्मचारी की उस वित्तीय वर्ष की अनुमानित पर उस वर्ष लागू दरों पर की जाएगी। हालांकि बाद में कर्मचारी अपना आईटीआर दाखिल करके आयकर कटौती को समायोजित कर सकेगा। एओ ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग द्वारा दो स्लैब निर्धारित किए गए हैं। कर्मचारी एवं शिक्षक इन दो स्लैब में से किसी एक का ही चुनाव कर सकता है। नए नियमों को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कर्मी एवं शिक्षक इन दो स्लैब में से किसी एक का चयन करते हुए आयकर गणना प्रपत्र कार्यालय में जमा कराएंगे। सभी बीईओ को पत्र में दोनो विकल्पों में मौजूद नियमों से भी अवगत कराया गया है।

15 जनवरी तक जमा करेंगे प्रपत्र

सभी शिक्षक एवं कर्मचारी आयकर स्लैब के अनुसार अपनी आयकर गणना तैयार कर 15 जनवरी तक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में जमा कराएंगे। लेखा कार्यालय इन गणना प्रपत्रों की समीक्षा कर आय के स्रोत पर कर कटौती करने के बाद वेतन रिलीज करेगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


प्रयागराज : बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयकर गणना एवं आयकर कटौती के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी।

प्रयागराज : बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयकर गणना एवं आयकर कटौती के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी। 



Friday, September 25, 2020

महराजगंज : वर्ष 2019-2020 के फार्म-16 एवं 26 AS में त्रुटियों के सम्बन्ध में सूचना 29 सितम्बर तक उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने किया निर्देशित

महराजगंज : वर्ष 2019-2020 के फार्म-16 एवं 26 AS में त्रुटियों के सम्बन्ध में सूचना 29 सितम्बर तक उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने किया निर्देशित।


Sunday, August 9, 2020

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आयकर सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में समय सारणी जारी, देखें

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आयकर सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में समय सारणी जारी, देखें।











फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग के 650 शिक्षकों पर एक करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप के बाद कैम्प लगाकर आयकर पत्रावलियां दुरुस्त करने की तैयारी

इनकम टैक्स पत्रावलियों के परीक्षण में हुआ खुलासा, बिलों और वाउचरों का नहीं किया इस्तेमाल, अब ब्लॉकों में कैंप लगा पत्रावली दुरुस्त कराकर टैक्स अदायगी की तैयारी।

फतेहपुर :  बेसिक शिक्षा विभाग में करीब एक करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इनकम टैक्स अदायगी की सालाना पत्रावलियों की जांच में 650 शिक्षकों के नाम उजागर हुए हैं। इन शिक्षकों पर परिजनों के इलाज के नाम पर टैक्स चोरी का आरोप है। इन शिक्षकों की सूची विभाग की तरफ से उजागर की गई है, इसके बाद से विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारी आनन फानन ब्लाकवार कैंप लगाकर टैक्स जमा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। पहला कैंप 10 अगस्त को तेलियानी ब्लाक में लगाया जाएगा। जिलेभर के 2650 परिषदीय स्कूलों में करीब 9000 शिक्षक कार्यरत हैं। सभी शिक्षक वित्तीय वर्ष के अंत में सालाना बनने वाले इनकम टैक्स की वेतन से कटौती कराते रहे हैं। सभी शिक्षकों की वित्तीय वर्ष 2019-20 की इनकम टैक्स कटौती की पत्रावलियों की जांच लेखा विभाग ने प्रयागराज के चार्टर्ड अकाउंट से कराई तो 650 पत्रावलियों में शिक्षकों ने अपने परिजनों के इलाज में मनमानी खर्च दिखा दिया। इन शिक्षकों ने आई 10 फार्म में खर्च अंकित कर डाक्टर का पर्चा तो संलग्न किया है लेकिन किसी तरह का बिल या वाउचर और सीएमओ से काउंटर साइन नहीं कराया है। ऐसे में इन पत्रावलियों को कर चोरी के दायरे में शामिल किया गया है। लेखाविभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची जारी की है।




वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि 650 शिक्षकों नेपरिजनों के इलाज के नाम पर तय टैक्स से काफी कम जमा किया है।

अगर गलती से किसी शिक्षक ने बिल या बाउचर नहीं लगाए हैं, तो उन्हें इसे पूर्ण करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक वार कैंप लगाए जाएंगे। इनमें शिक्षक अपने अभिलेख दुरस्त कराकर अवशेष टैक्स अदा कर सकते हैं। ऐसा न करने वाले शिक्षकों पर टैक्स चोरी के आरोप में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इलाज में दर्शाया मनमानी खर्च

फतेहपुर :  कोई भी कर्मचारी अपने युवा आश्रित के इलाज में अधिकतम 40 हजार, वृद्ध माता पिता के इलाज पर अधिकतम एक लाख खर्च कर सकता है। पेंशन भोगी माता पिता पर खर्च करने का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि शिक्षकों ने चिकित्सा नियमों में इन नियमों का पालन नहीं किया है।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, February 6, 2020

महराजगंज : फरवरी माह का वेतन होली के पूर्व भुगतान करने के दृष्टिगत आयकर गणना प्रपत्र 20 फरवरी तक जमा करने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने दिया निर्देश

महराजगंज : शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के फरवरी माह का वेतन होली के पूर्व भुगतान करने के दृष्टिगत आयकर गणना प्रपत्र 20 फरवरी तक जमा करने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने दिया निर्देश।

Saturday, January 25, 2020

फतेहपुर : वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतर्गत आयकर आगणन प्रपत्र दिए जाने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतर्गत आयकर आगणन प्रपत्र दिए जाने के सम्बन्ध में।











 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, January 7, 2020

फतेहपुर : आयकर भरने से पहले जानें नया नियम, वेतनभोगी करदाताओं को 50 हजार की मानक कटौती का लाभ

फतेहपुर : आयकर भरने से पहले जानें नया नियम, वेतनभोगी करदाताओं को 50 हजार की मानक कटौती का लाभ।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, July 24, 2019

फतेहपुर : परिषदीय शिक्षकों/ कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण आयकर कटौती के सम्बन्ध में

फतेहपुर : परिषदीय शिक्षकों/ कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण आयकर कटौती के सम्बन्ध में।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

फतेहपुर : 823 शिक्षकों के आयकर विवरण में होगा सुधार, तकनीकी त्रुटि के चलते दो गुना हो गया था टीडीएस, आयकर विभाग से साधा संपर्क, दो दिन में दूर होगी समस्या

फतेहपुर : 823 शिक्षकों के आयकर विवरण में होगा सुधार, तकनीकी त्रुटि के चलते दो गुना हो गया था टीडीएस, आयकर विभाग से साधा संपर्क, दो दिन में दूर होगी समस्या।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, July 23, 2019

फतेहपुर : आयकर पोर्टल में टीडीएस कटौती, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के पास आया मैसेज, आयकर विभाग से पहुंचा मैसेज देख शिक्षकों में हड़कम्प

फतेहपुर : आयकर पोर्टल में टीडीएस कटौती, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के पास आया मैसेज, आयकर विभाग से पहुंचा मैसेज देख शिक्षकों में हड़कम्प।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, July 20, 2019

फतेहपुर : फार्म-16 में गल्तियों से शिक्षक परेशान, एओ ने सुधार के लिए तय की तिथियां, पोर्टल पर 26एएस न दिखने पर मांगे गए प्रार्थना पत्र

फतेहपुर : फार्म-16 में गल्तियों से शिक्षक परेशान, एओ ने सुधार के लिए तय की तिथियां, पोर्टल पर 26एएस न दिखने पर मांगे गए प्रार्थना पत्र।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, March 12, 2019

महराजगंज : होली के पूर्व फरवरी माह का वेतन भुगतान करने के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2018-19 का आयकर आगणन शीट भरने/प्रेषित करने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने जारी किया निर्देश, आदेश देखें

महराजगंज : होली के पूर्व फरवरी माह का वेतन भुगतान करने के दृष्टिगत शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वित्तीय वर्ष 2018-19 का आयकर आगणन शीट भरने/प्रेषित करने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने जारी किया निर्देश, आदेश देखें-

Monday, February 11, 2019

गोरखपुर : आयकर विवरण उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, देखें

आयकर विवरण उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

Friday, February 1, 2019

फतेहपुर : वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतर्गत आयकर आगणन प्रपत्र दिनाँक 10 फरवरी 2019 तक उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, क्लिक करके देखें


फतेहपुर : वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतर्गत आयकर आगणन प्रपत्र दिनाँक 10 फरवरी 2019 तक उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, क्लिक करके देखें।