DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label जीपीएफ. Show all posts
Showing posts with label जीपीएफ. Show all posts

Sunday, August 30, 2026

नवसृजित जनपदों के शिक्षकों/कर्मचारियों के GPF की धनराशि के हस्तान्तरण में विलम्ब के संबंध में

नवसृजित जनपदों के शिक्षकों/कर्मचारियों के GPF की धनराशि के हस्तान्तरण में विलम्ब के संबंध में।


Friday, February 20, 2026

अशासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको/शिक्षणेत्तर कर्मचारियो के GPF लेखा शीर्षक-8338 के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के उपरान्त जनपदो में कम पड़ रही धनराशि के मॉग पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

अशासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको/शिक्षणेत्तर कर्मचारियो के GPF लेखा शीर्षक-8338 के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के उपरान्त जनपदो में कम पड़ रही धनराशि के मॉग पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में


Friday, November 14, 2025

जीपीएफ भुगतान न होने पर हाईकोर्ट तल्ख, आगरा के बीएसए और वित्त एवं लेखा अधिकारी का वेतन रोकने और दोनों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश

जीपीएफ भुगतान न होने पर हाईकोर्ट तल्ख, आगरा के बीएसए और वित्त एवं लेखा अधिकारी का वेतन रोकने और दोनों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश


प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिटायर सहायक अध्यापिका को जीपीएफ का भुगतान न करने के लिए वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा आगरा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा के विरुद्ध कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याची के जीपीएफ का भुगतान होने तक दोनों का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने मीना कुमारी शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची सहायक अध्यापिका के पद से 31 मार्च 2023 को रिटायर हुई और उसके बाद उनके जीपीएफ को छोड़कर उनके अन्य सेवानिवृत्ति के बाद के सभी देयकों का भुगतान कर दिया गया।

 जीपीएफ के लिए याची ने यह याचिका की तो कोर्ट के आदेश के अनुसरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा से की ओर से की ओर से वित्त एवं लेखा अधिकारी। किया गया। कहा गया कि याची जीपीएफ के लिए पात्र है लेकिन धन की अपर्याप्तता के कारण इसका भुगतान नहीं किया जा सका। 


कोर्ट को वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा आगरा द्वारा जीपीएफ का भुगतान न करने के लिए दिए गए कारण, यानी धन की अपर्याप्तता पर बहुत आश्चर्यजनक और झटका लगा। कोर्ट ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तत्काल किया जाना चाहिए।


कोर्ट ऑर्डर 👇

Sunday, March 23, 2025

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयो से दिनांक 31मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक तथा तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियो के पेंशन, जीपीएफ तथा सामूहिक जीवन बीमा के भुगतान की निस्तारित सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयो से दिनांक 31मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक तथा तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियो के पेंशन, जीपीएफ तथा सामूहिक जीवन बीमा के भुगतान की निस्तारित सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में 


Saturday, September 7, 2024

अयोध्या में 1 लाख की रिश्वत लेते खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार गिरफ्तार, GPF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए मांगी थी घूस

अयोध्या में 1 लाख की रिश्वत लेते खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकार गिरफ्तार,  GPF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए मांगी थी घूस


अयोध्या में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने शिक्षा विभाग के असिस्टेंट अकाउंटेंट को ट्रैप किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय के पास से उसे 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ABSA मसौधा में असिस्टेंट अकाउंटेंट अमरेंद्र प्रताप सिंह तैनात है।


मसौधा के भदोखर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा ने GPF से पैसा निकालने के लिए आवेदन किया था। नौकरी की दौरान ही प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा का निधन हो गया था। उन्होंने पति इरफानुल हक को जीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी बनाया था। जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एक लाख रुपए मांगी थी। जिसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दिया था। यासमीन फातिमा शहर के हसनू कटरा की रहने वाली थी।


शिकायतकर्ता मो इरफानुल हक को सहायक लेखाकार ने बीएसए कार्यालय के पास पैसा लेकर बुलाया। बीएसए कार्यालय पहुंचने के बाद आरोपी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने उससे सम्पर्क किया। जहां विजलेंस टीम द्वारा एक लाख की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौधा के कार्यालय में नियुक्त सहायक लेखाकार अमरेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सर्तकता अधिष्ठान सेक्टर अयोध्या में केस दर्ज किया गया है।

Saturday, August 31, 2024

GPF की कटौती न होने पर पेंशन से वंचित नहीं कर सकते – हाईकोर्ट, तीन माह के अंदर पेंशन और बकाया भुगतान करने का दिया आदेश

GPF की कटौती न होने पर पेंशन से वंचित नहीं कर सकते – हाईकोर्ट, तीन माह के अंदर पेंशन और बकाया भुगतान करने का दिया आदेश

हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी कर  कानपुर नगर के सेवानिवृत्त कर्मचारी का तीन माह के अंदर पेंशन और बकाया भुगतान करने का दिया आदेश


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) की कटौती न होने के आधार पर कर्मचारी को पेंशन से वंचित नहीं कर सकते। पेंशन के लिए जीपीएफ कटौती शर्त नहीं है। इसकी कटौती  नहीं किए जाने के लिए कर्मचारी ज़िम्मेदार नहीं है। 

यह टिप्पणी कर न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की अदालत ने कानपुर नगर के सेवानिवृत्त कर्मचारी का तीन माह के अंदर पेंशन व बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।


एमएम अली मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में उदय नारायण साहू सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड पर नियुक्त हुए थे। आठ नवंबर 2004 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 17 मार्च 2005 को आदेश पारित कर वेतन भुगतान की मंजूरी देने से इन्कार कर दिया।

उदय नारायण ने 2005 में याचिका दाखिल की। इस पर कोर्ट ने 23 जुलाई 2009 को डीआईओएस को याची के मामले पर पुनर्विचार का निर्देश दिया।

कोर्ट के आदेश पर डीआईओएस ने 23 जुलाई 2009 से याची को वेतन भुगतान की मंजूरी दे दी। याची ने 2011 में एक और याचिका दाखिल की।

ज्वाइनिंग की तिथि आठ नवंबर 2004 से वेतन का भुगतान करने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर डीआईओएस ने ज्वाइनिंग तिथि से वेतन जारी करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, इस दौरान वेतन का भुगतान करते समय जीपीएफ में उनके योगदान के लिए कोई कटौती नहीं की गई थी।

याची 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हो गया, लेकिन उसे पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। याची ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। डीआईओएस ने अपना व्यक्तिगत हलफनामा दायर कर कहा कि याची के वेतन से जीपीएफ की कोई कटौती नहीं की गई। ऐसे में पेंशन देय नहीं है। 

कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि नियमानुसार पेंशन के लिए जीपीएफ कटौती शर्त नहीं है। ऐसे में वेतन से जीपीएफ कटौती नहीं किए जाने के आधार पर सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं रोकी जा सकती।

Tuesday, March 12, 2024

तदर्थ शिक्षकों के लिए पीआईएल दाखिल करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

तदर्थ शिक्षकों के लिए पीआईएल दाखिल करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

एनपीएस की सूचना अपडेट करने के लिए संघर्ष की घोषणा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश के तदर्थ शिक्षकों को नियमित कराने व सेवा सुरक्षा के लिए संघ जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करेगा। इसके लिए जो भी व्यय आएगा संगठन वहन करेगा। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि एनपीएस अपडेट करने व कटौती का हिसाब मांगने को लेकर सभी जिलों के जिलाध्यक्ष 12, 13 व 14 मार्च के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सामूहिक रूप से ज्ञापन के माध्यम से नोटिस देंगें। साथ ही मांग की जाएगी कि 31 मार्च के पहले एनपीएस अपडेट नहीं हुआ तो डीआईओएस कार्यालय पर अप्रैल के पहले सप्ताह में धरना दिया जाएगा।

चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन व सदस्यता अभियान की दृष्टि से कमजोर जिलों में सदस्यता प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। आगरा, सहारनपुर, अलीगढ़, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, गोरखपुर व देवी पाटन मंडल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जीपीएफ व एनपीएस घोटाले को लेकर गोरखपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 12 मार्च को आयोजित धरने में बस्ती व गोरखपुर मंडल के सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।


मांग : NPS के प्रान अकाउंट 31 मार्च से पहले हो अपडेट, GPF एकाउंट की SIT जाँच और शिक्षकों के बकाया जीपीएफ ब्याज को जमा किया जाए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक


लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में शिक्षकों के प्रान अकाउंट और एनपीएस की कटौती में गड़बड़ी का मुद्दा उठा। रविवार को शिक्षक सदन में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि एनपीएस कटौती की धनराशि सुरक्षित नहीं है।


सरकार एनपीएस के कर्मचारी व सरकारी अंशदान के नियमित रखरखाव में असफल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की 31 मार्च के पहले एनपीएस के प्रान एकाउंट को अपडेट करे। शिक्षकों के बकाया भुगतान की समीक्षा प्रदेश के 75 जनपदों में कराई जाय। 


महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये जुलाई में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने किया जाय।

संजय द्विवेदी ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी जिलों में जीपीएफ एकाउंट की एसआईटी जांच कराये और शिक्षकों के बकाया जीपीएफ़ ब्याज को जमा कराया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्ठाचार को बंद कराया जाय। संगठन की दृष्टि से कमजोर जिलों में सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के सहयोग के लिए संगठन को भी कोर्ट जाना चाहिये। बैठक में राम मोहन शाही, मार्कण्डेय सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, डा. मेजर देवेंद्र सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, मार्कण्डेय सिंह, राम पूजन सिंह, डा. सुरेश कुमार तिवारी, रामानन्द द्विवेदी, राम मोहन शाही, अजय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो

Tuesday, August 22, 2023

मदरसा कार्मिकों के जीपीएफ भुगतान लिए जारी आदेश में संशोधन की मांग, सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्ति की वैधता की जांच पर टीचर्स एसोसिएशन ने उठाया सवाल

मदरसा कार्मिकों के जीपीएफ भुगतान लिए जारी आदेश में संशोधन की मांग, सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्ति की वैधता की जांच पर टीचर्स एसोसिएशन ने उठाया सवाल


लखनऊ। मदरसों के शिक्षक व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति की वैधता की जांच पर टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया ने सवाल उठाया है। एसोसिएशन के महामंत्री व मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य दीवान साहेब जमां ने जांच को जीपीएफ नियमावली के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रोविडेंट फंड एक्ट 1925 की धारा-3 के तहत सामान्य भविष्य निधि को संरक्षण प्राप्त है। 

सेवाकाल में अधिकारी व कर्मचारी द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण उनकी सेवानिवृत्ति के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा धनराशि से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती है। लिहाजा शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति की वैधता की जांच का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को पत्र लिखकर मदरसा शिक्षक व कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान के लिए जारी आदेश में आवश्यक संशोधन करने की मांग की है। 



मदरसों के शिक्षकों व कर्मचारियों का 22 दिन में होगा जीपीएफ का भुगतान, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने प्रक्रिया की तय की समय सीमा

लखनऊ : मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के जीपीएफ का अंतिम भुगतान अब 22 दिनों में हो सकेगा। अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने जीपीएफ भुगतान समय सीमा तय कर दी है। निदेशायल ने इस संबंध में सभी जिलों में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।


दरअसल, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने मदरसों से 31 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की वैधता की जांच के निर्देश दिये हैं। नए निर्देश की वजह से शिक्षक व कर्मचारियों के जीपीएफ का अंतिम भुगतान बीते पांच महीनों से नही हो पा रहा है। ऐसे में मदरसों में कार्यरत करीब 74 शिक्षकों व कर्मचारियों के जीपीएफ के मामले लंबित चल रहे हैं। इस मामले को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाये जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक जे रीभा ने जीपीएफ के भुगतान की प्रक्रिया को 22 दिन में पूरा करने का समय तय किया है। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेज कर निर्देश दिये है कि सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान के लिये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संस्तुति सहित पत्रावली मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार के जरिये एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निदेशालय में जीपीएफ के अंतिम भुगतान से संबंधी सभी कार्यवाही 15 दिन में पूरी की जाएगी।

Sunday, June 18, 2023

बेसिक शिक्षकों के GPF खातों का डिजिटाइजेशन का काम अब तक पूरा नहीं कर पाया वित्त लेखा विभाग

बेसिक शिक्षकों के GPF खातों का डिजिटाइजेशन का काम अब तक पूरा नहीं कर पाया वित्त लेखा विभाग


बेसिक लेखा विभाग के शिक्षकों के जीपीएफ खातों के डिजिटाइजेशन का काम करने के साथ लेखा पर्ची तैयार करने के आदेश को विभाग अभी तक दरकिनार किए हुए हैं। महानिदेशक के के पुन: पत्र जारी करने के बाद भी अफसर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।


 अफसरों की अनदेखी का नतीजा है कि शिक्षकों की अपूर्ण प्रविष्टियां सालों बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि अगर डिजिटाइटेशन का काम पूरा कर लिया जाए तो भ्रष्टचार खत्म होने के साथ शिक्षकों को अपनी जीपीएफ खातों की वास्तविक स्थिति की जानकारी पता रहेगी।


बेसिक लेखा विभाग के सभी टीचरों के जीपीएफ खातों के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा करने के साथ ही लेखा पर्ची भी तैयार करने के आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा फरवरी 2023 में सभी वित्त लेखाधिकारी को दिये गये थे। किंतु लेखा विभाग की लापरवाही के कारण यह कार्य लंबित रहा। 


जिस पर महानिदेशक स्कूल के द्वारा पुन: अप्रैल में समस्त अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। लेकिन जिले के जिम्मेदारों पर इस पत्र का असर भी नहीं पड़ा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जीपीएफ की लेखा पर्ची से संबंधित प्रकरण कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा है। लेकिन लेखा के जिम्मेदार इस कार्य को संजीदगी से नहीं ले रहे हैं। 

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक जनपद में शिक्षकों के जीपीएफ खातों का डिजिटाइजेशन का कार्य शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो इस प्रकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षकों को उनकी लेखा पर्ची उपलब्ध करवाने का कार्य करेंगे। 


इसी ढिलाई के चलते अध्यापकों को यह विवरण आनलाइन खोजे भी नहीं मिल रहा है। जबकि, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षक लंबे समय से अपने जीपीएफ खाते के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। 

Wednesday, April 12, 2023

पुरानी पेंशन की मांग पर अंतरिम राहत से हाईकोर्ट का इन्कार, याचिका में जीपीएफ कटौती रोकने के आदेश को भी चुनौती

पुरानी पेंशन की मांग पर अंतरिम राहत से हाईकोर्ट का इन्कार

सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाव, अगली सुनवाई 15 मई को 

याचिका में जीपीएफ कटौती रोकने के आदेश को भी चुनौती


प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहली अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत जीपीएफ कटौती की मांग में दाखिल याचिका पर फिलहाल अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में अंतरिम आदेश जारी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने याचिका पर राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है और अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख निर्धारित की है।



यह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने कमल कुमार कुशवाहा व अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ने बहस की। कहा कि याचीगण की नियुक्ति पहली अप्रैल 2005 से पहले अनुकंपा पर की गई है। उस समय पुरानी पेंशन स्कीम लागू थी। इसलिए उनके वेतन से जीपीएफ की कटौती कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। याचिका में मांग की गई है कि 28 मार्च 2005 को जारी न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के अंतर्गत याची नहीं आते, क्योंकि उनकी नियुक्ति नई पेंशन स्कीम लागू होने के पहले की गई है, भले ही बीटीसी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एनपीएस लागू होने के बाद जारी किया गया हो।


याचिका में जीपीएफ कटौती रोकने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। याची जिला ललितपुर में बेसिक सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। रवींद्र नाथ टैगोर केस में कोर्ट ने पहली अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त अध्यापकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने का आदेश दिया था । इसके खिलाफ विशेष अपील कोर्ट ने खारिज कर दी। सरकार ने इसके खिलाफ एसएलपी दाखिल की, जिसे बाद में सिविल अपील में तब्दील कर दिया गया। यह सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। याची अधिवक्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के तहत याचीगण पुरानी पेंशन पाने के हकदार हैं। कोर्ट ने कहा कि मामला विचाराधीन है। ऐसे में अंतरिम आदेश नहीं दिया जा सकता।


कोर्ट आर्डर

Wednesday, April 5, 2023

वेतन से जीपीएफ कटौती पर रोक लगाने का आदेश पेश करे सरकार, पुरानी पेंशन स्कीम अनुकंपा नियुक्ति में भी लागू करने का मामला

वेतन से जीपीएफ कटौती पर रोक लगाने का आदेश पेश करे सरकार, पुरानी पेंशन स्कीम अनुकंपा नियुक्ति में भी लागू करने का मामला


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यू पेंशन स्कीम लागू होने के पहले की अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर याचियों द्वारा वेतन से जीपीएफ कटौती रोकने के खिलाफ दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही रोक का आदेश पेश करने का निर्देश दिया है।


 याचियों का कहना है कि 28 मार्च 2005 को जारी न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत वह नहीं आते हैं। क्योंकि, उनकी नियुक्ति एनपीएस लागू होने के पहले की गई है। भले ही बीटीसी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एनपीएस लागू होने के बाद जारी किया गया हो। 


हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व अन्य विपक्षियों से जानकारी मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव ने कमल कुमार कुशवाहा व 2 अन्य की याचिका पर दिया है। याची ललितपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में सहायक अध्यापक है। याचिका की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। 

Monday, November 22, 2021

एडेड माध्यमिक कॉलेज शिक्षकों का GPF खाता होगा ऑनलाइन

एडेड माध्यमिक कॉलेज शिक्षकों का GPF खाता होगा ऑनलाइन


सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) खाते ऑनलाइन होंगे। इससे पूरे उत्‍तर प्रदेश के 4500 से अधिक स्कूलों में एक अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त तकरीबन 30 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ होगा।

वे अपने खाते ऑनलाइन देख सकेंगे और जरूरत के अनुरूप निकासी या लोन ले सकेंगे। अब तक स्कूलों के कार्यालय में ही जीपीएफ की इंट्री होती है। लेकिन अधिकांश स्कूलों में यह अपडेट नहीं रहता और शिक्षकों को जानकारी नहीं हो पाती।


एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के एनपीएस खातों का रखरखाव ऑनलाइन होता है। पीपीएफ और ईपीएफ खातों की सूचना भी ऑनलाइन उपलब्ध है। विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को ऑनलाइन व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया है।


भ्रष्टाचार रोकने को होगी ई-फाइलिंग
भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालयों में ई-फाइलिंग की भी व्यवस्था होगी। विशेष सचिव ने शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैं। साथ ही 23 जुलाई 2002 के शासनादेश के अनुसार प्रत्येक पटल (काउंटर) पर अधिकतम चार दिन में फाइल निस्तारण की व्यवस्था करने को भी कहा है।


Sunday, June 6, 2021

GPF लेखा को ऑनलाइन करते हुए मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट किये जाने की मांग को लेकर DGSE को लिखा पत्र

GPF लेखा को ऑनलाइन करते हुए मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट किये जाने की मांग को लेकर DGSE को लिखा पत्र  



Saturday, November 28, 2020

महराजगंज : शिक्षकों के जीपीएफ खातों से एक अरब की राशि डूबने का खतरा, गोरखपुर जनपद से अब तक नहीं हुआ ट्रांसफर

महराजगंज : शिक्षकों के जीपीएफ खातों से एक अरब की राशि डूबने का खतरा, गोरखपुर जनपद से अब तक नहीं हुआ ट्रांसफर


महराजगंज बेसिक शिक्षा विभाग के जीपीएफ खाते से शिक्षकों की कटौती के करीब एक अरब रुपये गायब हैं। इससे सेवानिवृत्ति की दहलीज पर पहुंचे शिक्षक परेशान हैं। पिछले साल रिटायर हुए कुछ शिक्षकों का अभी तक जीपीएफ का भुगतान नहीं हो पाया है।

गोरखपुर जिले से महराजगंज के अलग होने के समय महराजगंज के शिक्षकों के जीपीएफ का 12 करोड़ रुपया बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं मिल पाया। वहीं पैसा अब ब्याज के साथ बढ़ कर करीब एक अरब हो गया है। जिले के बेसिक शिक्षा के जीपीएफ एकाउंट में पैसा ही नहीं है। इस वजह से शिक्षकों को अपनी कटौती से जमा धनराशि परही कर्ज नहीं मिल पा रहा है। 


प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह का कहना है कि गोरखपुर से बकाया जीपीएफ धनराशि नहीं आई तो शिक्षकों के भविष्य निधि की धनराशि के डूबने का खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

Wednesday, October 21, 2020

फतेहपुर : 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ, बीमा आदि के ससमय भुगतान करने हेतु पत्रावलियों की तैयारी कराने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ, बीमा आदि के ससमय भुगतान करने हेतु पत्रावलियों की तैयारी कराने के सम्बन्ध में।

Monday, August 10, 2020

जीपीएफ ट्रांसफर : कई डीआईओएस पर गिर सकती है कार्रवाई गाज

जीपीएफ ट्रांसफर : कई डीआईओएस पर गिर सकती है कार्रवाई गाज।

प्रयागराज : भविष्य निधि खातों धनराशि ट्रांसफर में लापरवाही पर कई से जिला विद्यालय निरीक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेन्द्र देव ने उप शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर मंडलवार ब्योरा मांगा है। रिपोर्ट मिलने पर शासन को कार्रवाई को प्रस्ताव भेजा जाएगा।



अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के भविष्य निर्वाह निधि खाते में 31 मार्च 2002 को लेखाशीर्षक 8338 स्थानीय निधियों की जमा में बैलेंस धनराशि को लेखाशीर्षक 8009 राज्य भविष्य निधि में ट्रांसफर करने को निर्देशित किया गया था। लेकिन अधिकांश जिलों में यह धनराशि ट्रांसफर नहीं की गई। इस लापरवाही से वर्तमान में बहुत अधिक धनराशि की आवश्यकता है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने जनपदों के अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उन पर कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के लिए अपर निदेशक को निर्देशित किया है।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, January 8, 2020

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा परिषद से दिनाँक 31 मार्च 2020 को होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के जी0पी0एफ0, बीमा, पेंशन पत्रावली उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा परिषद से दिनाँक 31 मार्च 2020 को होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के जी0पी0एफ0, बीमा, पेंशन पत्रावली उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में।








 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, January 2, 2019

फतेहपुर : मातृत्व अवकाश तथा जीपीएफ सम्बन्धी प्रेषित पत्रावलियों में अग्रसारण तिथि अंकन करने के सम्बन्ध में आदेश

कककक

Wednesday, July 11, 2018

कानपुर नगर : शिक्षामित्रों, अनुदेशको, आईटी/आरटी शिक्षकों की भविष्य निधि कटौती(रजिस्ट्रेशन) हेतु सूचना संकलित कर उपलब्ध कराए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

कानपुर नगर : शिक्षामित्रों, अनुदेशको, आईटी/आरटी शिक्षकों की भविष्य निधि कटौती(रजिस्ट्रेशन) हेतु सूचना संकलित कर उपलब्ध कराए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Friday, June 22, 2018

शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान निर्धारण, कोर्ट आदेश के अनुपालन में मृतक आश्रित शिक्षकों के जीपीएफ/पेंशन एवं शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के सम्बंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के मांगपत्र देखें

शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान निर्धारण, कोर्ट आदेश के अनुपालन में मृतक आश्रित शिक्षकों के जीपीएफ/पेंशन एवं शिक्षकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के सम्बंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के मांगपत्र देखें