DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label जौनपुर. Show all posts
Showing posts with label जौनपुर. Show all posts

Friday, January 17, 2025

अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने पर हाईकोर्ट ने बीएसए जौनपुर से मांगा शपथपत्र

अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने पर हाईकोर्ट ने बीएसए जौनपुर से मांगा शपथपत्र

हाई कोर्ट ने कहा- व्यक्तिगत हलफनामा दें अथवा हाजिर हों, अब 23 को सुनवाई


प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने संबंधी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जौनपुर के आदेश पर नाराजगी जताई है। व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर यह बताने के लिए कहा है कि किस विवेकाधिकार से उन्होंने बिना अधिकार पारित बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दाखिल अपील खारिज की है। अपील मेंबर सेक्रेटरी बेसिक एजुकेशन बोर्ड के समक्ष दाखिल की गई थी, किंतु आदेश बीएसए ने पारित किया है।


यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने प्राथमिक विद्यालय हरिपुर, सुजानगंज जौनपुर में कार्यरत अध्यापक सुशील कुमार यादव की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता आलोक कुमार यादव ने कहा कि बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई का अधिकार मेंबर सेक्रेटरी बेसिक एजुकेशन बोर्ड को है न कि बीएसए को है। अनुसार याची को 27 दिसंबर 2019 को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ अपील दाखिल की थी। बीएसए ने खुद अपील पर सुनवाई कर उसे खारिज कर दिया।

बीएसए के 13 नवंबर 2024 के आदेश को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने कहा है कि यदि हलफनामा दाखिल नहीं किया जाता है तो बीएसए 23 जनवरी 2024 को कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।

Sunday, March 20, 2022

जौनपुर DIOS हाईकोर्ट में तलब , विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का मामला

जौनपुर DIOS हाईकोर्ट में तलब , विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का मामला 


प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पर विचार करने के आदेश का पालन नहीं करने को प्रथमदृष्टया अवमानना का मामला मानते हुए जौनपुर के डीआईओएस राजकुमार पंडित को तलब किया है। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि क्यों न आदेश की अवहेलना के लिए अवमानना का आरोप तय किया जाए। कोर्ट ने उन्हें आदेश के अनुपालन का अवसर भी दिया है और कहा है कि अनुपालन होने पर उन्हें उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है, वह केवल अनुपालन हलफनामा दाखिल कर सकते हैं।


यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने अंकिता श्रीवास्तव की याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्य को सुनकर दिया है। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची की याचिका पर न्यायालय ने याची को प्रत्यावेदन देने और उसे जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर को चार माह में निर्णीत करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि विमला श्रीवास्तव केस के फैसले के आलोक में याची की अर्जी विवाहिता पुत्री होने के कारण निरस्त न की जाए। 



आरोप है कि जानकारी प्राप्त होने के बावजूद आदेश का अनुपालन अब तक नहीं किया गया। मामले के तथ्यों के अनुसार याची की मां शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर में कार्यरत थी। सेवाकाल में मृत्यु हो गई तो याची ने आश्रित कोटे में नियुक्ति की अर्जी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह कहते हुए अर्जी निरस्त कर दी कि विवाहिता पुत्री परिवार में शामिल नहीं है। इस पर उसने याचिका दाखिल की तो कोर्ट ने विमला श्रीवास्तव केस के निर्णय के आलोक में याची के मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

Tuesday, November 9, 2021

दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का समापन, प्रदेश भर के नवाचारी मॉडल शिक्षक हुए सम्मानित

दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी 'स्फुरण' का हुआ आयोजन, कल्पनाशीलता बढ़ाने और आदर्श शिक्षक बनने का संकल्प हुआ और मजबूत


दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का समापन,  प्रदेश भर के नवाचारी मॉडल शिक्षक हुए सम्मानित


■ द्वितीय दिवस रिपोर्ट 👇


जौनपुर। बेसिक शिक्षा में बदलाव ला रहे हैं नवाचारी शिक्षक प्रेरणा के अन्तर्गत शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ के तत्वावधान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मंगलवार को आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एडुस्टफ़ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया।


 बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में शिक्षकों ने नये-नये नवाचार करके शिक्षण कार्य को बहुत बेहतर बना रहे है। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि आदशर््ा शिक्षकों द्वारा किये गये सकारात्मक प्रयास व प्रस्तुति से सभी लोग प्रेरणा ले। जिससे बेसिक शिक्षा का उत्थान हो। मुख्य अतिथि डा अंकिता राज ने एडुस्टफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऊर्जावान शिक्षकों द्वारा जो भी नवाचारी कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय है निश्चित रूप से आज बेसिक शिक्षा में जो बदलाव की बयार महसूस की जा रही है वह आम जनमानस प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अपने पाल्यों के नामांकन को कराने के लिए सकारात्मक सोच को मजबूत कर रहा है। 


विशिष्ठ अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित व बीएसए वाराणसी राकेश सिंह ने भी संबोधित करते हुए शिक्षकों को उत्साहित व प्रेरित किया। विभिन्न जनपदों से आये चयनित शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास की पीपीटी प्रस्तुत की जिन्हें  उपस्थित शिक्षकों द्वारा बहुत सराहा गया।


 कार्यक्रम के बीच-बीच मे शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें झांसी के रविकांत व जार्ज एंथनी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के सभी माडल शिक्षको को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  संचालन धीरज सिंह ने किया। एडुस्टफ की संयोजक प्रीति श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदेश के सभी जनपदों के नवाचारी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।



प्रथम दिवस रिपोर्ट 👇


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ यूपी के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी 'स्फुरण' का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। पहले दिन सोमवार को उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एडुस्टफ़ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मुख्य विषय शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास है।


जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दें। जिलाधिकारी ने प्रीति श्रीवास्तव व उनकी एडुस्टफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बेसिक शिक्षा में नवाचार कर रहे हैं। उन्होंनेे शिक्षकों के कार्य को सराहनीय बताया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि माता-पिता बच्चों की प्रथम पाठशाला होते हैं। दूसरी पाठशाला स्कूल और शिक्षक होते हैं जो विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। ऐसे में शिक्षक की भूमिका उनके नैतिक मूल्यों के विकास में काफी महत्वपूर्ण होती है।


एडुस्टफ ने हैप्पी पैरेन्टिंग, रक्तदान, महिला कक्षा आदि कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किये है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव सकारात्मक रहें, नकारात्मकता को दूर करें, कल्पनाशीलता बढ़ायें, आदर्श शिक्षक बनें। 


विभिन्न जनपदों से आये चयनित शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास की पीपीटी प्रस्तुत की जिन्हें उपस्थित शिक्षकों द्वारा सराहा एवम स्वीकार भी किया गया। कार्यक्रम के बीच बीच मे शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिह्न एवं एडुस्टफ टीम द्वारा बनाई गई हमारे आदर्श (महान व्यक्तित्व) वीडियो श्रृंखला की सीडी भेंट की गई। 

इस मौके पर राजीव कुमार यादव, अविनाश सिंह,राजीव कुमार यादव, प्रिया पांडेय, संजय यादव, सुरेंद्र पटेल,सविता सिंह,रेनू जायसवाल, सर्वेष्ट मिश्रा,सुनील यादव, अशोक गुप्ता,आशिया फारुखी,राजू सिंह,सै मो मुस्तफा,अविनाश सिंह,संजय यादव, एसपी सिंह उपस्थित रहे। संचालन धीरज सिंह ने किया।

___ ____ ____ ____ _____ _____ _____ ____ ____ ____ 


जौनपुर : बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर एवं एडुस्टफ यूपी के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी 'स्फुरण' का आयोजन सोमवार से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। जिसका मुख्य विषय शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास रहा। वक्ताओं ने कहा कि कल्पनाशीलता बढ़ाएं और आदर्श शिक्षक बनें। शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


एडुस्टफ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सदैव सकारात्मक रहें, नकारात्मकता को दूर करें। कल्पनाशीलता बढ़ाएं, आदर्श शिक्षक बनें। 


एडुस्टफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समूह शिक्षा को नए आयाम तक ले जाएंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने प्रीति श्रीवास्तव व उनकी एडुस्टफ टीम की सराहना की। कार्यक्रम के बीच में शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। 


इस मौके पर सविता सिंह, रेनू जायसवाल, नेशनल अवार्डी सर्वेष्ट मिश्र, अशोक गुप्त, आशिया फारुखी, राजू सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, बीइओ अविनाश सिंह, संजय यादव, राजीव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन सह-संयोजक एडुस्टफ धीरज सिंह ने किया। आभार प्रीति श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Wednesday, November 3, 2021

जनपद जौनपुर में दिनांक 08 व 09 नवम्बर को "नवाचारी शैक्षिक प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास" विषयक 02 दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला / संगोष्ठी में प्रतिभाग के सम्बंध में प्रतिभाग के सम्बंध में।

जनपद जौनपुर में दिनांक 08 व 09 नवम्बर को "नवाचारी शैक्षिक प्रयास एवं  बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास" विषयक  02 दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला / संगोष्ठी में प्रतिभाग के सम्बंध में प्रतिभाग के सम्बंध में। 


Wednesday, August 11, 2021

जौनपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी

जौनपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी


🆕 नई विज्ञप्ति : 






पुरानी विज्ञप्ति : 




Monday, May 31, 2021

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।


जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, 

आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें। 


Monday, February 1, 2021

जौनपुर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी

जौनपुर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी।






Tuesday, December 29, 2020

जालौन / जौनपुर : सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान ARP से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर कार्यवाही के सम्बन्ध में

जालौन / जौनपुर : सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान ARP से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर कार्यवाही के सम्बन्ध में




Friday, October 23, 2020

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, जौनपुर में डीआईओएस की हुई मौत

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, जौनपुर में डीआईओएस की हुई मौत 

पूर्वांचल में कोरोना का संक्रमण फिलहाल तो थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार सुबह को जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमित डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी (48) का निधन हो गया। वे पिछले एक माह से कोरोना से ग्रसित थे। फिलहाल वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने पुष्टि की ।

Thursday, September 17, 2020

जानिए किन जिलों में घोषित हुआ पितृ विसर्जन का अवकाश

जानिए किन जिलों में घोषित हुआ पितृ विसर्जन का अवकाश


1 जौनपुर
2 आजमगढ़
3 मीरजापुर

Monday, September 14, 2020

जौनपुर : अब फ़ोन और वीडियो कॉल से होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी

जौनपुर : अब फ़ोन और वीडियो कॉल से होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी


जौनपुर। अब परिषदीय विद्यालयों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। बीएसए कार्यालय समेत सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। जहाँ से प्रतिदिन खंड शिक्षा अधिकारी कम से कम 25 ग्राम प्रधानों और इतने ही शिक्षकों से फोन पर बात करेंगे। प्रधानाध्यापक और शिक्षक स्कूल आए हैं या नहीं, स्कूल में मिशन कायाकल्प से कितना काम हुआ, क्या बाकी है जैसी अन्य जानकारी भी ली जाएगी। इसी कंट्रोल रूम से अध्यापकों को वीडियो काल कर उनकी उपस्थिति ली जाएगी।



परिषदीय विद्यालयों की ऑनलाइन जांच के लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। बक्शा से इस व्यवस्था का शुभारंभ भी कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के विद्यालयों की निगरानी बीएएसए कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। -प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए


हर कंट्रोल रूम पर एक रजिस्टर होगा जिसपर सारे विवरण दर्ज किए जाएंगे। किससे और कब किस संबंध में बात की गई इसका सारा लेखाजोखा उस रजिस्टर में दर्ज होगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से भी विद्यालय का फीडबैक लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनपद में 2416 प्राथमिक और 778 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में 3.98 लाख छात्रों का नामांकन हुआ है और उन छात्रों को पढ़ाने के लिए 9992 शिक्षक हैं। इन विद्यालयों की निगरानी के लिए पहले से ही सभी विकास खंड में एक एक खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती की गई है। कोविड-19 के इस दौर में अभी विद्यालयों में बच्चे नहीं आ रहे हैं लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इधर बीच हुई जांच में कई विद्यालय बंद मिले तो संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई भी हुई।

Tuesday, August 18, 2020

जौनपुर : मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष ने बीएसए व एबीएसए पर दर्ज कराया मुकदमा

जौनपुर : मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ  के जिलाध्यक्ष ने बीएसए व एबीएसए पर दर्ज कराया मुकदमा 

जलालपुर– क्षेत्र के निवासी मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के न्याय संगत आवाज को दबाने के लिए बीएसए जौनपुर प्रवीण कुमार तिवारी तथा एबीएसए मुँगराबादशाहपुर जवाहरलाल यादव ने निलंबित करने और नौकरी खा जाने की धमकी दी तो प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के जिलाध्यक्ष रामआसरे यादव के सहयोग से 156(3) के तहत कोर्ट से एबीएसए मुँगराबादशाहपुर तथा बीएसए जौनपुर के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने का मजिस्ट्रेट से आदेश करा लिए है । और दोनों लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज होते ही जनपद के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है ।
गौरतलब हो कि शासनादेश के विरुद्ध सम्बद्धता कर बीएसए के आदेश पर एबीएसए जवाहरलाल यादव ने मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र में कार्यरत मृतक आश्रित कर्मचारी मनोज कुमार मौर्य की 15 जुलाई 2020 को ड्यूटी करते समय पेड़ की डाली हाथ पर गिरने से हाथ टूट गया । और अधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया । इस घटना की जानकारी जब प्रदेश उपाध्यक्ष को हुई तो एबीएसए तथा बीएसए से शासनादेश के विरुद्ध ड्यूटी क्यों लगाई गई के सम्बंध में बात किया तो गुस्साए बीएसए ने प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यरत विद्यालय पुरेंव वि.खं. जलालपुर पर 17जुलाई 2020 को सुबह साढ़े सात बजे ही मड़ियाहूं के एबीएसए मनोज यादव से जाँच कराकर सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया । और स्पष्टीकरण की माँग करते हुए कार्यवाही कर दिए । जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मैं उस दिन छुट्टी पर था । एबीएसए जलालपुर शशिकांत श्रीवास्तव को छुट्टी के लिए लिखित मैसेज भेज दिया था । बावजूद इसके मेरा भी वेतन रोक दिया गया । और मुझे निलंबित करने की धमकी दी गई । मृतक आश्रित कर्मचारी मनोज कुमार मौर्य ने जब एबीएसए मुगराबादशाहपुर से फोन पर बात करके पूछा कि सर मेरी क्या गलती है । मेरा हाथ भी टूटा और मेरे ऊपर कार्यवाही भी कर रहे है मै मर जाऊंगा तो उन्होंने कहा कि मरो या जियो कार्यवाही होकर रहेगी । न्याय पाने के उद्देश्य से इस मामले को थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक तक लेकर गये लेकिन न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने एबीएसए मुँगराबादशाहपुर जवाहरलाल यादव तथा बीएसए जौनपुर प्रवीण कुमार तिवारी के ऊपर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया । उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रदेश से लेकर जनपद तक के सभी संगठन लामबंद हो चुके है । अब किसी भी अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

साभार- तरुणमित्र लखनऊ एडिशन

Sunday, August 2, 2020

जौनपुर : बेसिक में समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक की कोरोना से हुई मौत, मौत के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के लिए गए सैम्पल

जौनपुर : बेसिक में समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक की कोरोना से हुई मौत, मौत के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के लिए गए सैम्पल।


जौनपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक पद पर तैनात महिला (52) को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रेहटी में बने एल-2 श्रेणी के अस्पताल में भेज दिया गया था। हालत बिगड़ने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलने के बाद बीएसए कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी जांच के लिए सैंपल दिया है।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, June 15, 2020

फर्जीवाड़ा : कासगंज में 'अनामिका के बाद अब 'प्रीती' की तलाश

कासगंज में 'अनामिका के बाद अब 'प्रीती' की तलाश 


कासगंज। प्रदेश में अब फर्जी प्रीती यादव की खोज शुरू हो गई है। दो जिलों में मैनपुरी की प्रीती यादव के नाम से फर्जी शिक्षकों मिलने के बाद खलबली मच गई है। बीएसएफ अंजलि अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के डीसी को पत्र जारी कर तलाश शुरू करने को कहा है। 


अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शिक्षकों नौकरी करती रहीं। अब मैनपुरी जनपद की प्रीती यादव के दस्तावेजों पर आजमगढ़ व जौनपुर जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में दो फर्जी शिक्षकों मिली हैं। ऐसे में अब प्रीती को लेकर भी कासगंज शिक्षा विभाग बेहद संवेदनशील है।



फर्जीवाड़ा : प्रीति यादव को बर्खास्त कर दर्ज कराया मुकदमा, कसा पुलिस जांच का शिकंजा


जौनपुर। जौनपुर व आजमगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज में प्रीति यादव के नाम से फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे पूर्णकालिक शिक्षक और आजमगढ़ जनपद के पवई विकासखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन के रूप में नौकरी करने वाली प्रीति यादव पुत्री लाल बहादुर सिंह यादव के खिलाफ शनिवार की रात जौनपुर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। 


बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएसए प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने आनन-फानन में रविवार को ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा जौनपुर में वेतन के रूप में एक लाख 40 हजार रुपए और आजमगढ़ जनपद में डेढ़ लाख रुपए वेतन के रूप में लिए जाने के मामले में रिकवरी के लिए पुलिस की मदद से कागजी प्रपत्र तैयार कर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेशस्तर पर फर्जी शिक्षकों के बड़े खुलासे के बाद जौनपुर में भी प्रीति यादव के नाम से हुए खुलासा हुआ था। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।

Friday, January 10, 2020

जौनपुर : सॉल्वर बैठाने में शिक्षामित्र बर्खास्त, शिक्षक निलंबित, टीईटी में धांधली के आरोप में भेजे गए जेल

जौनपुर : सॉल्वर बैठाने में शिक्षामित्र बर्खास्त, शिक्षक निलंबित, टीईटी में धांधली के आरोप में भेजे गए जेल।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, December 6, 2019

जौनपुर : 500 ग्राम दूध में 63 बच्चों को पिलाने का प्रकरण, प्रoअo निलंबित, बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

जौनपुर : 500 ग्राम दूध में 63 बच्चों को पिलाने का प्रकरण, प्रoअo निलंबित, बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
एमडीएम दूध मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
December 06, 2019  
जासं, जौनपुर : मछलीशहर ब्लाक के अइलहा प्राथमिक विद्यालय में पाउडर वाला 500 सौ ग्राम दूध 63 बच्चों को पिलाने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक बांकेलाल पांडेय को निलंबित कर दिया और खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बुधवार को जागरण पड़ताल में मामला उजागर होने पर गुरुवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए राजेंद्र प्रसाद ने यह कार्रवाई की। उन्होंने एबीएसए को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों में जाकर मिड-डे-मील की गुणवत्ता जरूर परखें। इस दौरान प्रधानाध्यापक दूसरे दिन भी विद्यालय से गैरहाजिर मिले। एबीएसए भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। दायित्वों का निर्वहन नहीं करने में खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। एमडीएम कार्य में प्रधान को भी सम्मिलित करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई को डीपीआरओ को पत्र भी लिखा।
एमडीएम दूध पीकर पांच बच्चे बीमार

जासं गाजीपुर : नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को मिड-डे-मील में खिचड़ी व दूध पीने वाले कक्षा एक के पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर अभिभावक बच्चों को लेकर निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचे तो मिड-डे-मील में गड़बड़ी का पता चला। हालांकि इलाज के बाद बच्चे स्वस्थ हैं। गुरुवार सुबह अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हो-हल्ला किया।

Sunday, November 3, 2019

जौनपुर : ARP पद के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें विज्ञप्ति सह सामान्य निर्देश

जौनपुर : ARP पद के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें विज्ञप्ति सह सामान्य निर्देश

Sunday, October 6, 2019

दु:खद : जौनपुर में रसोइया को बचाने में करंट से प्रधानाध्यापक की मौत


दु:खद : जौनपुर में रसोइया को बचाने में करंट से प्रधानाध्यापक की मौत


Sunday, September 1, 2019

जौनपुर : प्रेरणा एप का विरोध, 203 समन्वयकों का इस्तीफा

प्रेरणा एप का विरोध, 203 समन्वयकों का इस्तीफा





Tuesday, December 18, 2018

जौनपुर : स्कूल में पशु , सड़क पर क्लास, दूसरे दिन भी स्कूल बने छुट्टा पशुओं की जेल, सिरकोनी के गोपीपुर में बैरंग लौटे छात्र


स्कूल में पशु , सड़क पर क्लास, दूसरे दिन भी स्कूल बने छुट्टा पशुओं की जेल, सिरकोनी के गोपीपुर में बैरंग लौटे छात्र