DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label समय परिवर्तन. Show all posts
Showing posts with label समय परिवर्तन. Show all posts

Tuesday, April 21, 2026

हीट वेव के दृष्टिगत मदरसों में भी पठन-पाठन का समय परिवर्तन, 8 से 2 बजे के स्थान पर अब 7 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होंगे संचालित

हीट वेव के दृष्टिगत मदरसों में भी पठन-पाठन का समय परिवर्तन,  8 से 2 बजे के स्थान पर अब 7 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होंगे संचालित 



Wednesday, April 8, 2026

परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मांग, माध्यमिक विद्यालयों की तुलना में अधिक शिक्षण अवधि पर जताई चिंता

परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मांग, माध्यमिक विद्यालयों की तुलना में अधिक शिक्षण अवधि पर जताई चिंता


लखनऊ/हरदोई, 7 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में विद्यालयों का समय तत्काल परिवर्तित किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, जबकि माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:50 से 12:50 तक है। इस असमानता के कारण छोटे बच्चों को अधिक गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनके बीमार होने की संभावना बढ़ रही है।

शिक्षक संघ ने विशेष रूप से बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों—जैसे जालौन, महोबा, हमीरपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा और झांसी—का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा, कई गांवों में बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है, जिससे गर्मी में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

संघ ने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षण कार्य का समय लगभग 5 घंटे निर्धारित है, इसलिए विद्यालय समय को सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जा सकता है। इससे बच्चों को तेज धूप और लू से राहत मिलेगी तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

ज्ञापन में शासन से मांग की गई है कि बच्चों के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय शीघ्र ही संशोधित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे पर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे लाखों विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी।


Friday, January 2, 2026

बदले हुए समय के अनुसार आज से खुल जाएंगे सूबे के माध्यमिक विद्यालय

बदले हुए समय के अनुसार आज से खुल जाएंगे सूबे के माध्यमिक विद्यालय

लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक विद्यालय दो जनवरी से खुल जाएंगे। विद्यालय बदले हुए समय के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए विद्यालयों के समय को एक घंटा कम किया गया है। पहले इनका समय सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक का था। हालांकि, तीन जनवरी को हजरत अली के जन्मदिवस की छुट्टी रहेगी। बता दें, सीएम ने प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए 29 दिसंबर से एक जनवरी तक कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया था। 


भीषण ठंड के चलते माध्यमिक विद्यालय का समय बदला

लखनऊ। प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। आगे बदले हुए समय पर विद्यालय खुलेंगे। विद्यालय अब सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक चलेंगे। पहले यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक था। इस तरह विद्यालयों का समय एक घंटे कम हो गया है। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी आदेश प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालय पर लागू होगा। निदेशक ने सभी डीआईओएस को अगले आदेश तक यही समय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 


Friday, June 13, 2025

लू और तपिश को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने की 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग, सीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा गया ज्ञापन

लू और तपिश को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने की 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग, सीएम व महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजा गया ज्ञापन


लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को भी शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार व महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र भेजकर इसकी मांग उठाई।



प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री आशुतोष मिश्र ने कहा कि उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जबकि 16 जून से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती होती है। भीषण गर्मी को देखते हुए 16 जून से विद्यालय खोलने पर पुर्नविचार करते हुए 01 जुलाई से विद्यालय का संचालन सुनिश्चित कराएं।

शिक्षकों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक प्रकाश साहू व प्रदेश महामंत्री आलोक सिंह यादव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर भीषण गर्मी व लू को देखते हुए 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। क्योंकि इस भीषण गर्मी व लू में विद्यालय खोलने से छात्रों व शिक्षकों दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जाएं।


 


भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जाएं, शिक्षक संगठनों ने दिया ज्ञापन, 16 जून से खुलने हैं स्कूल

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जुलाई से खुलने हैं। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। 

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छु‌ट्टी को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस समय लू चल रही है। जो बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में 16 जून से स्कूल खोलने का निर्णय उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी व प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने की मांग की है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार व बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से मिलकर भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को खोलने की तिथि बढ़ाने की मांग की है।






ग्रीष्मावकाश को 30 जून तक बढ़ाने और विद्यालय समय में बदलाव किए जाने की मांग