DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label सहारनपुर. Show all posts
Showing posts with label सहारनपुर. Show all posts

Tuesday, June 13, 2023

शिक्षकों की घर वापसी में बाधा बनी पोर्टल पर दी गई गलत जानकारी, दर्शाई गई रिक्त पदों की संख्या और असल में रिक्त पदों में जमीन-आसमान का अंतर

शिक्षकों की घर वापसी में बाधा बनी पोर्टल पर दी गई गलत जानकारी, दर्शाई गई रिक्त पदों की संख्या और असल में रिक्त पदों में जमीन-आसमान का अंतर

शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सूची दुरुस्त कराने की मांग की


सहारनपुर। वर्षों से अन्य जनपदों में तैनात शिक्षकों की घर वापसी में पोर्टल पर दर्शाई गई गलत जानकारी बाधा बन रही है। शिक्षकों का आरोप है कि पोर्टल पर डाली गई सूची में दर्शाई गई रिक्त पदों की संख्या और असल में रिक्त पदों में जमीन-आसमान का अंतर है।


कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि पोर्टल पर डाली गई सूची में सहारनपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या शून्य दर्शाई गई है, जबकि विभाग से प्राप्त सूची में 311 पद खाली हैं। ऐसे में यदि कोई उक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहे तो नहीं कर सकता।


प्राथमिक विद्यालयों में 70 पद रिक्त दिखाए गए हैं, जबकि विभाग से प्राप्त सूची में 1,348 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि 42 जनपदों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या शून्य दर्शाई गई है।


इससे साबित होता है कि पूरी सूची में गड़बड़ी है। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में सांसद और विधायकों से मिलकर भी अपनी बात रखेंगे।


इस दौरान विशाल कुमार लांबा, अरुण कुमार, सौतम सिंह, टीटू सिंह, ओमवीर, सतबीर कुमार, वीरेंद्र पंवार, मनीष चौहान, रविंद्र, रजनीश कुमार, अवनीश और नदीम खान आदि शामिल रहे। 



कुछ शिक्षक जिलाधिकारी और हमसे मिले हैं। शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल पर डाली गई सूची में रिक्त पदों की संख्या गलत दर्शाई गई है, जबकि असल में सैकड़ों की संख्या में पद रिक्त हैं। विद्यालयों में रिक्त पदों की पूरी संख्या मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध है। जो सूची स्थानांतरण के लिए पोर्टल पर डाली गई है उसमें कैसे गड़बड़ी हुई है यह शासन स्तर का मामला है। हम अपने स्तर से शिक्षकों की बात शासन तक बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी


Sunday, October 23, 2022

देवबंद का विश्वविख्यात मदरसा दारुल उलूम मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

देवबंद का विश्वविख्यात मदरसा दारुल उलूम मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं


सहारनपुर : देवबंद का विश्वविख्यात मदरसा दारुल उलूम मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं है। यह गैर सहायता प्राप्त मदरसा है, जो सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत है। उत्तर प्रदेश में सर्वे के दौरान करीब 7500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। टीम अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक जिलाधिकारियों को देंगी। जिलाधिकारी रिपोर्ट 15 नवंबर तक शासन को उपलब्ध कराएंगे। 


वहीं, पूरे प्रदेश में मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 16,513 मदरसे हैं। सर्वाधिक 550 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं। शासन के निर्देश पर 10 सितंबर से 20 अक्टूबर तक मदरसों का सर्वे किया गया। देवबंद का दारुल उलूम भी मदरसा बोर्ड से पंजीकृत नहीं है। इसका पंजीकरण सोयाइटी एक्ट के तहत हुआ है। 


डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग की सर्वे टीम द्वारा निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें मदरसों का पाठयक्रम, स्थापना वर्ष, संस्थापक, संचालित करने वाली संस्था, छात्रों की संख्या, मदरसे को सरकारी मदद व शिक्षकों की संख्या आदि पर बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की गई है। 


डीएम ने कहा कि दारुल उलूम मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं है लेकिन इसे अवैध नहीं कहा जा सकता। जो मदरसे सरकार से सहायता प्राप्त हैं, उनका अल्पसंख्यक विभाग में पंजीकरण होता है। जो मदरसे सरकार से मदद नहीं ले रहे उनको अवैध नहीं कह सकते, जब तक कि यह पुष्टि न हो जाए कि उनको प्राप्त मदद का स्रोत उचित नहीं है। इन्हें गैर मान्यता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्त मदरसा कहा जाएगा।

Wednesday, September 22, 2021

सहारनपुर : उर्दू शिक्षक संघ की मांग पर अन्य निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ उर्दू की पुस्तकों का भी तत्काल वितरण किये जाने का आदेश जारी

सहारनपुर : उर्दू शिक्षक संघ की मांग पर अन्य निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ उर्दू की पुस्तकों का भी तत्काल वितरण किये जाने का आदेश जारी


 

Saturday, February 6, 2021

बेसिक स्कूलों में दान से बनेंगी स्मार्ट कक्षाएं, विभाग और विद्यालय खुद ही करेंगे दानदाताओं की तलाश

बेसिक स्कूलों में दान से बनेंगी स्मार्ट कक्षाएं, विभाग और विद्यालय खुद ही करेंगे दानदाताओं की तलाश


सहारनपुर। जिले के सभी परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाने की योजना है। लेकिन इसके लिए सरकार एक रुपये भी खर्च नहीं करेगी बल्कि विभाग और विद्यालय प्रबंधन खुद ऐसे दानदाता की तलाश करेंगे जो इन क्लासों को बनाने में आर्थिक मदद कर सकें। खास बात यह है कि ऐसे स्मार्ट क्लासों के बाहर उन दान दाताओं के नाम की प्लेट लगाई जाएगी।


नए सत्र अप्रैल 2021 से परिषदीय विद्यालयों में एनसीईआरटी किताबें बदलने जा रही है। इनके हर अध्याय पर अलग बार कोड डाला गया है। इस बार कोड को दिशा एप के जरिए स्केन कर पूरे अध्याय को स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि पर ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है। चूंकि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। शिक्षकों के लिए स्मार्ट फोन से पूरी क्लास को ऑनलाइन पढ़ाना संभव नहीं है। 


ऐसे में हर विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा ने ऐसे लोगों या संस्थाओं की तलाश करने को कहा है जो स्मार्ट क्लास के लिए आर्थिक मदद या फिर सामान जैसे जनरेटर, इनवर्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर आदि दे सकें। बेसिक शिक्षा परिषद ने यह भी कहा है कि जो लोग इसमें सहयोग करेंगे उनके नाम की प्लेट क्लास के बाहर लगाई जाएगी।

जिले में 1332 स्मार्ट क्लास की जरूरत
जनपद में वर्तमान में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 116 विद्यालयों में दो साल से स्मार्ट क्लास चल रही हैं, जो खनन के पैसे से जिला प्रशासन द्वारा बनवाई गई हैं। इस प्रकार वर्तमान में 1332 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें स्मार्ट क्लास की जरूरत है।



प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाई जानी हैं। जनपद में कोई भी व्यक्ति, संस्था, एनजीओ या संगठन स्मार्ट क्लास के लिए पैसा या सामान दान कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकता है। स्मार्ट क्लास बनने के बाद निश्चित रूप से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। - रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

Friday, February 5, 2021

शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की कटौती पर शिक्षक संगठनों की चिंताओं से अवगत कराते हुए वित्त एवम लेखाधिकारी सहारनपुर ने वित्त नियंत्रक को पत्र लिख मांगा मार्गदर्शन

शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की कटौती पर शिक्षक संगठनों की चिंताओं से अवगत कराते हुए वित्त एवम लेखाधिकारी सहारनपुर ने वित्त नियंत्रक को पत्र लिख मांगा मार्गदर्शन


Monday, January 25, 2021

सहारनपुर : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में

सहारनपुर : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में ।


Saturday, January 2, 2021

सहारनपुर : अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ उ0प्र0 को शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालय से पत्राचार हेतु मान्यता प्रदान करने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

सहारनपुर : अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ उ0प्र0 को शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालय से पत्राचार हेतु मान्यता प्रदान करने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें


 

Monday, November 23, 2020

सहारनपुर : SBTC शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन को शिक्षक समस्याओं हेतु पत्राचार करने हेतु मान्य किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी, देखें

सहारनपुर : SBTC शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन को शिक्षक समस्याओं हेतु पत्राचार करने हेतु मान्य किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी, देखें



Friday, October 2, 2020

सहारनपुर : तीन मान्यता प्राप्त संगठनों के अतिरिक्त अन्य किसी संघ के पदाधिकारियों के मांगपत्र पर विचार न किये जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी

सहारनपुर : तीन मान्यता प्राप्त संगठनों के अतिरिक्त अन्य किसी संघ के पदाधिकारियों के मांगपत्र पर विचार न किये जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी



Saturday, June 13, 2020

सहारनपुर में अनामिका शुक्ला बनकर काम कर रही थी कोई और महिला, वॉर्डन बर्खास्त, नियुक्त करने वालों को बचाने का आरोप

सहारनपुर में अनामिका शुक्ला बनकर काम कर रही थी कोई और महिला, वॉर्डन बर्खास्त, नियुक्त करने वालों को बचाने का आरोप


सहारनपुर : अनामिका शुक्ला के नाम पर हुए फर्जी नियुक्ति कांड में सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वॉर्डन को बर्खास्त कर दिया गया है। सहारनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह ने बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक और विद्यालय की वॉर्डन को नोटिस भेजकर जबाव मांगा था। जवाब मिलने पर पहली नजर में दोनों की ही लापरवाही सामने आई थी।


 इस पर वार्डन ललिता देवी को राजकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और अनामिका शुक्ला के कार्यभार ग्रहण करने के समय नियुक्ति पत्र में अंकित निर्देशों का अनुपालन न करने और उच्चाधिकारियों के बिना मानदेय जारी करने को लेकर वार्डन की लापरवाही पर उसकी संविदा समाप्त कर दी गई। इसी तरह जिला समन्वयक के खिलाफ कार्यवाही को भी शासन को लिखा गया है। 


इस प्रकरण में वार्डन ललिता शर्मा का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने उसे बली का बकरा बनाया है। गलती केवल उसी की नहीं, बल्कि चयन समिति की भी है। जो नियुक्ति पत्र विद्यालय में आया था, उसमें जिन अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Wednesday, January 22, 2020

सहारनपुर : ऑफलाइन अवकाश स्वीकृत किये जाने सम्बन्धी आदेश में हुआ संशोधन, केवल बिना आईडी वाले शिक्षकों को मिलेगा ऑफलाइन अवकाश

सहारनपुर : ऑफलाइन अवकाश स्वीकृत किये जाने सम्बन्धी आदेश में हुआ संशोधन, केवल बिना आईडी वाले शिक्षकों को मिलेगा ऑफलाइन अवकाश

सहारनपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर प्रतिकर एवं आकस्मिक अवकाश ऑफलाइन स्वीकृत किये जाने हेतु बीएसए का आदेश जारी, देखें

Wednesday, January 8, 2020

सहारनपुर : 09 जनवरी 2020 तक शीतावकाश घोषित

सहारनपुर : 09 जनवरी 2020 तक शीतावकाश घोषित

Tuesday, December 17, 2019

पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, सहारनपुर में 18 से 21 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज

पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, सहारनपुर में 18 से 21 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज

आधा दिसंबर बीतने के बाद ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को जहां पारा नीचे पहुंच गया वहीं मंगलवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी कोहरा छाया रह सकता है। वहीं सहारनपुर जिले में सर्दी के कारण डीएम ने सभी स्कूल कॉलेजों को कल से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और शीतलहर सर्दी का प्रकोप बढ़ा रही है। विभिन्न जिलों में लोग सर्दी से कांप रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। कोहरे के कारण लोग सड़कों पर कम ही दिखे। बहुत ही ज्यादा जरूरत होने पर लोग अपने घरों से निकले।

Friday, December 13, 2019

सहारनपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रिक्त पदों को भरने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें रिक्त पदों का विवरण

सहारनपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रिक्त पदों को भरने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें रिक्त पदों का विवरण।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, December 5, 2019

सहारनपुर : दिनाँक 06 दिसम्बर को शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित, आदेश देखें

सहारनपुर : दिनाँक 06 दिसम्बर को शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित, आदेश देखें

Wednesday, August 28, 2019

सहारनपुर : मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत गुणवत्ता पूर्वक भोजन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में


मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत गुणवत्ता पूर्वक भोजन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में




Tuesday, July 23, 2019

सहारनपुर : समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन व प्रबंधन हेतु बिंदुवार निर्देश जारी, आदेश देखें

सहारनपुर : समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन व प्रबंधन हेतु बिंदुवार निर्देश जारी, आदेश देखें।


Sunday, July 21, 2019

सहारनपुर : 68500 भर्ती में निरन्तर 5 वर्ष का निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने पर चयन/नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 जुलाई 2019 को, विज्ञप्ति देखें

सहारनपुर : 68500 भर्ती में उत्तर प्रदेश राज्य में निरन्तर 5 वर्ष का निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने पर चयन/नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 जुलाई 2019 को, विज्ञप्ति देखें।

Tuesday, July 2, 2019

सहारनपुर : 6 जुलाई तक शिक्षण कार्य रहेगा बंद, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश प्रति देखें

सहारनपुर : 6 जुलाई तक शिक्षण कार्य रहेगा बंद, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश प्रति देखें

Tuesday, June 18, 2019

सहारनपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

सहारनपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।