DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, May 18, 2017

महराजगंज : बिना मान्यता के चल रहे 34 विद्यालयों के विरुद्ध बीईओ ने नोटिस जारी कर विद्यालय तत्काल बंद करने का दिया निर्देश

महराजगंज : शासन के निर्देशानुसार मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे कान्वेंट स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा धर्मेन्द्र पाल ने नोटिस जारी कर तत्काल विद्यालयों का संचालन बंद का निर्देश जारी किया है । साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपना मान्यता प्रपत्र 15 दिनों में प्रस्तुत करने की बात 1कही गई, लेकिन तब तक विद्यालयों का संचालन नहीं करने का निर्देश भी दिया। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में पं जेपीसी मेमोरियल इंटर कालेज जगदौर सेमरा ढाला, राम प्रसाद बिस्मिल कन्या इंटर कालेज पचमा जमुई पंडित, लक्ष्मी नारायण राजेन्द्र प्रसाद इंटर कालेज बरोहियां, एएसजीएम इंटर कालेज पिपरियां जमुई पंडित, अन्नपूर्णा देवी उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुई पंडित, नव निर्माण पब्लिक इंटर कालेज सेमरी पिपरा बाजार, मनोरमा देवी इंटर कालेज सेखुई, क्षत्रपति शिवाजी इंटर कालेज रुद्रौली, परमावती देवी इंटर कालेज रुद्रौली, जयप्रकाश इंटर कालेज देउरवां भेड़िया, बीआरडी पूर्व माध्यमिक विद्यालय देउरवां, संत जोन्स पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरचौली मदनपुरा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहनापुर, काली स्थान चिल्ड्रेन प्राथमिक विद्यालय मोहनापुर, मां कस्तूरबा गांधी शिशु शिक्षा विहार कुइयां कंचनपुर, इसरावती देवी सेन्ट्रल पब्लिक कन्या जूनियर हाईस्कूल पतरेंगवां, पारसनाथ चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मुड़ेराकला, भगवंत मणि शिशु ज्ञान मंदिर बौलिया राजा, रेनबो अकादमिक पतरेंगवां, वैदिक गुरूकुल इण्टरमीडीएट कालेज बड़हरामीर, गाडविन पब्लिक स्कूल सोहगौरा, सीताराम शिशु ज्ञान मंदिर सिन्दुरियां, कीप्स जोन्स इंटर कालेज मंगलापुर सिन्दुरियां, गुरुकुल शिक्षण संस्थान पिपरा कल्याण, मदर प्राइड पब्लिक स्कूल पिपरा सोनाड़ी, एपीएस एजुकेशन एकेडमी पिपरिया गुरु गो¨वद राय, रायल प्ले वे स्कूल सिन्दुरियां, ठाकुर जी विराजमान शिशु ज्ञान मंदिर परसामीर, सरस्वती कन्या पब्लिक स्कूल नदुआ, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल नदुआ, मदरसा अनवारूल नदुआ, अलमाइट एकेडमी बसंतपुर राजा, ज्ञान स्थली सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल केवलापुर व सोमनाथ मेमोरियल सेन्ट्रल स्कूल बरगदही बसंतनाथ शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा धर्मेन्द्र पाल ने बताया कि इनमें से लगभग 10 विद्यालयों के पास किसी तरह की मान्यता नहीं मिली और अधिकांश विद्यालयों में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की मान्यता पर हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं संचालित मिलीं ।


No comments:
Write comments