DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, May 21, 2017

देवरिया : मांगों को लेकर रसोइया महासंघ ने किया प्रदर्शन , कहा : एनजीओ को किया जाय समाप्त

देवरिया : मांगों को लेकर रसोइया महासंघ ने किया प्रदर्शन , कहा : एनजीओ को किया जाय समाप्त

जागरण संवाददाता, देवरिया: अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के बैनर तले रसोइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को पांच सूत्री मांग पत्र सौंप कर रसोइया को नियमित करने की मांग की है।आंदोलनकारियों का कहना है कि शासनादेश की आड़ में ग्राम प्रधान हर साल पुराने रसोइया को हटाकर अपने चहेते को कार्य पर रख लेते हैं। सरकार को हर साल चयन के शासनादेश को वापस लेना चाहिए। पाल्य अनिवार्यता समाप्त की जाए क्योंकि रसोइया के रूप में अधिक उम्र की महिलाएं और विधवा कार्य कर रही हैं। मानदेय ग्राम प्रधान के बजाय सीधे खाते में भेजा जाय। ताकि समय से हम लोगों को पारिश्रमिक मिल सके। मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को समाप्त किया जाय। एनजीओ को कार्य मिलने से हजारों रसोइया भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। वर्ष के 11 माह कार्य करने के बावजूद हमें 10 माह का ही मानदेय मिलता है। यह न्याय संगत नहीं है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 29 मई से गोरखपुर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ गौतम, जिलाध्यक्ष संगीता यादव, जिला सचिव जगदीश प्रसाद, राबड़ी देवी, रागिनी गोड़, अनिता ठाकुर, सविता देवी, सुनीता देवी, राधिका, महेन्द्र यादव, सुजीन्द्र, रामायण प्रसाद, हाजरा खातुन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:
Write comments