पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का धरना आज से
खबरें कर्मचारियों की
सोशल ऑडिट महासंघ के प्रदर्शन में महिला प्रदर्शनकारी बेहोश हो गई।
एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : कृषि विभाग के अनुभाग पांच में तैनात समीक्षा अधिकारी अशोक कुमार शुक्ल को सोमवार को कार्यालय में ही ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी संगठन ने इसके बाद प्रमुख सचिव को घेराव किया और उनपर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए। प्रमुख सचिव ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।
अशोक कुमार शुक्ल सोमवार को अपने अनुभाग में काम कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। सचिवालय कर्मचारी पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले गए और फिर उन्हें ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने कहा कि संबंधित विभाग के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने यहां कर्मचारियों के उत्पीड़न और छुट्टी के दिनों में भी बुलाने की बात कही है। सचिवालय संघ ने सीएम से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करें। वहीं प्रमुख सचिव कृषि रजनीश गुप्ता ने कहा कि अनुभाग पांच सबसे कम लोड वाला अनुभाग है। किसी भी कर्मचारी को सामान्य तौर पर ड्यूटी आवर्स के बाद नहीं रोका जाता है। उन्होंने केजीएमयू वीसी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बेहतर इलाज की व्यवस्था की भी बात की है। पीड़ित समीक्षा अधिकारी तीन माह बाद रिटायर होने जा रहे हैं। प्रमुख सचिव से बात और उनके कार्यालय के घेराव के दौरान यादवेंद्र मिश्र के अलावा ओंकार नाथ तिवारी, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, विजय निगम, सचिन गोयल, संजीव सिन्हा समेत अन्य लोग थे।
समीक्षा अधिकारी को कार्यालय में ब्रेन स्ट्रोक
NBT•एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : लोक निर्माण विभाग में सड़क निर्माण निगम बनाए जाने के खिलाफ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ का मुख्यालय पर धरना मंगलवार से शुरू होगा।
महासंघ के मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शासन की इस नीति के खिलाफ मंगलवार और बुधवार को मुख्यालय पर धरना देंगे। अगर धरने के बाद भी शासन ने इसे वापस न लिया, तो 28 जून को लखनऊ में रैली कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
कर्मचारी संगठनों ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
No comments:
Write comments