DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, November 9, 2017

गोरखपुर : ब्लाकों ने अभी भी नहीं भेजा मानव संपदा विवरण, तीन महीने से रोका गया है खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन


सरकारी कर्मियों का डाटा आनलाइन करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग अपने यहां तैनात सभी कर्मचारियों, शिक्षकों का विवरण तैयार कर रहा है। विवरण न मिलने के कारण 19 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) तथा नगर शिक्षा अधिकारी का वेतन रोक दिया गया था। इस सप्ताह नगर क्षेत्र का विवरण मिल जाने के बाद नगर शिक्षा अधिकारी का वेतन रिलीज कर दिया गया। शेष 19 बीईओ का वेतन रुका रहेगा।

राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सर्विस का पूरा विवरण आन लाइन करने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा कार्यालय भी विवरण जुटाने में लगा है। बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर मानव संपदा का विवरण भेजने को कहा गया था। इसे न भेजने के कारण सभी का वेतन अगस्त महीने में रोक दिया गया था। पिछले सप्ताह सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विवरण न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

नगर क्षेत्र का विवरण इस सप्ताह उपलब्ध करा दिया गया। इसके बाद नगर शिक्षा अधिकारी के वेतन पर लगी रोक हटा दी गई। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि नगर शिक्षा अधिकारी ने विवरण उपलब्ध कराया है। अन्य बीईओ का वेतन तब तक रुका रहेगा, जब तक वे विवरण नहीं उपलब्ध करा देते

No comments:
Write comments