DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, June 29, 2016

माध्यमिक शिक्षक संघ : बूढों कंधों पर हांफ रहा शिक्षक संगठन, 70 पार वाले अध्यक्ष, संरक्षक सहित अन्य पदों पर काबिज

  
  • युवाओं को नहीं मिल रहा है मौका,  संगठन दिन ब दिन होता जा रहा कमजोर
प्रदेश का माध्यमिक शिक्षक संगठन बूढ़े कंधों पर कईवर्षोसे हाफ रहा है लेकिन उसको संभालने वाले दूर-दूर तक नहंी दिख रहे है,जो दिख भी रहे है वह नौजवान न होकर अधेड़ हो गये है।ऐसे में आने वाले समय में शिक्षक संगठनों की प्रदेश में हालत और खस्ता होगी।यह अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्रदेश या केन्द्र की सरकार से लड़कर नहीं करा पायेंगे। इससे भी बड़ी बात यह है कि जो लोग शिक्षक संगठनों पर कब्जा जमाये हुए हैवह लोग अभी तक अपने उत्तराधिकारियों का चयन तक नहीं कर पाये है जबकि इसमें से कईऐसे हैजो बिस्तर पकड़ लिया है।उनमें चलने-फिरने, सोचने और समझने तक की शक्ति खत्म हो गयी है।इसके बाद भी वह शिक्षक संगठनों पर कब्जा करके बोझ बने हुए है जिससे कि संगठन हाफते हुए दम तोड़ने को मजबूर है लेकिन संगठन से जुड़े हुए लोग कुछभी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। इससे संगठन की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। प्रदेश का सबसे बड़ा माध्यमिक में शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मागुट है।इसके संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा है। इनको रिटायर हुए करीब 20 वर्षहो गये है।श्री शर्माजी 44 वर्षसे एमएलसी है। श्री शर्माकी तबियत अधिक खराब हो गयी थी।उन्होंने शिक्षकों के हित में कईबार संघर्षकिया और उनके लिए कईउल्लेखनीय कार्यकिया है लेकिन अब शर्माजी का स्वास्य आये दिन खराब रहता है।इससे संगठन पर असर पड़ रहा हैक्योंकि संगठन में अभी तक श्री शर्माने किसी को भी अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाया है। शर्मा गुट में पूर्वशिक्षक नेता महेश दत्त शर्मा 75 वर्ष, कुंज बिहारी मिश्रा 65 वर्ष, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी 62 वर्ष सहित अन्य शिक्षक नेता है जो 65 वर्ष के ऊपर है। शिक्षक संघ ठकुराई गुट है।इसके अध्यक्ष -संस्थापक जगदीश पाण्डेय ठकुराई है। यह कईवर्षपहले रिटायर हो चुके है लेकिन संगठन पर अभी भी बहुत अच्छी पकड़ है।इस संगठन में पूर्व शिक्षक नेता मोहर्रम अली, रघुराज सिंह सहित कई ऐसे नेता हैजो कईवर्षपूर्व रिटायर हो चुके है।एमएलसी चेतनारायण सिंह ने चेतनारायण गुट बना लिया है।इनकी उम्र भी 68 वर्षके करीब है।राम सेवक त्रिपाठी 62 वर्ष के है।
रिटायर शिक्षक हैं एमएलसी : जो भी एमएलसी है वह रिटायर हुए शिक्षक है।इनमें एमएलसी डा.यज्ञदत्त शर्मा, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी हेमराज पुण्डीर, एमएलसी जगवीर सिंह जैन है।इसी प्रकार से अन्य रिटायर हुए शिक्षक संगठनों में अपनी पकड़ बनाकर राजनीति करने में मस्त है जबकि संगठन धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है।


No comments:
Write comments