इलाहाबाद : उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा। बोर्ड मुख्यालय पर रिजल्ट दोपहर में 12.30 बजे शिक्षा निदेशक माध्यमिक व सभापति अमरनाथ वर्मा घोषित करेंगे। इसमें करीब 54 लाख छात्र व छात्रओं के भविष्य का फैसला होगा।
इस साल इंटर परीक्षा में 26 लाख 56 हजार 319 (14 लाख 27 हजार 431 छात्र व 12 लाख 28 हजार 888 छात्रएं) और हाईस्कूल में 34 लाख चार हजार 715 (19 लाख 767 छात्र व 15 लाख तीन हजार 948 छात्रएं) कुल 60 लाख 61 हजार 34 पंजीकृत थे। इनमें से 10वीं के तीन लाख 89 हजार 658 व 12वीं के दो लाख चार हजार 845 (कुल पांच लाख 94 हजार 503) छात्र-छात्रओं ने परीक्षा छोड़ दी।अब 54 लाख 66 हजार 531 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित होगा। इस बार प्रदेश की आठ जेलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिनमें 222 कैदी थे।
No comments:
Write comments