हाथरस : हसायन के ढढोली निवासी युवक ने मां व बेटे पर मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का दोहरा लाभ लेने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत पोर्टल पर की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए रेखा सुमन ने जांच करने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस जमुना प्रसाद सुमन को दी है। राघवेन्द्र ने शिकायत में कहा है कि सुमन कुमार पुत्र स्वर्गीय रधुवीर सिंह ने मृतक आश्रित में शिक्षक पद पर नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में शिक्षक प्राथमिक विद्यालय रमनगला में तैनात हैं। शिक्षक की मां उर्मिला देवी ने भी सेविका के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसायन में तैनाती प्राप्त कर ली है। पिछले माह में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सात शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। अब कितने फर्जी शिक्षक निकले और उन पर क्या कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देने के निर्देश बीएसए रेखा सुमन को दिए हैं।हाथरस : हसायन के ढढोली निवासी युवक ने मां व बेटे पर मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का दोहरा लाभ लेने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत पोर्टल पर की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए रेखा सुमन ने जांच करने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस जमुना प्रसाद सुमन को दी है। राघवेन्द्र ने शिकायत में कहा है कि सुमन कुमार पुत्र स्वर्गीय रधुवीर सिंह ने मृतक आश्रित में शिक्षक पद पर नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में शिक्षक प्राथमिक विद्यालय रमनगला में तैनात हैं। शिक्षक की मां उर्मिला देवी ने भी सेविका के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसायन में तैनाती प्राप्त कर ली है। पिछले माह में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सात शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। अब कितने फर्जी शिक्षक निकले और उन पर क्या कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देने के निर्देश बीएसए रेखा सुमन को दिए हैं।
No comments:
Write comments