बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी बच्चों का प्रतिभाग करा रहा है। बच्चों को खेलों के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए हर साल खेल कराए जाजे हैं और स्कूल से लेकर प्रदेश एवं देश स्तर तक बच्चो नाम भी रोशन करते हैं। इस बार खेलों की शुरूआत शनिवार से ही कर दी गई और 13 नवंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल स्तर पर खेलों का आयोजन शुरू कर दिया गया है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 से 26 अक्टूबर तक होंगी। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं छह नवंबर से 11 नवंबर तक होंगी और जिला स्तर पर 13 से 15 नवंबर तक प्रतियोगिता होगी। बीएसए सर्वदानंद ने समस्त बीईओ को खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Write comments