महराजगंज : विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर जिले में आई चलित विज्ञान प्रदर्शनी शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा पहुंची। वहां पर आयोजित विज्ञान विषयक प्रश्नोत्तरी में साहिना खातून, राहुल, महिमा, शीला, यशवंत राय, विजय वर्मा, अभिनेष, ज्योति आदि ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में जानकारी भी प्राप्त की। प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि विज्ञान से जुड़ कर छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने दही के जमने, पानी के शुद्धिकरण, ध्वनि के संचरण, सूर्यग्रहण आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिबाला पटेल ने कहा कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। बच्चे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में कुछ बेहतर करें इस दिशा में अभी से प्रयास होना चाहिए। साइंस आन व्हील के समन्वयक मेंहदी हसन ने ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु आद्रता नापने के तरीके, थर्मामीटर के प्रयोग आदि की जानकारी दी। विशाल पांडेय ने डाक टिकटों के संग्रह, सौ देश के सिक्कों तथा मैग्लेव ट्रेन के बारे में जानकारी प्रदान की। संचालन करते हुए पूर्व सह समन्वयक सुधाकर राय ने प्रदर्शनी के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान अनुपमा सिंह, सुमित्रर साहनी, विजय कुमार, सुनील, मृदुला पटेल, कैरोलीन, महिमा, प्रिया, रेनू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments