DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 1, 2024

परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों का आज से बदला समय, देखें क्लिक करके अधिकृत आदेश के जरिए बदला हुआ समय

परिषदीय स्कूलों में नया सत्र आज से, 8 बजे से खुलेगा स्कूल 


लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र 2024-25 शुरू हो रहा है। इसी के साथ स्कूल खुलने का समय भी बदल जाएगा और स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे। वहीं नए सत्र की किताबे स्कूल तक पहुंचने में एक, दो दिन और लगेंगे।

परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होती है। शुक्रवार तक पिछले सत्र की कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम वितरित किया जा चुका है। अब नई - क्लास में बच्चों की एक अप्रैल से पढ़ाई होगी। वहीं क्लास एक में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान - भी शुरू किया जायेगा।


विद्यालय एक अप्रैल से सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से खुलेंगे - और दो बजे तक चलेंगे। जबकि अभी तक यह टाइमिंग सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक थी। दूसरी तरफ इस बार पहला दिन बच्चों का बिना - - किताब के होगा। क्योंकि अधिकतर - जगह पर अभी विभाग की ओर से किताबे नहीं पहुंचाई जा सकी हैं।  खास बात यह की कई जगह पर शिक्षकों से कहा जा रहा है - कि वह किताबे ले जाए। जबकि गत वर्ष विभाग ने स्कूलों तक किताबे पहुंचाई थी। 



परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों का आज से बदला समय, देखें क्लिक करके अधिकृत आदेश के जरिए बदला हुआ समय 

लखनऊ। प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों के समय में सोमवार से बदलाव होगा। प्राइमरी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। जबकि माध्यमिक स्कूल सुबह 7:50 से दोपहर 12:50 बजे तक खुलेंगे। एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक स्कूल इसी समय से खुलेंगे और बद होंगे।





माध्यमिक स्कूलों  में भी सोमवार से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है। सभी प्रधानाध्यापकों निर्देश दिये गए हैं कि पहले दिन से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराएं। कक्षा छह और नौ में बच्चों के नये दाखिले लेकर नामांकन संख्या बढ़ाएं।





No comments:
Write comments