DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रशिक्षक. Show all posts
Showing posts with label प्रशिक्षक. Show all posts

Sunday, July 31, 2022

माध्यमिक स्कूलों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक, 6860 राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में होगी नियुक्ति

माध्यमिक स्कूलों में रखे जाएंगे योग प्रशिक्षक, 6860 राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में होगी नियुक्ति
 
प्रयागराज : शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने 2332 राजकीय और 4528 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में योग शिक्षक रखने का प्रस्ताव भेजा है। 


प्रस्ताव में दो तरह से शिक्षक रखने की बात कही गई है। एक तो पहले से कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाते हुए जिम्मेदारी देने की बात है। दूसरा विकल्प संविदा पर फ्रेश युवाओं को मौका देने की बात है। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार अर्हता पूरी करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को रखा जा सकता है। योग शिक्षकों को प्रति क्लास 400 रुपये या प्रतिमाह अधिकतम 12 हजार रुपये मानदेय देने का प्रस्ताव है।