DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, May 5, 2016

फर्रुखाबाद : प्रोन्नति के लिए शिक्षकों ने दिया धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


विगत कई वर्षों से लंबित प्रमोशन की मांग को लेकर शिक्षक बुधवार को बीएसए कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी अनुराग पटेल को ज्ञापन सौंपा।शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में एक सैकड़ा अध्यापक शिक्षक भवन परिसर में एकत्र हुए। बैठक के बाद प्रमोशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का घेराव कर लिया। बीएसए के मौजूद न होने पर शिक्षक मुख्य द्वार जाम कर धरने पर बैठ गए। बाद में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कई जनपदों में प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन हो चुके हैं। नगर क्षेत्र में भी प्रमोशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रमोशन न किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिलाधिकारी ने बीएसए को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। इस दौरान मुन्नालाल यादव, केपी सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, नीरज, अवनीश, संतोष, विधानचंद्र गुप्ता व लईक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Write comments