उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विकास क्षेत्र किला परीक्षितगढ़, रोहटा व रजपुरा ब्लाक के 17, 18 व 19 मई को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अब यह चुनाव जुलाई माह में कराए जाएंगे। संघ ने इस बारे में बीएसए मोहम्मद इकबाल को भी सूचना दे दी गई है। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार व मंत्री सविता शर्मा का कहना है कि दीपक शर्मा को क्षेत्रीय निर्वाचन की तारीख देने व सूची प्रमाणित करने का कोई अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षक संघ की सभी क्षेत्रीय इकाईयों के चुनाव अक्टूबर-नवम्बर-14 में कराए गए थे, जिसमें कोई धांधली नहीं की गई है। प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री जबर सिंह यादव व कोषाध्यक्ष संजय सिंह की वार्ता के क्रम में यह चुनाव स्थगित किए गए हैं। साथ ही क्षेत्रीय इकाइयों व जिला इकाइयों के चुनाव उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के संविधान के अनुसार ही कराएं जाएंगे। दीपक शर्मा संघ के संविधान के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं
No comments:
Write comments