DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 17, 2016

कुशीनगर : धरने में पहुंचेंगे मदरसा शिक्षक, 24 अक्टूबर को लखनऊ में होना है धरना-प्रर्दशन

मदरसों में कार्यरत आधुनिक शिक्षकों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। लगातार 30 माह से मानदेय न देकर शिक्षकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण विज्ञान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने रविवार को संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। कहा कि प्रदेश सरकार मुस्लिम समाज को शिक्षित करने व रोजगार मुहैया कराने का दावा करती है, लेकिन मांगों को बार-बार अनसुना कर उपेक्षा कर रही है। अध्यक्ष ने कहा कि मदरसा शिक्षक 1993 से कार्यरत हैं, परंतु न तो समय से मानदेय का भुगतान किया जा रहा न ही मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है। महासचिव जुबैर अहमद ने कहा कि महंगाई में मिल रहा मानदेय आर्थिक तंगी का कारण बन रहा है। परिजन भुखमरी के कगार पर हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। बैठक को संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Write comments