श्री गुरु नानक इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्रओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पचास मीटर दौड़ बालक वर्ग में निताई सरकार प्राथमिक विद्यालय शर्मा मोड़ ने प्रथम, सुखदीप सिंह वेदपुर ने द्वितीय तथा अनमोल सिंह नवाबगंज ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में सुखदीप सिंह वेदपुर ने प्रथम, आकाश रायपुर ने द्वितीय, धीरज राय शर्मा मोड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में राकेश वैध कृष्णानगर ने पहला, शाबेज महेशपुरा ने दूसरा व निताई सरकार शर्मा मोड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में दिपांशु कृष्णानगर ने प्रथम, स्नेहा खौंदलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पचास मीटर दौड़ छात्र वर्ग में गुलसवा महेशपुरा ने प्रथम, नीतू रायपुर ने द्वितीय एवं किरन कुर्थिया ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में बबीता कुर्थिया ने प्रथम, नीतू रायपुर ने द्वितीय, किरन कुर्थिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में खुशबू वेदपुर ने प्रथम, किरन कुर्थिया ने दूसरा व नगीना महेशपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में राजू राय कृष्णानगर ने पहला, बिलाल हुसैन खेमरी ने दूसरा, विशाल कुमार खूंटाखेड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ दौड़ में सनी बहांपुर-गंगापुर ने पहला, विशाल खूंटोखेड़ा ने दूसरा एवं रवि कुमार कुर्थिया ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में नीरज पजावा ने प्रथम, पूजा पजावा ने द्वितीय तथा वर्षा बहांपुर-गंगापुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में नीरज पजावा ने पहला, पूजा पजावा ने द्वितीय, वर्षा बहांपुर-गंगापुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख में कंचन यादव कोठा जागीर ने पहला, कांता दिवाकर ने दूसरा तथा अंशु गौतम बहांपुर-गंगापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए गए। इससे पहले सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी डीएस गुप्ता ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बीआरपी हरिराम दिवाकर, सैय्यद जावेद मियां, दाऊद हसन पाशा, केहरी सिंह, प्रेमशंकर, सलीम मियां, हरीश गंगवार, संदीप कौर, मीनू रानी, नरेन्द्र भारती, ललित सक्सेना, सुरेश सक्सेना, अशर्फी लाल गंगवार, प्रताप गंगवार, हरवीर टण्डन आदि मौजूद रहे। गगन व वकास नरे जीती रिबन रेस
No comments:
Write comments