रसोइयों का धरना जारी
बाराबंकी (एसएनबी)। गन्ना संस्थान में रसोइयां कल्याणकारी समिति का अनिश्चित कालीन धरना जारी। बताते चलें कि विगत 27 जून 2016 को रमाबाई अम्बेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया था जिसपर कोई अमल आज तक नहीं हुआ जिससे रसोइयों में निराशा है। प्रमुख सचिव राहुल भटनागर ने कहा था कि नवीनीकरण समाप्त किया गया, पाल्य अनिवार्यता समाप्त की गई और मानदेय 2 हजार रुपये किया गया। यह बात 18 दिसम्बर 2016 को कही गयी थी लेकिन आज तक कोई शासनादेश नही आया जिसको लेकर रसोइयों में रोष है। वहीं प्रधानाध्यापक व प्रधान भी रसोइयों का शोषण कर रहे हैं। रसोइयों का कहना है कि शासन द्वारा निर्देशों में कहा गया है कि रिक्त पदों की भर्ती की जायेगी लेकिन शासन प्रशासन को ताक पर रख प्रधानाध्यापक व प्रधान मिलकर जनरल भर्ती के लिए फार्म भरा रहे हैं जिससे रसोइयों का शोषण हो रहा है 17 मई 2016 में भी रसोइयां अदला बदली की चयन प्रक्रिया शुरू की गयी थी जिसपर जिलाधिकारी ने प्रतिबन्ध लगा दिया था। रसोइयों का कहना है कि मनमानी पर रोक लगाई जाये रसोइयों के साथ इन्साफ हो केवल रिक्त पदों की ही भर्ती की जाये जहां जो नियुक्त है उसका शोषण बन्द किया जाये। संरक्षक लाल जी यादव ने कहा कि धरना तब तक चलता रहेगा जब तक न्याय नही मिलेगा। जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा मनमानी बन्द की जाये, रसोइयों का शोषण बन्द हो। धरने में अरविन्द कुमार सोनी, सुरेश यादव, रिंकू गुप्ता, महेश गुप्ता, चेतराम, संजू देवी, शिव देवी, गायत्री, मंजू देवी, नीलम, सव्रेश कुमारी, रामावती, ऊषा देवी गुप्ता, किरन देवी आदि तमाम रसोइयां मौजूद रहीं।

No comments:
Write comments