DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label गाजीपुर. Show all posts
Showing posts with label गाजीपुर. Show all posts

Monday, November 25, 2024

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा में निगरानी तंत्र पर लगा प्रश्नचिह्न, मऊ और गाजीपुर के एक-एक केंद्र पर बोलकर नकल कराए जाने का सामने आया मामला

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा में निगरानी तंत्र पर लगा प्रश्नचिह्न, मऊ और गाजीपुर के एक-एक केंद्र पर बोलकर नकल कराए जाने का सामने आया मामला


प्रयागराज । डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) सेमेस्टर की परीक्षा में मऊ और गाजीपुर के एक-एक केंद्र पर बोलकर नकल कराए जाने के मामले में वहां के पर्यवेक्षक एवं निगरानी दल की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। सामूहिक नकल का यह मामला परीक्षा वर्ष 2024 के दौरान गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा में आया है, जिसका परीक्षाफल रोक दिया गया है। दोनों केंद्रों की परीक्षा के मामले में अंतिम निर्णय परीक्षा नियामक समिति की बैठक में लिया जाएगा, लेकिन निगरानी तंत्र भी कठघरे में है।


डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 14 अगस्त तक प्रदेश भर में कराई गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से उत्तरपुस्तिकाओं को बंडल भेजना था, लेकिन मऊ जिले के एक केंद्र की करीब 350 उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल परीक्षा के 10 दिन बाद मूल्यांकन के लिए भेजा गया। 


ऐसे में मामला संदिग्ध मानते हुए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य से पूछताछ की तो बताया गया कि एक बंडल छूट गया था। नकल की आशंका के प्रश्न पर केंद्र की ओर से शुचितापूर्ण परीक्षा होना बताया गया। ऐसे में पीएनपी सचिव ने गणित विषय के विशेषज्ञों से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया तो सामूहिक नकल कराए जाने की स्थिति सामने आई।


इसी तरह गाजीपुर की गणित और विज्ञान विषय की करीब 500 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले केंद्र ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट के साथ मामले में निर्णय लेने के लिए पीएनपी कार्यालय को उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल भेज दिया है। यहां प्रश्न यह भी है कि शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का जिम्मेदार निगरानी तंत्र कहां था। कक्ष में लगे सीसीटीवी के क्रियाशीलता की भी परख हो रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में समिति की बैठक में परीक्षा को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

Tuesday, July 23, 2024

गाजीपुर में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते बेसिक शिक्षा विभाग का लेखाकार गिरफ्तार

गाजीपुर में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते बेसिक शिक्षा विभाग का लेखाकार गिरफ्तार 


गाजीपुर ।बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार को विजिलेंस वाराणसी की टीम ने सोमवार को विकास भवन स्थित वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लेखाकार मृतक आश्रित के पद पर ज्वाइनिंग के बाद सैलरी जारी करने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। 


गिरफ्तारी के बाद विकास भवन के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कर्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक चंद्रशेखर को सौंपा। 


जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के खतीबपुर निवासी सुरेश सिंह की पत्नी प्राथमिक विद्यालय डिहवां लखमनपुर क्षेत्र मनिहारी में प्रधानाध्यापिका के पद पर नियुक्त थी जिनकी मृत्यु हो गयी है। उनकी जगह पर मृतक आश्रित के रूप में सुरेश सिंह की कम्पोजिट विद्यालय डिहवां लखमनपुर क्षेत्र मनिहारी में दस जनवरी 2024 को परिचारक के पद पर ज्वाइनिंग हुई। लेकिन उनका वेतन अब तक निर्गत नहीं किया जा रहा था। 


शिकायतकर्ता का कहना था कि वेतन जारी करने के नाम पर वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा विभाग) के लेखाकार अजमत अकरम 12 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसकी लिखित शिकायत सुरेश सिंह ने एसपी विजिलेंस वाराणसी से की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाया गया जिसके बाद विजिलेन्स वाराणसी की ट्रैप टीम ने लेखाकार अजमत अकरम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उप्र सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। 


इस कार्रवाई के बाद विकास भवन के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। कर्मचारियों का कहना था कि टीम ने मौके से कोई रुपया बरामद नहीं किया है। उन्होंने इसके विरोध में एसडीएम न्यायिक व तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।

Tuesday, May 24, 2022

भ्रष्ट आचरण के चलते गाजीपुर जिलाधिकारी के निशाने पर रही BEO के खिलाफ शासन का निर्णय, अन्यत्र स्थानांतरण के साथ अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश

भ्रष्ट आचरण के चलते गाजीपुर जिलाधिकारी के निशाने पर रही BEO के खिलाफ शासन का निर्णय, अन्यत्र स्थानांतरण के साथ अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश 

गाजीपुर की विवादित खंड शिक्षा अधिकारी का तबादला


लखनऊ: शासन ने गाजीपुर के मरदह ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना के विरुद्ध अनुशासिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही डा. कल्पना का तबादला गाजीपुर से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ गाजीपुर के जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। कल्पना के खिलाफ जिलाधिकारी ने अपनी रिपेार्ट में लिखा था कि वह लगातार विवादों के घेरे में है। उनकी विवादित कार्यशैली और पर्यवेक्षण में अनियमितता के कारण मरदह में शिक्षक कार्य नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रहा है।


Saturday, July 3, 2021

गाजीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के नवीन चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

गाजीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के नवीन चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

Tuesday, May 18, 2021

वेतन जारी करने पर लापरवाही में गाजीपुर के बीएसए और लेखाधिकारी पर कार्रवाई का आदेश, जानिए पूरा मामला

वेतन जारी करने पर लापरवाही में गाजीपुर के बीएसए और लेखाधिकारी पर कार्रवाई का आदेश, जानिए पूरा मामला


शिक्षकों के वेतन जारी करने में लापरवाही बरतने के कारण गाजीपुर के बीएसए और लेखाधिकारी  के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान साफ किया कि शिक्षकों के वेतन जारी करने में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 


मंगलवार को तीन मण्डलों व 11 जिलों के डायट प्राचार्य व बीएसए की वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि कई जिलों से शिकायते आई हैं कि अंतिम भुगतान प्रमाणपत्र (एलपीसी) भेजने में बीएसए देरी कर रहे हैं, ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कठिन समय में कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं ऐसे में उन्हें वेतन न मिले जिन्हें लगातार वेतन मिल रहा था, तो कितनी गलत बात होगी। इसलिए अंतरजनपदीय तबादले का लाभ पाए शिक्षकों का वेतन तुरंत जारी किया जाए।


उन्होंने  69 हजार भर्ती के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्र के सत्यापन और वेतन भुगतान की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष रिटायर हुए शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ बीमा का अविलंब भुगतान किया जाए। जांच में फर्जी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई तेज की जाए।  बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा  विजय किरण आनंद, निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Wednesday, January 27, 2021

गाजीपुर : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में।

गाजीपुर : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में।



Saturday, August 1, 2020

गाजीपुर : छह माह से फरार फर्जी महिला शिक्षक गिरफ्तार, बेसिक शिक्षा विभाग ने दर्ज कराया था एफआइआर

गाजीपुर : छह माह से फरार फर्जी महिला शिक्षक गिरफ्तार, बेसिक शिक्षा विभाग ने दर्ज कराया था एफआईआर ।


गाजीपुर :  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग के पास से शनिवार की सुबह दुल्लहपुर पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर  नौकरी कर रही  महिला शिक्षक अनीता यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह विगत छह माह से फरार चल रही थी। आरोपित शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसी वर्ष जनवरी माह में दुल्लहपुर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।




इस मामले की विवेचना कर रहे दुल्लहपुर थाने के एसआई रामअनुग्रह पांडेय ने बताया कि पकड़ी गयी फर्जी शिक्षिका अनीता यादव पत्नी शोभनाथ मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के ग्राम हीरापुर पोस्ट सुल्तानीपुर की रहने वाली है। जिसकी नियुक्ति विकास खंड जखनियां  के  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के  ओडऱाई स्थित प्राथमिक विद्यालय पर थी। जिसका बीटीसी एवं टेट का प्रमाण पत्र विभागीय जांच में फर्जी पाया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने कई बार इसके ठिकाने पर दबिश दी लेकिन फरार हो जाती थी। शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की उक्त फर्जी शिक्षिका अपने पति के इसी रास्ते से होकर कहीं जाने वाली है। सूचना पर एसआई रामअनुग्रह पांडेय के साथ पुलिस चंद्रमोहन यादव, चंद्रदेव के साथ महिला कांस्टेबल अंबालिका ने घेराबंदी कर फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। रामअनुग्रह पांडेय ने बताया कि उक्त महिला मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, May 17, 2020

गाजीपुर : सत्र 2020-21 में निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण हेतु जनपद स्तरीय बैठक का कार्यवृत्त देखें

 गाजीपुर : सत्र 2020-21 में निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण हेतु जनपद स्तरीय बैठक का कार्यवृत्त देखें


















Tuesday, November 12, 2019

गाज़ीपुर : बीईओ ने की शिक्षक से मारपीट, संघ ने सौपा बीइओ के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन

गाज़ीपुर : बीइओ ने की शिक्षक से मारपीट, संघ ने सौपा बीइओ के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन

Thursday, October 24, 2019

गाजीपुर : ABRC / NPRC को कक्षा शिक्षण हेतु मूल विद्यालय में वापस किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

गाजीपुर : ABRC / NPRC को कक्षा शिक्षण हेतु मूल विद्यालय में  वापस किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Wednesday, July 31, 2019

गाजीपुर : राज्य परियोजना निदेशक ने की कार्रवाई, जिला समन्वयक की सेवा समाप्त

राज्य परियोजना निदेशक ने की कार्रवाई, जिला समन्वयक की सेवा समाप्त



Monday, July 29, 2019

गाजीपुर : ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित शिक्षकों से कक्षा संचालन संबंधी निर्देश जारी, देखें

गाजीपुर : ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में प्रशिक्षित शिक्षकों से कक्षा संचालन संबंधी निर्देश जारी, देखें

Wednesday, July 24, 2019

गाजीपुर : गत वर्ष से कम नामांकन वाले विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ के माह जुलाई 2019 के वेतन आहरण संबंधी संशोधित निर्देश जारी, देखें

गाजीपुर : गत वर्ष से कम नामांकन वाले विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ के माह जुलाई 2019 के वेतन आहरण संबंधी संशोधित निर्देश जारी, देखें।


16 जुलाई 2019 को निर्गत मूल आदेश देखें : 

Saturday, July 20, 2019

गाजीपुर : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन एवं मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश, देखें

गाजीपुर : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन एवं मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी, देखें।


Wednesday, July 10, 2019

गाजीपुर : 41556 भर्ती में शिक्षामित्र कोटे से नियुक्त शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन उपरांत वेतन भुगतान हेतु आदेश, सूची देखें

गाजीपुर :  41556 भर्ती में शिक्षामित्र कोटे से नियुक्त शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन उपरांत वेतन भुगतान हेतु आदेश, सूची देखें।


Saturday, April 27, 2019

गाजीपुर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 12 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

गाजीपुर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 12 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Saturday, April 20, 2019

गाजीपुर : बाल्य देखभाल अवकाश पर रहने वाली शिक्षिकाओं के चुनाव ड्यूटी हेतु चुनाव व प्रशिक्षण की तिथियों को अवकाश निरस्त किये जाने व उपस्थित होने का निर्देश, देखें

गाजीपुर : बाल्य देखभाल अवकाश पर रहने वाली शिक्षिकाओं के चुनाव ड्यूटी हेतु चुनाव व प्रशिक्षण की तिथियों को अवकाश निरस्त किये जाने व उक्त तिथियों को उपस्थित होने का निर्देश, देखें।


Thursday, April 11, 2019

गाजीपुर : MDM का दूध पीकर 20 बच्चे बीमार, ग्राम प्रधान के घर से आया था दूध, हो रही जांच

गाजीपुर :MDM का दूध पीकर 20 बच्चे बीमार, ग्राम प्रधान के घर से आया था दूध, हो रही जांच


Thursday, January 17, 2019

गाजीपुर : 41556 भर्ती में शिक्षामित्र कोटे से नियुक्त शिक्षकों के पूर्व के प्राप्त सत्यापन के आधार पर प्रतिबंधों के अधीन नियमानुसार वेतन भुगतान हेतु आदेश, सूची सह आदेश देखें

गाजीपुर : 41556 भर्ती में शिक्षामित्र कोटे से नियुक्त शिक्षकों के पूर्व के प्राप्त सत्यापन के आधार पर प्रतिबंधों के अधीन नियमानुसार वेतन भुगतान हेतु आदेश, सूची सह आदेश देखें।



Tuesday, January 1, 2019

गाजीपुर : अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 10 से 3 बजे तक, देखें

गाजीपुर : अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 10 से 3 बजे तक, देखें।