DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, July 1, 2026

3 साल से अनुपस्थित शिक्षिका के अवकाश स्वीकृत करने का आरोप में आगरा के BEO निलंबित, देखें आदेश

3 साल से अनुपस्थित शिक्षिका के अवकाश स्वीकृत करने का आरोप में आगरा के BEO  निलंबित, देखें आदेश 


➡️ अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने जारी किए आदेश
➡️ शिक्षिका को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप 
➡️ गलत तरीके से लाभ देने का था आरोप
➡️ सहायक अध्यापिका रिनी सिंह को दिया लाभ
➡️ तथ्य छिपाने,भ्रामक जानकारी देने का भी आरोप
➡️ उच्चाधिकारियों को गुमराह करने पर गिरी गाज
➡️ अनुशासनहीनता के आरोप में बीईओ निलंबित


आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग के फतेहाबाद ब्लॉक के बीईओ शेष बहादुर सरोज को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों, अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की गई है। बीईओ पर लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए गए है।

बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। आरोप है कि उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय रावर फतेहाबाद की सहायक अध्यापक रिनी सिंह को 1 नवंबर 2022 से निरंतर तीन साल तक अनुपस्थित रहने पर उन्हें अनुचित लाभ दिया गया।

सहायक अध्यापक रिनी सिंह के अनुपस्थित रहने पर भी ग्रीष्म अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश, शीत अवकाश, असाधारण अवकाश, मेडिकल लीव स्वीकृत कर दी गई। खंड शिक्षाधिकारी की ओर से अधिकारियों को भ्रमित किया गया। उनकी ओर से साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं कराए गए। कार्यशैली में अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही के भी आरोप लगाए गए हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच आवश्यक मानी गई है। निलंबन के मंडल मुख्यालय अटैच किए गए हैं। 

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आगरा मंडल अटैच किया गया है और उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के नियंत्रण में रखा जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) दिया जाएगा, जो वित्तीय हस्त पुस्तिका के प्रावधानों के अनुरूप होगा।

हालांकि, यदि किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त होने की पुष्टि होती है, तो भत्ते में आवश्यक समायोजन किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या देयकों का मामला लंबित पाया जाता है, तो संबंधित राशि की वसूली नियमानुसार की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा है कि आरोपों की पुष्टि के लिए पृथक से विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त कर विस्तृत जांच कराई जाएगी।


दिव्यांग छात्राओं को मुफ्त मिलेगी ई ट्राईसाइकिल, यूपी सरकार ने दी हरी झंडी

दिव्यांग छात्राओं को मुफ्त मिलेगी ई ट्राईसाइकिल, यूपी सरकार ने दी हरी झंडी 



लखनऊ। प्रदेश सरकार ने स्कूल जाने वाली या प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई ट्राईसाइकिल दिए जाने के लिए अनुदान नियमावली, 2026 को हरी झंडी दे दी है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने इसका आधिकारिक शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2026-27 से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू होगी।


अक्सर गंभीर दिव्यांगता के चलते कई होनहार छात्राएं कॉलेज, लाइब्रेरी या ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार प्रति ई ट्राईसाइकिल अधिकतम 65 हजार रुपये तक की अनुदान राशि देगी। इससे छात्राओं को आधुनिक और सुविधाजनक ई ट्राईसाइकिल मिल सकेगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण पूरा कर सकेंगी।

लाभ केवल उन्हीं दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा, जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। यह सुविधा विशेष रूप से मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी और हीमोफीलिया जैसी गंभीर शारीरिक अक्षमताओं से प्रभावित छात्राओं के लिए है, जिन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कष्ट होता है। ई ट्राईसाइकिल के सुरक्षित संचालन के लिए छात्रा की दृष्टि, मानसिक स्थिति और कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह स्वस्थ होना अनिवार्य है। दिव्यांगता का प्रतिशत संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक होगा।

सीएम योगी आज सहारनपुर से करेंगे स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विभाग ने व्यापक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश, आज से माध्यमिक विद्यालय भी खुल जाएंगे

सीएम योगी आज सहारनपुर से करेंगे स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विभाग ने व्यापक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश, आज से माध्यमिक विद्यालय भी खुल जाएंगे


लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती धूप के बाद अब मौसम का मिजाज बदलते ही स्कूलों की रौनक फिर से लौटने वाली है। गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय भी एक जुलाई से खुल जाएंगे। जबकि प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ खुद सहारनपुर में बुधवार को करेंगे। उनके साथ बेसिक राज्य शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।


सीएम इस्माइलपुर के सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को किताबें, बैग व स्टेशनरी देंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापकों का सम्मान भी करेंगे। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान को व्यापक अभियान बनाया जाएगा। ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान एक से 15 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के प्राइवेट स्कूल भी एक जुलाई से ही खुल रहे हैं।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए 1.63 करोड़ जारी किए गए हैं। नए शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विकास खंडों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अभियान का उद्देश्य विद्यालय से छूटे हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन कराना तथा नामांकन को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देना है।

उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि अभियान में ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क, ग्राम व वार्ड स्तर पर सर्वे, विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान की जाएगी। 




सीएम योगी की पाती : 15 जुलाई तक हर बच्चे का नामांकन कराने की जनमानस से की अपील