बाराबंकीः डीएम अजय यादव ने तेज धूप के चलते जिले के सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 मई से बंद करने के निर्देश जारी किए है।डीएम ने कहा कि यह आदेश बेसिक शिक्षा विभाग व सभी अन्य बोर्ड के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्र नहीं आएंगे लेकिन शिक्षक समय से स्कूल आकर अपने शैक्षिक प्रपत्रों को अपडेट रखने के कार्य अगले तीन दिनों तक करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल के शिक्षक 20 मई से अवकाश पर जाएंगे।
No comments:
Write comments