जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेस भारत सरकार की ओर से एके मिश्र व फीडबैक फाउंडेशन से वीरेंद्र सिंह संपूर्ण स्वच्छता विधा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। कार्यकम अलीगढ़ क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी विकास खंडों से स्वच्छता प्रेरक के रूप में 122 स्वच्छता प्रेरकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के उददेश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों को सीडीओ डॉ. धीरेंद्र सिंह सचान ने अलग-अलग भूमिकाओं का भार सौंपा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे बीएसए को निर्देशित किया गया कि सभी बीआरसी, एबीआरसी और एबीएसए को इस कार्य में लगाया जाए। ये सभी अपने क्षेत्रों में ढोल व सीटी बजाकर खुले में शौच के खिलाफ जागरुकता फैलाएंगे। ट्रेनर द्वारा बताया गया कि खुले मे शौच जाने से हम मक्खियों आदि के माध्यम से एक दूसरे का मल खा रहें हैं और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सीडीओ ने दो विकास खंड धनीपुर व टप्पल को 15 अगस्त तक खुले में शौच करने से मुक्त करने का संकल्प दियाा।
No comments:
Write comments