पदोन्नति की काउंसिलिंग तिथि घोषित करने की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डा.विनोद त्रिपाठी की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया 30 मई 2015 से चल रही है। इसके क्रम में 7 बार वरिष्ठता सूची ब्लाक स्तर पर भेजी गई, लेकिन अंतिम सूची का प्रकाशन आज तक नहीं किया गया। इससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में पिछले आठ महीने में एसोसिएशन तीन बार ज्ञापन सौंप चुका है, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पदोन्नति की काउंसिलिंग की तिथि अगर जल्द घोषित नहीं की गई तो प्राथमिक शिक्षक 6 मई से धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित मिश्र, अम्बिकेश पांडेय, योगेश द्विवेदी, प्रशांत त्रिपाठी, पंकज सिंह, अरुण मिश्र, सुनीत शर्मा, राकेश सिंह, अभिषेक सिंह, रामेंद्र सिंह, योगेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, दयाशंकर यादव आदि शामिल रहे।
No comments:
Write comments