DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 18, 2016

शिक्षक भर्ती के लिए बेमियादी धरना शुरु, 30 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर कर रहें धरना


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की मांग करने वाले युवा अब आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। सोमवार को परिषद मुख्यालय के सामने बड़ी संख्या में पहुंचे बीटीसी प्रशिक्षितों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक भर्ती की घोषणा नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश में बीटीसी 2013 बैच के करीब 30 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवा हैं वह सहायक अध्यापक बनने की पूरी अर्हता भी रखते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। पिछले कई महीने से वह अफसरों से रिक्तियां घोषित करने की मांग कर रहे हैं। 23 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर धरना व 22 सितंबर से भूख हड़ताल कर चुके युवा अब आंदोलन के सहारे ही आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।

युवाओं का कहना है कि आरटीई के तहत प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन केवल आठ हजार पद भरने की कवायद चल रही है यह प्रशिक्षित युवाओं की संख्या को देखते हुए भी काफी कम है। इसलिए 30 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। अखिलेश कुमार यादव, अतुल द्विवेदी, सुमित कुमार, शनि सिंह, आशीष त्रिपाठी व दीपक सिंह ने कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:
Write comments