DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 17, 2016

हाथरस : मॉडल स्कूल में शिक्षा बेपटरी, हतीसा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों का टोटा

प्राथमिक विद्यालय हतीसा में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका। जागरणसंवाद सहयोगी, हाथरस : सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग ने हर ब्लॉक में दो मॉडल स्कूल संचालित किए हैं, लेकिन इसमें बेहतर पढ़ाई नहीं हो हो पा रही है। वजह, शिक्षकों की कमी है। अब मुरसान ब्लॉक के मॉडल स्कूल हतीसा नंबर एक की एक शिक्षिका ने अन्य शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इसके लिए बीएसए रेखा सुमन को पत्र लिखा गया है। 1जिले में करीब 15 सौ से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। गत वर्ष सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर हर ब्लॉक में दो बेहतर स्कूलों को मॉडल स्कूलों का दर्जा दिया गया। वहां विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई। मगर, जिले में मॉडल स्कूलों के नाम पर मजाक हो रहा है। 1प्राथमिक विद्यालय हतीसा नंबर एक में 138 बच्चों का नामांकन है। नियमानुसार इस मॉडल स्कूल में पांच शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए। मगर, तस्वीर इसके उलट है। स्कूल में प्रधानाध्यापिका पूनम वाष्ण्रेय व एक अन्य शिक्षिका की तैनाती है।हतीसा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों का टोटा

No comments:
Write comments