DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 17, 2016

हाथरस : बीएसए के निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली, लापरवाह शिक्षकों पर की जा रही विभागीय कार्यवाही

संवाद सहयोगी, हाथरस : देहात क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी नहीं चल पाएगी। बीएसए रेखा सुमन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। वे खुद विद्यालयों का निरीक्षण कर रही हैं। उनके निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची है।1विद्यालयों में शैक्षिक स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। वहीं योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से नहीं हो रहा है। अभी तक रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई। बच्चे मिड डे मील तक से महरूम हैं। हाजिरी और छुट्टी में भी खेल खेला जा रहा है। बताते चलें कि खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जा चुके हैं। दो दिन में बीएसए रेखा सुमन करीब 20 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर चुकी हैं। उन्हें तमाम खामियां विद्यालयों में मिलीं। वहीं, गैरहाजिर शिक्षक व शिक्षामित्र का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बिना प्रार्थना पत्र के अवकाश पर रहने वाले शिक्षक भी बीएसए की पकड़ में आए। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 1पुरस्कृत होंगे अफसर 1जिला स्तरीय व खंड शिक्षा अधिकारियों को बेहतर कार्य करने पर अब शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। शासन स्तर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना व प्रशासन विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2016-17 में नवाचार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कार दिए जायेंगे। बीएसए के स्तर से खंड शिक्षा अधिकारियों का प्रस्ताव जाएगा।

No comments:
Write comments