DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, November 19, 2016

बरेली : नंगे पांव दौड़े नौनिहाल, राजकीय इंटर कॉलेज में हुई 32वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता

राजकीय इंटर कॉलेज में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की 32वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम शानदार नमूना पेश किया। शेरगढ़ की टीम ओवरऑल चैंपियनशिप बनी। जबकि नवाबगंज की टीम उपविजेता रही। छह सौ मीटर दौड़ में लक्ष्मीपुर के फिरोज प्रथम, लखनपुर के बृजेश द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में भरथना के विवेक शर्मा प्रथम, अंधपुरा के राजेश यादव द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में शेरगढ़ की विनीता प्रथम, गौसिया द्वितीय रहीं। 

 सौ मीटर दौड़ में सुजौनिया के अरमान और ब्योंधा की प्रतीक्षा प्रथम रहीं। योगा बालक वर्ग में क्यारा और बालिका वर्ग में शेरगढ़ टीम प्रथम रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में भोजीपुरा प्रथम रही। खो-खो में एशिपुर टीम अव्वल रही। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। शुभारंभ एबीएसए डॉ. मृदुला दुबे, नजमुल इरफान ने किया। राम प्रसाद विश्वकर्मा, शबीना परवीन, अरविंद पटेल, मो. आरिफ, बृजेश दीक्षित, सिराजुल हसन, ममता सेठ, राठी सक्सेना, धर्म अवतार आदि रहे।लड़खड़ा गई नर्सरी : स्कूलों में खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार होती है, मगर बेसिक के स्कूलों में ऐसी बदहाली है। 32 खेलकूद प्रतियोगिता में आए बच्चों के पैरों में जूते नहीं थे, ड्रेस पहनाकर ही उन्हें ट्रैक पर उतार दिया गया। कंकड़ के बीच नंगे पैर दौड़ रहे ये बच्चे कई बार लड़खड़ाए, फिर भी खूब दौड़े।

No comments:
Write comments