DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label इन्स्पायर. Show all posts
Showing posts with label इन्स्पायर. Show all posts

Friday, October 18, 2024

इंस्पायर अवार्ड के लिए यूपी से सर्वाधिक 2,10,347 नामांकन, सबसे ज्यादा नामांकन वाले 50 जिलों में से यूपी के 12 जिले

इंस्पायर अवार्ड के लिए यूपी से सर्वाधिक 2,10,347 नामांकन, सबसे ज्यादा नामांकन वाले 50 जिलों में से यूपी के 12 जिले

बीते साल सिर्फ 50 हजार ने कराया था नामांकन, बढ़ी रुचि


लखनऊ : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 2,10,347 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। देश भर में सर्वाधिक नामांकन वाले 50 जिलों में से प्रदेश के 12 जिले हैं। कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों में नवाचार व रचनात्मक सोच की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह योजना चलाई जा रही है। देश में दूसरे नंबर पर राजस्थान है जहां 1,55,415 छात्रों ने नामांकन कराया और तीसरे नंबर पर कर्नाटक में 1,05,613 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। बीते साल यूपी में सिर्फ 50,329 छात्रों ने ही नामांकन कराया था। इस बार अभियान का असर यह रहा कि इसमें 1,60,001 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। 

माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ इस बार परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों, कंपोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर नामांकन किया है। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यह इंस्पायर अवार्ड योजना चलाई जा रही है।

देश में सर्वाधिक नामांकन वाले शीर्ष 50 जिलों में यूपी के जो 12 जिले हैं। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, हरदोई, आजमगढ़, कानपुर देहात, बरेली, आगरा, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, बाराबंकी और बिजनौर शामिल हैं। आम लोगों की समस्याओं व पर्यावरण संरक्षण के लिए किये गए मौलिक नव प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाता है।

 प्रतियोगिता के लिए नामांकन करने वाले कुल विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत छात्रों को उनके प्रोजेक्ट के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि केंद्र सरकार देती है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक (शिविर) विवेक नौटियाल ने बताया कि यह यूपी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बीती एक जुलाई से लेकर 15 अक्टूबर तक आनलाइन नामांकन किया गया।



इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदन में उत्तर प्रदेश अव्वल, 02 लाख से ज्यादा नामांकन कराकर पहला स्थान प्राप्त किया

छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रोत्साहित करने की योजना


लखनऊ । यूपी ने इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत एक और कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। देश में सर्वाधिक 2.10 लाख नामांकन कराकर यूपी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य कक्षा छह से 10 के छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष का ऑनलाइन नामांकन पहली जुलाई से 15 अक्टूबर तक चलाया गया था।

यूपी ने पिछले वर्ष इस योजना के तहत 50329 नामांकन किए थे, जो इस वर्ष 160018 की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 210347 तक पहुंच गया है। यह योजना  की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक नामांकन संख्या है। 

आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष यूपी के सभी 75 जिलों ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक नामांकन किया है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाई स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, कम्पोजिट और संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने भी अपनी मौलिक और नवाचारी विचारों का ऑनलाइन नामांकन किया है। 

यूपी ने अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राजस्थान (155415 नामांकन) और कर्नाटक (105613 नामांकन) को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पीछे छोड़ दिया है।


देश के 50 जिलों में यूपी के 12 जनपद शामिल

देश में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले 50 जिलों में यूपी के यूपी के जिले प्रमुख हैं। इनमें लखनऊ (6086), प्रयागराज (5555), हरदोई (4811), आजमगढ़ (4728), कानपुर देहात (4726), बरेली (4690), आगरा (4684), बुलंदशहर (4617), लखीमपुर खीरी (4439), अलीगढ़ (4424), बाराबंकी (4098) और बिजनौर (4057) शामिल हैं