DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, September 1, 2026

यूपी बोर्ड : नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख बढ़ी

यूपी बोर्ड : नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख बढ़ी


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोमवार को सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कर 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण अपलोड कर सकेंगे। नौवीं के 40 लिए 50 रुपये और 11वीं के लिए 40 रुपये पंजीकरण शुल्क है। अपलोड किए गए विवरण में 11 से 13 सितंबर तक संशोधन कराया जा सकता है। 




यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने पर जोर, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने पर जोर, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की विज्ञप्ति

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया के बीच विद्यार्थियों की APAAR ID (वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी) बनाने को लेकर विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।

परिषद ने कहा है कि APAAR ID विद्यार्थियों की 12 अंकों की स्थायी डिजिटल पहचान है, जिसमें उनकी पूरी शैक्षणिक यात्रा के क्रेडिट और रिपोर्ट कार्ड एक स्थान पर सुरक्षित रहेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट आदि प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने तथा छात्रवृत्ति, कल्याणकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार पंजीकरण एवं परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय APAAR ID का विवरण देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों के व्यापक हित और उनके डिजिटल शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परिषद ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि अभिभावक की सहमति से विद्यार्थियों की APAAR ID बनवाकर आगामी पंजीकरण एवं परीक्षा फॉर्म में उसका विवरण दर्ज कराएं।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि APAAR ID बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है तथा यह अभिभावक की सहमति से पूरी की जाती है। प्रधानाचार्यों से आग्रह किया गया है कि अंतिम पंजीकरण तिथि से पूर्व अधिकतम विद्यार्थियों की APAAR ID बनवाते हुए उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

यह विज्ञप्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की सचिव भगवती सिंह द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी की गई है।


वित्तविहीन शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा, आदेश जारी

वित्तविहीन शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा, आदेश जारी

अपर शिक्षा निदेशक ने सभी डीआईओएस को लिखा पत्र

प्रयागराज। प्रदेश के 22 हजार से अधिक वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ाने वाले 356465 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलेगा। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल ने 21 जुलाई के शासनादेश के अनुपालन के क्रम में सोमवार को सभी डीआईओएस को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

इसके लिए शिक्षकों को स्वयं तथा अपने आश्रितों का मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल https://cmtcts.upsdv.gov.in पर  आधार कार्ड के अनुसार पंजीकरण करना होगा। शिक्षक का आवेदन प्रथम स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य को अग्रसारित होगा। 

प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार होने तथा निरन्तर कार्यरत होने की स्थिति में परीक्षण के बाद आवेदन संबंधित डीआईओएस को सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए अग्रसारित करेंगे।