DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, November 21, 2026

घोषित हुआ उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी का रिजल्ट, पेपर की कठिनाई की हुई पुष्टि, प्राइमरी में मात्र 29.9% तो जूनियर में 55% ही हो सके पास

घोषित हुआ उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी का रिजल्ट, पेपर  की कठिनाई की हुई पुष्टि, प्राइमरी में मात्र 29.9% तो जूनियर में 55% ही हो सके पास



🟢 स्पेशल टीईटी का परिणाम
प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) के लिए आयोजित परीक्षा में 29.92 प्रतिशत अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा में 55.19 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।

🛑 स्पेशल टीईटी का रिजल्ट आउट, यहां से देख सकते हैं क्लिक करके 👇


लखनऊ । UP TET Exam: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कार्य करे है शिक्षकों के लिए आयोजित की गई टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। तीन नवंबर को यह परीक्षा हुई थी।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने तीन नवंबर को इसके लिए लिखित परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर हुई थी।


चयन आयोग के उप सचिव की ओर से बताया गया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। करीब 30 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस स्तर पर 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, यानी तकरीबन 55 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से यह परिणाम 17 दिन में जारी किए गए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में यह कहा था कि प्रदेश के परिषदीय स्कूलाें में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को टीईटी पास करना होगा, इसके लिए उन्हें 31 अगस्त 2028 तक मौका भी दिया गया है। यही कारण रहा कि सरकार के आदेश के क्रम में आयोग की ओर से स्पेशल टीईटी सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित कराई गई थी। इसके पहले दो, तीन और चार जुलाई को यूपीटीईटी कराई गई थी जिसमें सरकारी शिक्षकों के साथ सभी को शामिल किया गया था। उसमें तकरीबन 71 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे।

अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रमाण-पत्र
उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उक्त प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही उपलब्ध होगी।





No comments:
Write comments