DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कस्तूरबा विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label कस्तूरबा विद्यालय. Show all posts

Thursday, November 7, 2024

PCS जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं संग खेल में भी कस्तूरबा की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन

PCS जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं संग खेल में भी कस्तूरबा की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन


लखनऊ: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राएं खेल के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कमाल दिखा रही हैं। शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिलों में इन विद्यालयों के जरिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक श्रेणी की बालिकाओं को पढ़ाई की निश्शुल्क आवासीय सुविधा दी जा रही है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल की भी अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह बालिकाएं खेल प्रतियोगिताओं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यूपी का नाम रोशन कर रही हैं।


केजीबीवी में पढ़ रहीं छात्राओं को पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ खेलों में भी तराशा जा रहा है। अमरोहा में केजीबीवी की छात्रा रहीं निधि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई हैं। 


वहीं महोबा में केजीबीवी की छात्रा रहीं निदा खातून ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्नाव के केजीबीवी की छात्रा अर्चना देवी ने अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2024-25 की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी केजीबीवी की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 


अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। राष्ट्रीय फुटबाल टीम में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीम में केजीबीवी की चार- चार बालिकाओं का चयन हुआ है। मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दो रजत पदक व दो कांस्य पदक, जूडो व कुश्ती प्रतियोगिता में एक-एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है। 


थांगता मार्शल आर्ट में दो स्वर्ण पदक जीतकर केजीबीवी की बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। अभी तक कुल 749 केजीबीवी में से 680 केजीबीवी को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जा चुका है।

Friday, October 11, 2024

कस्तूरबा विद्यालयों की 76000 छात्राओं ने लिया गाइड प्रशिक्षण, बीएड-डीएलएड सहित सड़क परिवहन एवं रेलवे में मिलेगी वरीयता

कस्तूरबा विद्यालयों की 76000 छात्राओं ने लिया गाइड प्रशिक्षण, बीएड-डीएलएड सहित सड़क परिवहन एवं रेलवे में मिलेगी वरीयता
 

लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 76000 छात्राओं को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिन का गाइड प्रशिक्षण दिलाया गया है। तीन से 10 अक्तूबर तक यह प्रशिक्षण विद्यालयों में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं को जहां बीएड, डीएलएड में भारांक मिलेगा। वहीं सड़क परिवहन एवं रेलवे की स्काउट-गाइड की भर्ती में इन्हें वरीयता दी जाएगी।


बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 746 केजीबीवी में गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। डन विद्यालयों में 2238 गाइड यूनिट पंजीकृत की गईं, इनके माध्यम से 76000 छात्राओं ने गाइड प्रशिक्षण पूरा किया है। इससे आगे बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में भारांक के साथ ही नौकरी में भी सहूलियत मिलेंगी।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को स्काउटिंग-गाइडिंग के नियम, सिद्धांत और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। इन्हें गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स का प्रयोग, झोली, तिकोनी पट्टी से पत्तियां बांधने जैसी तकनीक भी सिखाई गईं। 

Friday, September 27, 2024

'जलवायु परिवर्तन' के दुष्प्रभावों के प्रति प्रदेश के उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी किए जाएंगे जागरूक

'जलवायु परिवर्तन' के दुष्प्रभावों के प्रति प्रदेश के उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विद्यार्थी किए जाएंगे जागरूक
 
जलवायु परिवर्तन, पोषण, स्वास्थ्य, जीवन कौशल और सशक्तिकरण जैसे पहलुओं से होंगे रूबरू


लखनऊ, 26 सितम्बर। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर और अत्यधिक संवेदनशील मुद्दा बन गया है, जिससे दुनिया भर के देश प्रभावित हो रहे हैं। इसके बढ़ते प्रभावों और भविष्य में होने वाले खतरों से निपटने के लिए कई देश और राज्य अपने-अपने स्तर पर ठोस कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं को न सिर्फ जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करेगी बल्कि सुझाये गये उपायों को उनके व्यवहार में भी शामिल करने प्रेरित भी करेगी। 


28 सितम्बर 2024 से 15 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों और उसके समाधान के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों और छात्राओं के बीच सीधा संवाद स्थापित कराया जाएगा, ताकि बालिकाएं न केवल इस समस्या को समझें, बल्कि इसके समाधान के लिए अपने दैनिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकें।


विभिन्न सत्रों में मिलेगा मार्गदर्शन
 इस पहल के अंतर्गत, यूनिसेफ के सहयोग से मीना मंच और केजीबीवी की छात्राओं व सुगमकर्ताओं के साथ जागरूकता सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जो मीना मंच की गतिविधियों के साथ संयोजित रहेंगे। इन सत्रों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा। कार्यक्रम के विशेषज्ञों में से एक डॉ. अनीता भटनागर जैन (सेवानिवृत्त आईएएस) इन सत्रों के दौरान बालिकाओं के साथ सीधा संवाद करेंगी।


 सत्र के दौरान छात्राओं को विभिन्न टास्क दिए जाएंगे, जिनका संकलन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का सामना कर सकें और अपने जीवन कौशल को सशक्त कर सकें।


व्यवहार में सतत विकास की भावना विकसित करने का है प्रयास
 छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से बचने के उपायों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पहल आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके व्यवहार में सतत विकास की भावना विकसित करने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मिलेगी मदद
 योगी सरकार का यह कदम न केवल छात्राओं में बल्कि समाज के व्यापक वर्गों में भी जागरूकता फैलाने में सहायक साबित हो सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी।                                         

Wednesday, May 1, 2024

कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में आज से मासिक परीक्षा, नए सत्र 2024-25 में नई पहल

कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में आज से मासिक परीक्षा, नए सत्र 2024-25 में नई पहल


लखनऊ। प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नए सत्र 2024-25 में एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत यहां पर मासिक परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में ही इसको लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे।


इसी क्रम में पहली मासिक परीक्षा एक मई को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर सभी कस्तूरबा विद्यालयों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने कहा है कि मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार पहले माह में हुई पढ़ाई के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाए। 

Wednesday, June 7, 2023

16 जून से परिषदीय और 01 जुलाई से खुलेंगे कस्तूरबा विद्यालय

16 जून से परिषदीय और 01 जुलाई से खुलेंगे कस्तूरबा विद्यालय 


प्रदेश के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षण कार्य 16 जून से प्रारंभ हो जाएंगे। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एक जुलाई खुलेंगे। कस्तूरबा गांधी स्कूलों में अभी कक्षा छह से आठ तक पढ्ने बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। हालांकि इनको इंटर कॉलेज में परिवर्तित करने की तैयारी चल रही है। 


भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि इतनी गर्मी में पठन-पाठन होना संभव नहीं लग रहा। फिलहाल विभाग ने जो व्यवस्था बनाई है, उसके मुताबिक 16 जून से इसको खोला जाएगा।


जून से स्कूल खोलने का कारण दिसंबर और जनवरी माह में शीतावकाश की पंद्रह दिन की छुट्टी का निर्धारण पहले से करना है। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे। इन स्कूलों में शीतावकाश नहीं होता । इसीलिए इनको एक जुलाई को खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अमूमन 23 जून के बाद ही मानसून आता है। इससे साफ है कि मानसून आने से पहले तक परिषदीय स्कूल के  बच्चों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।

Monday, March 27, 2023

सिद्धार्थनगर : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी

सिद्धार्थनगर : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी