DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label छत्तीसगढ़. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़. Show all posts

Thursday, March 10, 2022

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद यूपी के कर्मचारी भी उत्साहित

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद यूपी के कर्मचारी भी उत्साहित



लखनऊ। राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से यूपी के कर्मचारी भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सुखद भविष्य की गारंटी है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी हर हाल में इसे बहाल करना चाहिए।


 कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई है। फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र भेजकर आभार जताया। ब्यूरो

Wednesday, March 9, 2022

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल, बजट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा


छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल, बजट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा



छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की जा रही थी।  हालांकि इसका लाभ अगले साल से मिलेगा। 


मुख्यमंत्री बजट पेश करने के लिए गोबर से बने सूटकेस लेकर निकले हैं। इस पर ‘गोमय वस्ते लक्ष्मी’ लिखा हुआ है।


बजट के पहले सीएम का फेसबुक पोस्ट

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री अपने बजट भाषण में पुरानी पेंशन योजना की बहाली से जुड़ी  घोषणा की हैं। वित्त विभाग ने इसकी शुरुआती कवायद पूरी कर ली है। वित्त विभाग का शुरुआती अनुमान है कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अगले एक दशक तक सरकार पर वित्तीय बोझ नहीं आने वाला। उल्टे 1680 करोड़ रुपए सालाना की बचत होगी। यह वह राशि है जो सरकार अंशदायी पेंशन यानी नई पेंशन योजना में अपने पास से देती है। 


नई पेंशन योजना 2004 से लागू हुई है। उसके बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों की संख्या तीन लाख 30-40 हजार बताई जा रही है। ये कर्मचारी 2030-32 के बाद ही रिटायर होंगे। तब सरकार पर उनके देयकों का बोझ पड़ेगा। प्रदेश भर के कर्मचारी संगठन जोर-शोर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई विधायकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।