DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label पर्यवेक्षण. Show all posts
Showing posts with label पर्यवेक्षण. Show all posts

Thursday, April 10, 2025

नवचयनित प्रत्येक ARP को 10 स्कूलों को बनाना होगा निपुण, प्रत्येक ब्लाक में पांच यानी कुल 4,130 एआरपी के चयन की प्रक्रिया आज कल में होगी पूरी

नवचयनित प्रत्येक ARP को 10 स्कूलों को बनाना होगा निपुण, प्रत्येक ब्लाक में पांच यानी कुल 4,130 एआरपी के चयन की प्रक्रिया आज कल में होगी पूरी  

परिषदीय स्कूलों के श्रेष्ठ शिक्षकों को एआरपी के रूप में किया जा रहा चयनित

हर वर्ष कार्यों के मूल्यांकन के बाद ही बढ़ेगा कार्यकाल


लखनऊ: परिषदीय स्कूलों के श्रेष्ठ शिक्षकों को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रूप में चयनित किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच यानी कुल 4,130 एआरपी के चयन की प्रक्रिया गुरुवार तक पूरी होगी। अब बीते तीन वर्षों या उससे अधिक समय से इस पद पर जमे शिक्षकों को हटाकर नए अध्यापकों का अवसर दिया जा रहा है। फिलहाल अब हर वर्ष इनके कार्यों का मूल्यांकन कर ही कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक एआरपी को 10-10 विद्यालयों को निपुण बनाना होगा।


प्रदेश भर में 31 मार्च को सभी एआरपी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब शिक्षकों की परीक्षा व इंटरव्यू लेकर उन्हें एआरपी के पद पर चयनित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो गुरुवार को पूरी होगी। फिलहाल योग्य एआरपी न मिल पाने के कारण चयन की तिथि को बढ़ाना पड़ा। 


यह एआरपी अपने-अपने ब्लाक के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में अध्यापकों की मदद करते हैं। विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न टीचिंग माड्यूल को बेहतर ढंग से लागू कराने में मदद करते हैं। छात्रों को भाषा व गणित में निपुण बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। ऐसे विद्यालय जहां पर 80 प्रतिशत छात्र गणित व भाषा में दक्ष हैं, उन्हें निपुण विद्यालय घोषित किया जाता है।


अब एआरपी की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने-अपने ब्लाक के 10-10 विद्यालयों को निपुण बनाएंगे। तीन वर्ष इनका अधिकतम कार्यकाल होगा, लेकिन एक-एक वर्ष पर कार्यों की समीक्षा होगी। संतोषजनक कार्य न होने पर इन्हें हटा दिया जाएगा।

Sunday, February 16, 2025

लापरवाही पर 44 DIOS समेत 100 से ज्यादा शिक्षाधिकारियों को थमाई गई नोटिस, पढ़ाई व सुविधाएं सुधारने के लिए नहीं कर रहे थे विद्यालयों का निरीक्षण

लापरवाही पर 44 DIOS समेत 100 से ज्यादा शिक्षाधिकारियों को थमाई गई नोटिसपढ़ाई व सुविधाएं सुधारने के लिए नहीं कर रहे थे विद्यालयों का निरीक्षण


लखनऊ। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई व अन्य सुविधाएं सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण न करने पर 44 डीआईओएस सहित 100 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इन जिलों में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर भी शामिल है।


अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण के बाद परख एप पर निरीक्षण आख्या अपलोड करना है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, डीआईओएस द्वितीय, जिला समन्वयकों को दस-दस व डीआईओएस को 20 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण करना है। लेकिन, जनवरी में अधिकतर संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने ऐसे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, छह जिलों के डीआईओएस द्वितीय व 51 जिलों के जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण न करने का औचित्य सहित कारण मांगा गया है। आगे निरिक्षण कराना सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है। 

Thursday, April 15, 2021

कोविड - 19 के प्रसार के दृष्टिगत सपोर्टिव सुपरविज़न अग्रिम आदेशों तक स्थगित

कोविड - 19 के प्रसार के दृष्टिगत सपोर्टिव सुपरविज़न अग्रिम आदेशों तक स्थगित 


समस्त प्राचार्य डाइट / BSA / BEO / DC / SRG / ARP / DIET मेंटर कृपया ध्यान दें :


कोविड - 19 महामारी के वर्तमान प्रसार के दृष्टिगत स्वयं एवं शिक्षकों की सुरक्षा हेतु विद्यालयों में होने वाले सपोर्टिव सुपरविज़न अग्रिम आदेशों तक स्थगित किये जाते हैं।

👉  ऐसी स्थिति में SRG जनपद  कार्यालय अथवा अपने विद्यालय में रहकर एवं ARP विकास खण्ड कार्यालय में बैठकर अपने कार्यभार का निर्वहन करेंगे। सभी BSA एवम  BEO क्रमशः जनपद एवम विकास खण्ड  कार्यालय में SRG तथा ARP के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।  साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्यालयों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन किया जाये। 

👉  इस समय सभी विद्यालयों एवं शिक्षकों से e -पाठशाला सम्बंधित कार्यों एवं सूचनाओं के लिए संपर्क बनाने के लिए गूगल मीट आदि ऑनलाइन मीटिंग प्लेटफार्म का उपयोग किया जा सकता है।

👉  उक्त से सम्बंधित मासिक KPI में भी यथावश्यक संशोधन करके आपके साथ पुनः साझा किया  जाएगा। 

Covid के कारण परिस्थिति कठिन तो है, परंतु हमें एक दूसरे का साथ देना है और सबका हौसला बनाकर रखना है।सभी सदस्यों से अनुरोध है अपना एवं अपने परिवारजनों का बेहतर ख्याल रखें। 

आज्ञा से 
महानिदेशक , स्कूल शिक्षा ।

Saturday, December 12, 2020

परिषदीय स्कूलों में नहीं हो पा रहा सपोर्टिव सुपरविजन

परिषदीय स्कूलों में नहीं हो पा रहा सपोर्टिव सुपरविजन

41,070 स्कूल ऐसे हैं जिनमें अक्टूबर-नवंबर माह में अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ


प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को मिशन प्रेरक्षा के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के मकसद से हर महीने शत - प्रतिशत स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं । लेकिन प्रदेशभर के लगभग 41,070 स्कूल ऐसे हैं जिनमें अक्टूबर-नवंबर माह में अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है।


 प्रयागराज में अक्तूबर में 1702 जबकि नवंबर में 457 ऐसे स्कूल थे जहां कोई नहीं पहुंचा। इसे गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को शत-प्रतिशत स्कूलों के निरीक्षण का आदेश दिया है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य और डायट मेंटर को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।


प्रयागराज : प्रेरणा गुणांक माडयूल के तहत सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी), स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) व डायट मेंटर को परिषदीय स्कूलों में सपोर्टवि सुपरविजन विजिट का निर्देश है। मानव संपदा पोर्टल के विश्लेषण से पता चला है कि प्रदेश के 41070 स्कूलों में अक्टूबर व नवंबर में विजिट हुई ही नहीं। 


महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देशित किया है कि सपोर्टिव सुपरविजन सभी स्कूलों में किया जाए।


 बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि प्रयागराज में सभी स्कूलों में सपोर्टिव सुपरविजन कराया जा रहा है। अक्टूबर और नवंबर में त्यौहारों के कारण कुछ व्यवधान हुआ। यही वजह है कि नवंबर में 457 स्कूल ऐसे रहे जिनमें सपोर्टिव सुपरविजन नहीं हो सका। सभी एआरपी, एसआरजजी व मेंटर्स को नियमित रूप से स्कूलों की विजिट के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसकी निगरानी मै स्वयं कर रहा हूं। बीईओ से भी इस मामले में बराबर बात की जा रही है।