DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts

Sunday, December 6, 2020

मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस के चलते आठवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद

Schools Up To 8th Class Will Remain Closed Till 31st March Due To Corona Virus In Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस के चलते आठवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है।  


उन्होंने कहा, आगामी शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा पहली से आठवीं तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 9वीं एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक या दो दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए शिक्षाविदों की एक समिति बनाई जाए। देश के अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पद्धति लागू की जाए। 

Saturday, June 20, 2020

मध्य प्रदेश : प्राइमरी कक्षाओं में ऑनलाइन क्लासेस पर पूर्ण प्रतिबंध, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश : प्राइमरी कक्षाओं में ऑनलाइन क्लासेस पर पूर्ण प्रतिबंध, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

निजी और सरकारी स्कूलों व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे होमवर्क


भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार ने प्री प्रयमरी और प्राइमरी क्लास के बच्चों की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी है। यह रोक कक्षा केजी-1 से 5वीं तक लागू होगी। सरकार ने ऑनलाइन क्लास का समय भी और सत्र भी तय कर दिया है। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक स्कूल ऑनलाइन क्लास भी 30 से 45 मिनट के दो सत्रों में ले सकेंगे।


राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश जाटव ने बताया कि आदेश में में सिर्फ केजी-1 से 5वीं कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगाई गयी है। मिडिल स्कूल जिसमें कक्षा 6 से 8 तक आते हैं उनमें यह क्लास जारी रहेंगी। हांलांकि इन क्लास को लेकर समय तय कर दिया गया और समय के साथ साथ केवल दो सत्रों में ही क्लास हो सकेंगी। जो अधिकतम 45 मिनट के हो सकेंगे। इसमें स्कूलों को दो सत्र लोने की अनुमति होगी। यह आदेश RTE, WHO और NCERT के निर्दशों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।