DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label सबद्धता. Show all posts
Showing posts with label सबद्धता. Show all posts

Sunday, October 13, 2024

विद्यालयों में भेजे जाएंगे कार्यालय में संबद्ध शिक्षक

विद्यालयों में भेजे जाएंगे कार्यालय में संबद्ध शिक्षक

अशासकीय माध्यमिक सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय या अन्य कार्यालयों में संबद्धीकरण समाप्त किया जाएगा। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी को शिक्षकों व कर्मचारियों का कार्यालय में संबद्धीकरण समाप्त करके विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए हैं।

 शिक्षकों व कर्मचारियों को कार्यालय में संबद्ध कर उनका वेतन विद्यालय से निकाला जा रहा है, जबकि शिक्षक का मूल विद्यालय की जगह कार्यालय में संबद्ध करने का कोई शासनादेश नहीं है। शिक्षक को कार्यालय में संबद्ध करने पर विद्यालय की शिक्षण गतिविधियां प्रभावित हो रहे हैं। 

अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों व कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने शासन की अनुमति के बिना कार्यालय में शिक्षक को संबद्ध करने और उनका वेतन मूल विद्यालय से निकालने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है। 



माध्यमिक शिक्षकों की कार्यालयों से सबद्धता होगी खत्म

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों का डीआईओएस व अन्य कार्यालयों से संबद्धता तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके मूल विद्यालय से वेतन जारी करने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। 


विभाग ने कहा है कि इस बारे में कोई शासनादेश भी नहीं है। इससे विद्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी डीआईओएस व वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने जिले के एडेड विद्यालयों के शिक्षकों की संबद्धता तत्काल निरस्त कर उन्हें मूल विद्यालय भेजा जाए। 

यदि इस तरह की शिकायत आती है तो इसके लिए डीआईओएस व मूल विद्यालय से वेतन जारी करने पर वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।