DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, June 2, 2017

32 हजार शिक्षामित्रों को दो महीने से नहीं मिला मानदेय, मानदेय 10 हजार प्रतिमाह के आदेश भी जारी नहीं किये गए

32 हजार शिक्षामित्रों को दो महीने से नहीं मिला मानदेय, मानदेय 10 हजार प्रतिमाह के आदेश भी जारी नहीं किये गए।


अब 50 जिलों की कॉपियों में कोडिंग : यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने की तैयारी, कुछ ही वर्षो में सभी कॉपियों की होगी कोडिंग

⚫ इन 31 जिलों में कोडिंग की कॉपियों पर हो रही परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले में संवेदनशील 31 जिलों में परीक्षा पिछले दो साल से क्रमांकित कॉपियों पर कराई जा रही है। इसमें शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही व गाजीपुर शामिल हैं।





इलाहाबाद  : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की तैयारी है। बोर्ड प्रशासन प्रदेश के 19 और जिलों में भी क्रमांकित यानी कोडिंगयुक्त कॉपियों पर परीक्षा कराना चाहता है। शासन ने इसकी अनुमति दी तो कोडिंग वाले जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। बोर्ड अफसरों की मंशा है कि अगले कुछ वर्षो में सभी जिलों में पूरी परीक्षा कोडिंग वाली कॉपियों पर ही हो, ताकि उत्तरपुस्तिकाओं के अदला-बदली की कोई गुंजाइश न रहे।



माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग हो रहे हैं। हर जिले में संवेदनशील, अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चुने जाते है, ताकि उसी के अनुरूप उनकी निगरानी हो, केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और संवेदनशील केंद्रों पर बाहर के शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया जा रहा है। इस बार से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने तक का प्रबंध हो रहा है। बोर्ड प्रशासन पिछले दो वर्ष से प्रदेश के संवेदनशील 31 जिलों में कोडिंग युक्त कॉपियों पर परीक्षा करा रहा है। इसका मकसद इम्तिहान के दौरान कॉपियों की अदला-बदली पर अंकुश लगाना है। 2017 की परीक्षा की तैयारियों के दौरान बोर्ड ने कोडिंग वाले जिलों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन राजकीय मुद्रणालय ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के कारण अधिक जिलों की कॉपियों की कोडिंग करने में असमर्थता जताई थी।




यूपी बोर्ड अब 2018 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा तैयारियां भी कर रहा है। इस बार सूबे के 19 नये जिलों में कोडिंग वाली कॉपियां और भेजी जाएंगी। इससे क्रमांकित कॉपियों पर परीक्षा कराने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। परिषद सचिव शैल यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजा है, अनुमति मिलने के बाद तेजी से तैयारियां करेंगे। 110 जिलों में होगी बार कोडिंग 1यूपी बोर्ड 50 जिलों की क्रमांकित कॉपियों में से 10 जिलों में बार कोडिंग यानी कॉपी पर विशेष नंबर डालेगा। यह प्रयोग नकल के मामले में अतिसंवेदनशील जिलों में होगा। बोर्ड ने पिछले साल से अंकपत्र व प्रमाणपत्रों की सुरक्षा के लिहाज से बार कोडिंग करा चुका है, ताकि कोई परीक्षार्थी हेराफेरी न कर सके। अफसर अंकपत्र या फिर प्रमाणपत्र देखकर जान लेंगे कि वह सही है या नहीं।

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के खिलाफ वारंट, मामला दुष्कर्म के आरोपी के प्रमाणपत्र के सत्यापन से जुड़ा

बक्सर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव शैल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वारंट यूपी के पुलिस महानिदेशक को भेज दिया गया है। मामला दुष्कर्म के आरोपी के प्रमाणपत्र के सत्यापन से जुड़ा है।


एक अभियुक्त ने खुद को किशोर बताते हुए मुकदमे को किशोर न्यायालय में चलाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (इलाहाबाद) का प्रमाणपत्र दाखिल किया था। प्रमाणपत्र की सत्यता परखने के लिए कोर्ट ने परिषद से रिपोर्ट मांगी थी। आरोप है कि सचिव ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।



अपर लोक अभियोजक गोपालजी शर्मा ने बताया कि 2000 में आरोपी ने गांव की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास व लूटपाट की थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने ब्रह्मपुर थाने में नामजद प्राथमिकी कराई थी। आरोपी ने बचाव में घटना के समय अपने को नाबालिग बताया और माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रमाणपत्र कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। इसकी सत्यता की जांच के लिए कोर्ट ने 30 मई 2015 को पत्र देकर रिपोर्ट मांगी थी।

शिक्षकों की नियुक्ति में नहीं चलेगी प्रबंधतंत्र की मनमानी, प्रबंधतंत्र को खाली पद प्रोन्नति या फिर सीधी भर्ती से भरने का निर्णय एक ही तारीख में होगा करना

इलाहाबाद : प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति में अब प्रबंधतंत्र की मनमानी नहीं चलेगी। प्रबंधतंत्र को शिक्षक या फिर प्रधानाचार्य का खाली पद प्रोन्नति या फिर सीधी भर्ती से भरने का निर्णय एक ही तारीख में करना होगा। इसमें प्रबंधक यह मनमानी नहीं कर सकेंगे कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र को वह अधियाचन न भेजे और बाद में अपनों की तैनाती कर लें।



यदि कोई पद प्रोन्नति से नहीं भरा जा सकता है तो उसी दिन खाली पद को सीधी भर्ती से नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में शिक्षक या फिर प्रधानाचार्य का कोई पद खाली नहीं रहना चाहिए, क्योंकि इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है।




हाईकोर्ट ने कहा है कि प्रबंध समिति निर्धारित अवधि के भीतर योग्य अभ्यर्थियों का निर्धारण करेगी और सीधी भर्ती में आरक्षण नियमों का भी पालन किया जाएगा। चयन वर्ष के प्रथम दिवस को ही अर्हता निर्धारण मानक माना जाएगा। दोनों की अलग सूची नहीं होगी।

छोटे सत्र में पूरा करना होगा पाठ्यक्रम : माध्यमिक विद्यालयों में इस बार पहली जुलाई से नया सत्र, हाथ में सिर्फ 180 दिन

लखनऊ : माध्यमिक विद्यालयों में इस बार पहली जुलाई से नया सत्र शुरू होगा, लेकिन इसके बाद का सत्र एक अप्रैल 2018 से शुरू किए जाने के संबंध में पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में इस बार सत्र काफी छोटा होगा। इसके चलते निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा होने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। जिनका जवाब विभाग के जिम्मेदारों के पास फिलहाल नहीं है।



क्या है मानक : मानक के अनुसार शैक्षिक सत्र के लिए कम से कम 220 दिन निधार्रित हैं। शैक्षिक पंचांग के तहत इस निर्धारित अवधि में पाठ्यक्रम पूरा करना है।


हाथ में सिर्फ 180 दिन : सत्र का शुरुआत पहली जुलाई 2017 से होनी है। वहीं परीक्षा फरवरी 2018 से संभावित हैं। ताकि 1 अप्रैल 2018 से नया सत्र शुरू किया जा सके। ऐसे में जुलाई से जनवरी तक कुल 7 माह (210 दिन) हैं। प्रत्येक माह में 4 साप्ताहिक अवकाश समेत अन्य अवकाश निकाल दिए जाएं तो बच्चों की पढ़ाई के लिए लगभग 180 दिन ही हाथ में हैं।



अतिरिक्त कक्षाओं का करना पड़ सकता है संचालन : विभागीय अधिकारियों की माने तो कोर्स पूरा करने के लिए समय का अभाव रहेगा। चूंकि अगला सत्र प्रभावित न हो, इसके चलते 31 मार्च 2018 तक मूल्यांकन कार्य भी पूरा करना होगा। ऐसे में निधार्रित समय में कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करनी पड़ सकती हैं।



नहीं जारी हुआ शैक्षिक पंचांग : सत्र प्रारंभ होने से पूर्व परिषद द्वारा शैक्षिक पंचांग जारी किया जाता है। इसी के अनुसार शिक्षकों को नियत समय के भीतर कोर्स पूरा करना होता है। मगर विभाग द्वारा अभी तक शैक्षिक पंचांग नहीं जारी किया गया। इस कारण समय पर कोर्स पूरा करने संबंधी मुद्दों पर सार्थक रणनीति नहीं तैयार हो सकी।

मैनपुरी : बीईओ के ख़िलाफ़ बीआरसी पर आज करेंगे प्रदर्शन, राशैम के पदाधिकारियों में डीएम को सौंपा ज्ञापन


 

मैनपुरी : जुलाई तक यूनिफ़ार्म बाँटने के निर्देश, नहीं आया बजट


 

एटा : केजीबीवी की छात्राएं डीएम से गुहार लगाने पहुँची, विद्यालय में कक्षाएं बढ़वाने को की फ़रियाद

 



महराजगंज : नये सह-समन्वयकों के चयन हो जाने की अवधि तक के लिए एक-एक पूर्व बीआरसी सह-समन्वयक को अस्थायी रूप से बीआरसी से सम्बद्ध होने का बीएसए ने दिया निर्देश

महराजगंज : नये सह-समन्वयकों के चयन हो जाने की अवधि तक के लिए एक-एक पूर्व बीआरसी सह-समन्वयक को अस्थायी रूप से बीआरसी से सम्बद्ध होने का बीएसए ने दिया निर्देश।

गोण्डा : एडी बेसिक ने बीएसए को स्कूलों में कार्यक्रम कराने के दिए निर्देश, प्रार्थना सभा मे महापुरुषों के विषय मे जानेंगे छात्र


एडी बेसिक ने बीएसए को स्कूलों में कार्यक्रम कराने के दिए निर्देश, प्रार्थना सभा मे महापुरुषों के विषय मे जानेंगे छात्र 

महराजगंज : एमडीएम योजना से आच्छादित विद्यालय के छात्र/छात्राओं का आधार कार्ड पंजीयन कार्य 30 जून तक पूर्ण कराना अनिवार्य, कार्य सम्पादन तैयारी हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में 5 जून को होगी बैठक

महराजगंज : बीएसए के निर्देशानुसार एमडीएम योजना से आच्छादित विद्यालय के छात्र/छात्राओं का आधार कार्ड पंजीयन का कार्य 30 जून तक पूर्ण कराना अनिवार्य, कार्य सम्पादन हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में 5 जून को होगी बैठक।

Thursday, June 1, 2017

महराजगंज : बीएसए ने मानव संपदा सम्बन्धी विवरण ऑनलाइन लोड करने हेतु शिक्षक/बीईओ का उत्तरदायित्व किया निर्धारित, 5 जून तक विवरण लोड न होने एवं बैंक खाता आधार लिंक न होने पर वेतन रोकने का आदेश, आदेश देखें

महराजगंज : बीएसए ने मानव संपदा सम्बन्धी विवरण ऑनलाइन लोड करने हेतु शिक्षक/बीईओ का उत्तरदायित्व किया निर्धारित, 5 जून तक विवरण लोड न होने एवं बैंक खाता आधार लिंक न होने पर वेतन रोकने का आदेश, आदेश देखें

महराजगंज : परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर अंकित सूचनायें एक हफ्ते में अपडेट न होने पर प्र0अ0 पर होगी प्रशासनिक कार्यवाही, बीएसए का आदेश देखें


महराजगंज : परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर अंकित सूचनायें एक हफ्ते में अपडेट न होने पर प्र0अ0 पर होगी प्रशासनिक कार्यवाही, बीएसए का आदेश देखें


लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों के प्र0अ0 की संस्तुति के बिना सफाई कर्मी का वेतन आहरित न करने सम्बन्धी आदेश जारी, आदेश देखें

लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों के प्र0अ0 की संस्तुति के बिना सफाई कर्मी का वेतन आहरित न करने सम्बन्धी आदेश जारी, आदेश देखें

महराजगंज : बीएसए ने समस्त ब्लॉक संसाधन केन्द्रों एवं नगर शिक्षा केन्द्र हेतु विभिन्न विषयों के कुल 60 सह-समन्वयकों के चयन हेतु जारी की विज्ञप्ति

महराजगंज : बीएसए ने समस्त ब्लॉक संसाधन केन्द्रों एवं नगर शिक्षा केन्द्र हेतु विभिन्न विषयों के कुल 60 सह-समन्वयकों के चयन हेतु जारी की विज्ञप्ति।


एटा : शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वैधता एवं मान्यता के मार्ग दर्शन के सम्बन्ध में बीएसए को दिया आवश्यक दिशानिर्देश

एटा : शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वैधता एवं मान्यता के मार्ग दर्शन के सम्बन्ध में बीएसए को दिया आवश्यक दिशानिर्देश।

अलीगढ़ : विभिन्न शिक्षक भर्तियों में नव नियुक्त शिक्षकों को एवं शासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक स्थगित 12460/ 4000(उर्दू) भर्ती के अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख वापस लेने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

अलीगढ़ : विभिन्न शिक्षक भर्तियों में नव नियुक्त शिक्षकों को एवं शासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक स्थगित 12460/ 4000(उर्दू) भर्ती के अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख वापस लेने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

प्रतापगढ़ : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में 6 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति देखें

प्रतापगढ़ : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में 6 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति देखें

अमरोहा : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में 6 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति देखें

अमरोहा : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में 6 माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति देखें

सुल्तानपुर : वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, शिक्षकों की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में


सुल्तानपुर : वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा, शिक्षकों की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में।

सीतापुर : 226 बच्चों पर एक तो वहीं 33 बच्चों के नामांकन पर कार्यरत हैं चार शिक्षक, नहीं हो रहा जिले में आरटीई नियमों का पालन

सीतापुर : 226 बच्चों पर एक तो वहीं 33 बच्चों के नामांकन पर कार्यरत हैं चार शिक्षक, नहीं हो रहा जिले में आरटीई नियमों का पालन।

सीतापुर : आनलाइन डाटा फीडिंग में रुपये की डिमांड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमीशन का खेल

सीतापुर : आनलाइन डाटा फीडिंग में रुपये की डिमांड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमीशन का खेल।

फर्रुखाबाद : राशन कार्ड ड्यूटी न लेने वाले शिक्षकों को आरोप पत्र दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद : राशन कार्ड ड्यूटी न लेने वाले शिक्षकों को आरोप पत्र दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में दिया ज्ञापन

प्रतापगढ़ : परिषदीय विद्यालयों में सीडीओ द्वारा सुबह 6:30 बजे होगा निरीक्षण, शिक्षकों के आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए परिवहन विभाग से लेंगे मदद, बीएसए का आदेश देखें

प्रतापगढ़ : परिषदीय विद्यालयों में सीडीओ द्वारा सुबह 6:30 बजे होगा निरीक्षण, शिक्षकों के आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए परिवहन विभाग से लेंगे मदद, बीएसए का आदेश देखें

मध्यभारत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीबीआई जांच का आदेश, बिना मान्यता के फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप में हाईकोर्ट ने इसे शिक्षा में व्याप्त गंदगी बताया

मध्यभारत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीबीआई जांच का आदेश, बिना मान्यता के फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप में हाईकोर्ट ने इसे शिक्षा में व्याप्त गंदगी बताया।


इटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य भाजपा नेताओं पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करने पर बीएसए ने की बीईओ को सस्पेंड करने की संस्तुति,  भाजपा नेताओं के मोर्चा खोलने पर मामला था गरमाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य भाजपा नेताओं पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करने पर बीएसए ने की बीईओ को सस्पेंड करने की संस्तुति,  भाजपा नेताओं के मोर्चा खोलने पर मामला था गरमाया। 



इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन खातों के जरिए 480 करोड़ की काली कमाई को किया जा रहा सफेद, वेतन भेजे जाने के बाद होती है हर माह वसूली

इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन खातों के जरिए 480 करोड़ की काली कमाई को किया जा रहा सफेद, वेतन भेजे जाने के बाद होती है हर माह वसूली।

 

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की पूर्व सचिव की नियुक्ति अवैध घोषित, हाईकोर्ट ने जारी की को वारंटों रिट, तत्काल पद छोड़ने का आदेश

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की पूर्व सचिव की नियुक्ति अवैध घोषित,  हाईकोर्ट ने जारी की को वारंटों रिट,  तत्काल पद छोड़ने का आदेश।


महराजगंज : गैर मान्यता प्राप्त एवं वित्त विहीन प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा निजी स्कूलों के विरुद्ध नोटिस वापसी सहित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन-पत्र

महराजगंज : गैर मान्यता प्राप्त एवं वित्त विहीन प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा निजी स्कूलों के विरुद्ध नोटिस वापसी सहित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन-पत्र।

रिजल्ट बदलने पर फंसेगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, हाईकोर्ट के आदेश पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बदले 8 विषयों के नतीजे

रिजल्ट बदलने पर फंसेगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, हाईकोर्ट के आदेश पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बदले 8 विषयों के नतीजे।



प्रधानाचार्य की नियुक्ति को पहल करेगा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड, हाईकोर्ट में स्थगनादेश वापस कराने की याचिका दाखिल करने की तैयारी

प्रधानाचार्य की नियुक्ति को पहल करेगा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड, हाईकोर्ट में स्थगनादेश वापस कराने की याचिका दाखिल करने की तैयारी।


CBSE द्वारा UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट के परिणाम की घोषणा के बाद ओएमआर शीट और आकलन शीट देखने के लिए आवेदन किए जाने हेतु विज्ञप्ति जारी की, आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून

CBSE द्वारा UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट के परिणाम की घोषणा के बाद ओएमआर शीट और आकलन शीट देखने के लिए आवेदन किए जाने हेतु विज्ञप्ति जारी की, आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून।


माध्यमिक स्कूलों में बिना किताब नए सत्र का आगाज, शासन से अभी तक नहीं तय हो सकी किताबों के प्रकाशन की नीति

माध्यमिक स्कूलों में बिना किताब नए सत्र का आगाज,  शासन से अभी तक नहीं तय हो सकी किताबों के प्रकाशन की नीति।


महाराणा प्रताप की गाथाएं अब यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में भी, हाई स्कूल में हल्दीघाटी का पाठ जोड़ने की तैयारी

महाराणा प्रताप की गाथाएं अब यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में भी,  हाई स्कूल में हल्दीघाटी का पाठ जोड़ने की तैयारी।


बाराबंकी : बीएसए ने जारी किया 13 बीईओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्बन्धी आदेश, नवीन तैनाती स्थल सह आदेश देखें

बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विकास खंडों में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिह ने विकास खंड सूरतगंज में कार्यरत एबीएसए उदयमणि पटेल को देवां, बंकी के एबीएसए नबाब वर्मा कों हैदरगढ़, पूरे डलई मे कार्यरत आरके सिंह को सिद्वौर, हैदरगढ़ मे कार्यरत समर अब्बास जैदी को पूरे डलई त्रिवेदीगंज में कार्यरत मनमोहन सिंह को दरियाबाद, बनीकोडर में कार्यरत सतीश त्रिपाठी को त्रिवेदीगंज, दरियाबाद में कार्यरत अजय गुप्त मौर्य को हरख, फतेहपुर मे कार्यरत शिव सिंह को बंकी, राम नगर में कार्यरत मुकेश कुमार को निन्दूरा, देवा में कार्यरत राजेंद्र सिंह को सूरतगंज, हरख में कार्यरत रामकुमार द्विवेदी को रामनगर सिद्वौर में कार्यरत अजीत कुमार सिंह को बनीकोडर, और निंदुरा मे कार्यरत गौतम प्रकाश को फतेहपुर भेजा है। बीएसए श्री सिंह ने सभी एबीएसए को आदेश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी लोग अपने निर्धारित स्थान पर जा करके कार्य करना शुरू कर दें।



महराजगंज : बीएसए ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व शासकीय कार्यों में उदासीनता/लापरवाही बरतने के आरोप में छह बीईओ का वेतन अवरुद्ध करने का दिया आदेश

महराजगंज : बीएसए ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व शासकीय कार्यों में उदासीनता/लापरवाही बरतने के आरोप में छह बीईओ का वेतन अवरुद्ध करने का दिया आदेश।

Wednesday, May 31, 2017

हाथरस : शौचालय साफ़ सफाई हेतु विद्यालयों में सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति एवं प्र0अ0 द्वारा उपस्थिति रजिस्टर के रख-रखाव का बीएसए ने जारी किया आदेश, देखें

हाथरस : शौचालय साफ़ सफाई हेतु विद्यालयों में सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति एवं प्र0अ0 द्वारा उपस्थिति रजिस्टर के रख-रखाव का बीएसए ने जारी किया आदेश, देखें



हाथरस : साढ़े तीन महीने से गायब हेडमास्टर निलंबित, स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण की गयी कार्यवाही

हाथरस : साढ़े तीन महीने से गायब हेडमास्टर निलंबित, स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण की गयी कार्यवाही