DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, November 17, 2015

रायबरेली : निर्वाचन ड्यूटी के दौरान समस्याओं के निराकरण की मांग, महिलाओं की ड्यूटी निर्वाचन में न लगाने की शिक्षक संघों की अपील

रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण की मांग की है। जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में इन शिक्षक नेताओं ने कहा है कि जनपद में कार्यरत शिक्षिकाओं की निर्वाचन ड्यूटी के बारे में पुनर्विचार किया जाए।

उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के पारिश्रमिक की प्रशिक्षण के दौरान ही घोषणा करने की मांग की है। गत निर्वाचन में कुछ बडे़ अधिकारियों ने महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया था। इस बार उसकी पुनरावृत्ति हो। कर्मचारियों को बूथ तक ले जाने के लिए ट्रकों के स्थान पर बसों की व्यवस्था तथा बूथ पर पानी, कुर्सी, मेज एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की भी मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल में रविशंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह, राघवेन्द्र यादव, बृजभान सिंह, रमेश सोनकर, नागेन्द्र यादव, रवि श्रीवास्तव, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचकर उनसे मुलाकात की, जिसमें शिक्षक नेताओं ने उनसे महिला शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में न लगाने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी से कहाकि जिन शिक्षिकाओं की निर्वाचन ड्यूटी लगा दी गई है, उन्हें भी निर्वाचन कार्य से मुक्त कर दिया जाए।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, जिलामंत्री मुकेश चन्द्र द्विवेदी, बृजेन्द्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Write comments