139 बीईओ और 369 लिपिकों के तबादले की सूची तैयार, शासन की मंजूरी मिलते ही जारी होगा आदेश
लखनऊ/ प्रयागराज । प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात 139 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और 369 लिपिकों के स्थानांतरण की सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दी है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात 139 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और 369 लिपिकों के स्थानांतरण की सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दी है। शासन की मंजूरी मिलते ही तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 862 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। 15 से अधिक अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित हैं। कई अन्य के खिलाफ जांच चल रही है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत एक ही जिले में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके बीस फीसदी खंड शिक्षा अधिकारियों और लिपिकों को स्थानांतरित किया जाना है।
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने स्थानांतरण की सूची मई माह में ही शासन को भेज दी गई थी। सूची भेजे जाने के बाद निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पदों पर नई तैनाती की जा चुकी है।
No comments:
Write comments